हेराल्ड हाउस पर कांग्रेस को झटका: हाईकोर्ट का आदेश. खाली करना पड़ सकता है 56 साल पुराना हेराल्ड हाउस
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच कांग्रेस को दिल्ली हाई कोर्ट से जोर का झटका लगा है. नेशनल हेराल्ड के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड ने हाई कोर्ट के सिंगल बेंच के आदेश के बाद कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा था जिसे डबल बेंच ने देने से इनकार कर दिया.
कोर्ट के आदेश के बाद एजेएल को अब 56 साल पुराने हेराल्ड हाउस खाली करना होगा. हालांकि सूत्रों के अनुसार एजेएल हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकती है. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में एलएनडीओ की तरफ से हेराल्ड हाउस को खाली करने के पिछले साल 31 अक्टूबर में भेजे गए नोटिस को सही ठहराया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अखबार को छापने के लिए लीज पर दी गई जमीन का सही इस्तेमाल नहीं किया गया. फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट की डबल बेंच ने भी सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 2 हफ्ते का समय देने से भी मना कर दिया.हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेंद्र मेनन और जस्टिस वीके राव की एक पीठ ने 18 फरवरी को केंद्र और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इससे पहले एजेएल की ओर से दलील पेश करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि कंपनी के बहुसंख्यक शेयर यंग इंडिया को हस्तांतरित होने से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी दिल्ली स्थित हेराल्ड हाउस के मालिक नहीं बन जाएंगे.कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी दलील दी कि केंद्र ने पिछले साल जून से पहले हेराल्ड हाउस में मुद्रण गतिविधियों की कमी का मुद्दा कभी नहीं उठाया था, तब तक जब इसके कुछ ऑनलाइन संस्करणों का प्रकाशन शुरू हो चुका था. हालांकि, केंद्र की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की ओर से दलील दी गई थी कि जिस तरह से शेयरों का हस्तांतरण हुआ उसमें कोर्ट को यह देखने के लिए एजेएल पर पड़े कॉरपोरेट पर्दे के उस पार झांकना होगा कि 'हेराल्ड हाउस' का स्वामित्व किसके पास है. केंद्र सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि हेराल्ड हाउस को अखबार के लिए दिया गया था जबकि हेराल्ड हाउस में 2008 में ही अखबार का प्रकाशन बंद कर दिया गया और वहां के स्टाफ को स्वैच्छिक रिटायरमेंट देकर हटा दिया गया. ऐसे में जब वहां प्रकाशन का कोई काम ही नहीं हो रहा था तो सरकार के पास उस जगह के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस लीज को रद्द करना अनिवार्य था. इस बिल्डिंग में पासपोर्ट ऑफिस भी चल रहा है जिसका किराया एजेएल के ही जाता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी स्टाइल, शाम को शहीदों को याद किया, रात को आतंकी कैंप तबाह कर दिए...जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पर जवाबी कार्रवाई का बहुत ज्यादा दबाव था। 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद लोगों में गुस्सा था वे सरकार से उम्मीद कर रहे थे कि पाकिस्तान से इस हमले का बदला लिया जाए।
Read more »
देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने संबंधी टिप्पणी पर मेघालय हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट का नोटिसमेघालय हाईकोर्ट के जस्टिस एसआर सेन ने दिसंबर 2018 के एक फ़ैसले में कहा था कि बंटवारे के बाद भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए था. इस टिप्पणी को हटाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेआई रंजन गोगोई की बेंच ने हाईकोर्ट से जवाब मांगा है.
Read more »
AJL को लगा झटका, खाली करना होगा हेराल्ड हाउस, दिल्ली HC ने सुनाया फैसलाहेराल्ड हाउस खाली करने के मामले सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ एसोसिएट जनरल लिमिटेड (एजेएल) की अपील को दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने भी खारिज कर दिया है.
Read more »
कांग्रेस को फिर कोर्ट से झटका, AJL को खाली करना ही होगा हेरल्ड हाउस-Navbharat TimesIndia News: एजेएल ने कोर्ट के 21 दिसंबर 2018 के आईटीओ स्थित परिसर को दो हफ्ते के अंदर खाली करने के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी।
Read more »
दिल्ली हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, खाली करना होगा नेशनल हेराल्ड हाउस- Amarujalaदिल्ली उच्च न्यायालय से कांग्रेस को झटका लगा है। अदालत ने उसे नेशनल हेराल्ड भवन को खाली करने का आदेश दे दिया है।
Read more »
