LetsConclave19 इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में गुरुमूर्ति ने बताया कि आखिर क्यों सही था नोटबंदी का निर्णय।
नोटबंदी आइडिया के प्रबल समर्थक और केंद्रीय रिजर्व बैंक के सदस्य एस. गुरुमूर्ति ने एक बार मोदी सरकार के इस सबसे बड़े आर्थिक फैसले को सही ठहराया है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में एस. गुरुमूर्ति ने बताया कि नोटबंदी करना बेहद जरूरी था, हालांकि उन्होंने यह भी माना इसका कुछ गलत प्रभाव जरूर पड़ा.
कॉन्क्लेव में टीवी टुडे नेटवर्क के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने उनसे सवाल किया कि भारत जैसी अर्थव्यवस्था में जहां लोग घर में कैश रखते हैं, वहां नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला लेना कितना जायज था और इस फैसले का देश के कमजोर तबके पर असर देखा गया. इसके जवाब में आरबीआई बोर्ड के मेंबर एस. गुरुमूर्ति ने बताया कि नोटबंदी का फैसला बहुत जरूरी था. उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे तर्क देते हुए बताया, 'नोटबंदी का जितना असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा, वो 2008 में आर्थिक मंदी के बाद अमेरिकी इकोनॉमी से कहीं कम था.' इसके साथ ही उन्होंने कुछ आंकड़े भी रखे. एस. गुरुमूर्ति ने बताया, '1999-2004 के दौरान स्टॉक एक्सचेंज में 31% की बढ़ोतरी हुई, सोने की कीमत में 32 फीसदी उछाल और रियल एस्टेट में दाम 21 फीसदी बढ़े. इस दौरान ग्रोथ रेट 5.4 रहा.' एस. गुरुमूर्ति ने बताया कि इसके बाद 6 साल के अंदर ही स्टॉक मार्केट, गोल्ड और रियल एस्टेट में कई गुना वृद्धि हुई. उन्होंने कहा कि महज 6 साल के अंदर स्टॉक में 338%, गोल्ड में 330% और रियल एस्टेट के रेट में 210 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. गुरुमूर्ति ने दावा किया कि इस पूरे मार्केट में बड़े नोट का इस्तेमाल होता था, यही वजह रही 500-1000 के नोट बंद करने का फैसला लिया गया. गुरुमूर्ति ने ये भी कहा कि इस दौरान ग्रोथ तो काफी हुई, लेकिन महज 2.8 मिलियन जॉब ही पैदा हो पाईं.एस. गुरुमूर्ति ने कहा कि जब कोई बुनियादी बदलाव किया जाता है तो उससे होने वाले कुछ नुकसान को भी सहना पड़ता है. हालांकि, उन्होंने जीएसटी के फैसले से अपनी असहमति जताई. एस. गुरुमूर्ति ने कहा कि जीएसटी को चरणों में लागू किया जाना चाहिए थे. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई और सरकार के बीच गतिरोध नहीं होना चाहिए, लेकिन इसके लिए दोनों अपनी भूमिका समझनी चाहिए. दोनों में तालमेत जरूरी है. उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास की दिशा में सरकार की अपनी भूमिका है और आरबीआई का अपना अलग रोल है. दोनों के साथ आने से ही देश आगे बढ़ेगा. पिछले दिनों जो कुछ हुआ उसे टकराव नहीं कह सकते.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के विमान, भारत के जवाब के बाद लौटेभारतीय वायुसेना, एयरस्ट्राइक, नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर, एनकाउंटर
Read more »
कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »
राजस्थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
दुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरपाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन जब भारत समर्थक नारे लगाए तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उन नारों को दोहराया।
Read more »
कानपुर और आगरा के लोगों के लिए खुशखबरी, अगले पांच सालों में शहर में दौड़ेगी METROमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेट्रो परियोजनाओं के क्रियान्वयन से आगरा व कानपुर की जनता को भी विश्वस्तरीय आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी.
Read more »
AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »
LIVE: RBI और सरकार के बीच तालमेल जरूरी: एस गुरुमूर्तिIndia today conclave 2019 second day live updates Prime minister narendra modi
Read more »
