विपक्ष के संयुक्त बयान पर बीजेपी का पलटवार, जेटली ने कहा- आत्मनिरीक्षण करें-Navbharat Times

United States News News

विपक्ष के संयुक्त बयान पर बीजेपी का पलटवार, जेटली ने कहा- आत्मनिरीक्षण करें-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 29 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 15%
  • Publisher: 51%

विपक्ष के संयुक्त बयान पर बीजेपी का पलटवार, जेटली ने कहा- आत्मनिरीक्षण करें via NavbharatTimes IndiaPakTension RahulGandhi ArunJaitely

नई दिल्ली कांग्रेस समेत देश के 21 विपक्षी दलों द्वारा पुलवामा हमले के बाद बीजेपी नेताओं के जवानों की शहादत का राजनीतिकरण किए जाने के आरोपों का पार्टी ने पलटवार किया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 21 विपक्षी दलों के इस बयान का पाकिस्तान फायदा उठा रहा है। इस बयान से पाक, पाक सेना और वहां का मीडिया खुश है। विपक्ष को सोचना चाहिए कि उसके बयान को कोई कैसे यूज कर सकता है। ऐसे वक्त में देश को एकजुट दिखना चाहिए। 'नापाक हरकत पर होगा प्रहार, PM ने सेना को दिया फ्री हैंड' जेटली ने कहा, आत्मनिरीक्षण कीजिए वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'पुलवामा में सीमा पार आतंकवाद एक हकीकत थी। बालाकोट ऑपरेशन भारत की तरफ से अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए की गई ऐंटी-टेरर स्ट्राइक थी।' उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश ने एकसुर में अपनी बात कही है। ऐसे में भारत का विपक्ष क्यों आरोप लगा रहा है कि सरकार हमारे ऐंटी-टेरर ऑपरेशनों का राजनीतिकरण कर रही है? एक अन्य ट्वीट में जेटली ने लिखा, 'भारत के विपक्ष से मेरी अपील है कि देश को एक आवाज में बोलने दीजिए। कृपया आत्मनिरीक्षण कीजिए।' उन्होंने कहा कि आपके इस नासमझ बयान का पाकिस्तान इस्तेमाल कर रहा है। LIVE: सीमा पर तनाव, जानें पल-पल की खबर जेटली को सुरजेवाला का जवाब कांग्रेस की तरफ से पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जेटली को जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मिस्टर जेटली, बीजेपी और उसके नेतृत्व को सचमुच आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। पूरा विपक्ष अपनी सेनाओं और सरकार के साथ खड़ा है। अमित शाह और पूरी बीजेपी हमारे शहीदों के बलिदान का क्रेडिट लेने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रही है।' बुधवार को विपक्षी दलों की बैठक के बाद सामने आए बयान के मुताबिक पार्टियों ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविर पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई और इसके बाद पाकिस्तानी दुस्साहस को विफल किए जाने की सराहना की है। विपक्ष ने एकसुर में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे अपने सशस्त्र बलों एवं सेना के साथ खड़े हैं। हालांकि इस दौरान विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद सत्ताधारी दल के नेताओं ने जवानों की शहादत का ‘राजनीतिकरण’ किया, जो गंभीर चिंता का विषय है। पाक की नापाक हरकत पर उपउच्चायुक्त तलब जावड़ेकर ने आरोपों को किया खारिज इस आरोप को खारिज करते हुए जावड़ेकर ने कहा, 'बीजेपी सुरक्षा की स्थिति का राजनीतिकरण नहीं कर रही है और विपक्षी दलों का दावा आधारहीन है। यह दिखाता है कि भारत एकजुट नहीं है।' विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्रकारों के समक्ष संयुक्त बयान पढ़ा, जिसमें पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई। संयुक्त बयान में पीएम पर निशाना संयुक्त बयान में कहा गया, 'राष्ट्रीय सुरक्षा का स्थान राजनीतिक दलों की स्वार्थसिद्धि से कहीं ऊंचा होता है। राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय में राजनीतिक लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।’ इन दलों ने आरोप लगाया, ‘पुलवामा हमले के बाद सर्वदलीय बैठक न बुलाने के प्रधानमंत्री के निराशाजनक व्यवहार पर हम खेद प्रकट करते हैं क्योंकि यह हमारे प्रजातंत्र की स्थापित परिपाटी के खिलाफ है।’ बयान के मुताबिक बैठक में शामिल नेताओं ने मौजूदा सुरक्षा हालात पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी उस बयान का भी संज्ञान लिया जिसमें पाकिस्तान द्वारा भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के प्रयास को विफल करने का उल्लेख है। उन्होंने पाकिस्तान के इस दुस्साहस की निंदा की और वायुसेना के एक लापता पायलट की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। विपक्षी बैठक में कौन-कौन पहुंचा? विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार का आह्वान किया कि वह भारत की संप्रभुता व एकता की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले हर कदम पर देश को विश्वास में ले। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई इस बैठक में UPA प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी एवं गुलाम नबी आजाद, तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एन.

चंद्रबाबू नायडू, तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव सुधाकर रेड्डी, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा और राजद के मनोज झा शामिल हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, द्रमुक के टी शिवा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन, रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा, झारखंड विकास मोर्चा के अशोक कुमार, ‘हम’ के जीतनराम मांझी, तेलंगाना जन समिति के कोडानदरम, जद के कुंवर दानिश अली, केरल कांग्रेस के के. जोस मणि और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी बैठक में शिरकत की।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोदी के मास्टर स्ट्रोक के बाद विपक्ष के पास क्या है रास्ता– News18 हिंदीमोदी के इस मास्ट्रर स्ट्रोक के बाद विपक्ष सकते है में है. आतंकवाद, राफेल, बेरजगारी जैसे मुद्दे अब कमजोर पड़ गए हैं ऐसे में विपक्ष को शांत रहकर मोदी सरकार की किसी गलती का इंतजार करना होगा
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगाSurgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगा14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। सीमा पर तनाव के बीच पाक पीएम इमरान खान ने कहा कि हमें बैठकर आपस में बातचीत से मसला सुलझाना होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:30:26