बिहार में कांग्रेस और RJD के बीच गठबंधन को लेकर इन तीन सीटों पर अड़ंगा

United States News News

बिहार में कांग्रेस और RJD के बीच गठबंधन को लेकर इन तीन सीटों पर अड़ंगा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

सूत्रों का दावा है कि सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में मुंगेर, मधेपुरा और दरभंगा सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है.

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मोकामा के विधायक अनंत सिंह को मुंगेर सीट से चुनाव लड़ाने के पक्ष में है, जबकि राजद इसके खिलाफ है. राजद के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इन्हें 'बैड एलीमेंट' बताया है और उन्होंने कहा है कि महागठबंधन में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है.

इधर, दरभंगा के लिए भी पेंच फंसा हुआ माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता और सांसद कीर्ति आजाद भाजपा छोड़कर अब कांग्रेस का 'हाथ' थाम चुके हैं. इसके बाद कांग्रेस दरभंगा से कीर्ति को उतारना चाह रही है, जबकि महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी इसी सीट से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि महागठबंधन में शामिल सभी दलों के शीर्ष नेताओं के बीच अंतिम दौर की बातचीत चल रही है. तिवारी इशारों ही इशारों में इस बात के भी संकेत देते हैं कि राजद पहले कांग्रेस से सीट तय कर लेना चाहती है, उसके बाद अन्य दलों से बात करने की इच्छुक है.सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अनंत सिंह या उनकी पत्नी के लिए मुंगेर सीट चाहती है, जबकि राजद मुकेश सहनी को दरभंगा से तथा वृशिण पटेल को मुंगेर से चुनाव लड़ाना चाहती है. पटेल हाल ही में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा छोड़ चुके हैं और राजद के संपर्क में हैं. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि उम्मीदवारों की घोषणा में थोड़ा समय लग सकता है, पर गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा मार्च के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है. उन्होंने कुछ सीटों पर फंसे पेंच के संबंध में कहा कि सभी सीटों को लेकर बातचीत चल रही है. मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव भी कथित तौर पर महागठबंधन का हिस्सा बनने वाले हैं. हाल ही में पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी. हालांकि, कांग्रेस ने अभी पप्पू यादव की 'एंट्री' के बारे में कोई फैसला नहीं किया है. लेकिन तेजस्वी, पप्पू को महागठबंधन में शामिल करने के खिलाफ हैं. उन्होंने कई मौके पर पप्पू का विरोध जताया है. यही कारण माना जा रहा है कि कांग्रेस के लिए फैसला लेना मुश्किल हो रहा है. पप्पू यादव ने 2014 लोकसभा चुनाव में शरद यादव को हराया था. शरद यादव जद से निकलने के बाद अपनी अलग पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल बना चुके हैं और वह फिर से मधेपुरा से लड़ सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आयोग: मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनावों की घोषणा संभव- Amarujalaपिछले तीन चुनावों को देखें तो आयोग ने 2004 में 29 फरवरी को चार चरण में और 2009 में 2 मार्च को पांच चरण में तथा 2014 में 5 मार्च को नौ
Read more »

Boxing: भारत के 6 बॉक्सर मकरान कप में फाइनल में, रोहित और मंजीत सेमीफाइनल में हारेदो भारतीय बॉक्सरों रोहित टोकस और मंजीत सिंह पंघल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा.
Read more »

एयर स्‍ट्राइक को लेकर पश्चिमी नौसेना कमान और गुजरात हाई अलर्ट पर-Navbharat TimesMumbai Samachar: भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्‍तान स्थित आतंकी कैंपों पर हवाई हमले के बाद मुंबई स्थित नौसेना कमान पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है। अधिकारी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:24:54