जामताड़ा में साइबर ठगी के बाद अब प्रॉपर्टी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों के एक गिरोह ने कोलकाता के समीर सरकार की जमीन बताकर देवघर के मुकेश रवानी से 89 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि आरोपियों ने उम्र के हिसाब से किरदार गढ़े...
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। अब तक साइबर ठगी के लिए मशहूर जामताड़ा में यदि आपकी जमीन और मकान यों ही खाली पड़े हैं, तो अब वह भी महफूज नहीं। ना पुख्ता जानकारी के यहां प्रॉपर्टी खरीदना ही सुरक्षित है। वजह है, शहर में ऐसे जालसाजों का गैंग मौजूद है जो आपकी प्रॉपर्टी को अपना बताकर उसे दूसरे को बेच देंगे और आपको पता भी चलेगा मामला पुलिस तक जा पहुंचेगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही। जामताड़ा के कुछ जालसाजों ने मिलकर ठगी की ऐसी पटकथा लिखी जिसमें कोई मकान का मालिक बन गया तो कोई उस मकान मालिक का बेटा, बहू और पोता। फिर कोलकाता के रह रहे समीर सरकार की लाखों की संपत्ति दिखाकर देवघर चितरा के रहने वाले मुकेश रवानी से 89 लाख रुपये ठग लिए। लेकिन जब जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस मकान की रजिस्ट्री की बारी आई तो पता चला यह मकान तो किसी और का है। जब तक इस बात का पता चलता 6 जालसाज मिलकर मुकेश रवानी से 89 लाख रुपये की ठगी कर चुके थे। मुकेश रवानी की शिकायत पर जामताड़ा टाउन थाने की पुलिस ने एक महिला समेत इस जालसाजी में शामिल छह लोगों को दबोचा है। इनमें सिमलबेड़िया का रहने वाला 59 वर्षीय घनश्याम महतो, 39 वर्षीय विक्रम महतो, जामताड़ा के पांडेडीह का रहने वाला 51 वर्षीय पंचानंद दास, राजपल्ली की रहने वाली 40 वर्षी टुम्पा सर्खेल, राजपल्ली का रहने वाला 41 वर्षीय परिमल बाउरी और जामताड़ा के कायस्थपाड़ा का रहने वाला जिसु सरकार शामिल हैं। इस बात की जानकारी जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। ठगी के लिए उम्र के हिसाब से गढ़े गए थे सभी के किरदार एसपी मेहता ने बताया कि जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित मकान समीर सरकार का है।लेकिन वह कोलकाता में रहते हैं। चितरा के रहने वाले मुकेश रवानी को इन जालसाजों ने मिलकर बेचने के नाम पर यह घर दिखाया। मुकेश को यह मकान पसंद आने पर बिचौलिए की भूमिका निभा रहे घनश्याम महतो व विक्रम महतो ने ठगी के लिए उम्र के हिसाब से सबके किरदार तय किए। सबसे उम्रदराज पंचानंद दास को इस घर का मालिक समीर सरकार बताया गया, जबकि टुम्पा सर्खेल और परिमल बाउरी को उनके बेटे और बहू रूप में प्रस्तुत किया। वहीं सबसे कम उम्र के जिसु सरकार को पौता बनाकर उससे मुलाकात करवाई। फिर इस घर का सौदा 89 लाख में तय हुआ तो मुकेश ने 84 लाख रुपये टुम्पा सर्खेल के खाते में और पांच लाख रुपये जिसु सरकार के खाते में भेजा। सबने मिलकर की ठगी के पैसों की बंदरबांट इसके बाद पंचानंद दास के खाते में 15 लाख 75 हजार, घनश्याम महतो के खाते में 27 लाख 76 हजार, विक्रम महतो के खाते में पांच लाख 85 हजार, परिमल बाउरी के खाते में पांच लाख 60 हजार और 29 लाख 56 हजार नगद राशि सभी ने मिलकर आपस में बांट लिए। इस तरीके से सबने मिलकर 89 लाख रुपये की ठगी पीड़ित से कर ली। लेकिन जब मकान रजिस्ट्री करने की बारी-बारी आई तो ये लगातार आना-कानी करते रहे और आखिरकार मामला जब पुलिस तक पहुंचा इस बड़ी जालसाजी का पर्दाफाश हुआ।.
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। अब तक साइबर ठगी के लिए मशहूर जामताड़ा में यदि आपकी जमीन और मकान यों ही खाली पड़े हैं, तो अब वह भी महफूज नहीं। ना पुख्ता जानकारी के यहां प्रॉपर्टी खरीदना ही सुरक्षित है। वजह है, शहर में ऐसे जालसाजों का गैंग मौजूद है जो आपकी प्रॉपर्टी को अपना बताकर उसे दूसरे को बेच देंगे और आपको पता भी चलेगा मामला पुलिस तक जा पहुंचेगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही। जामताड़ा के कुछ जालसाजों ने मिलकर ठगी की ऐसी पटकथा लिखी जिसमें कोई मकान का मालिक बन गया तो कोई उस मकान मालिक का बेटा, बहू और पोता। फिर कोलकाता के रह रहे समीर सरकार की लाखों की संपत्ति दिखाकर देवघर चितरा के रहने वाले मुकेश रवानी से 89 लाख रुपये ठग लिए। लेकिन जब जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस मकान की रजिस्ट्री की बारी आई तो पता चला यह मकान तो किसी और का है। जब तक इस बात का पता चलता 6 जालसाज मिलकर मुकेश रवानी से 89 लाख रुपये की ठगी कर चुके थे। मुकेश रवानी की शिकायत पर जामताड़ा टाउन थाने की पुलिस ने एक महिला समेत इस जालसाजी में शामिल छह लोगों को दबोचा है। इनमें सिमलबेड़िया का रहने वाला 59 वर्षीय घनश्याम महतो, 39 वर्षीय विक्रम महतो, जामताड़ा के पांडेडीह का रहने वाला 51 वर्षीय पंचानंद दास, राजपल्ली की रहने वाली 40 वर्षी टुम्पा सर्खेल, राजपल्ली का रहने वाला 41 वर्षीय परिमल बाउरी और जामताड़ा के कायस्थपाड़ा का रहने वाला जिसु सरकार शामिल हैं। इस बात की जानकारी जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। ठगी के लिए उम्र के हिसाब से गढ़े गए थे सभी के किरदार एसपी मेहता ने बताया कि जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित मकान समीर सरकार का है।लेकिन वह कोलकाता में रहते हैं। चितरा के रहने वाले मुकेश रवानी को इन जालसाजों ने मिलकर बेचने के नाम पर यह घर दिखाया। मुकेश को यह मकान पसंद आने पर बिचौलिए की भूमिका निभा रहे घनश्याम महतो व विक्रम महतो ने ठगी के लिए उम्र के हिसाब से सबके किरदार तय किए। सबसे उम्रदराज पंचानंद दास को इस घर का मालिक समीर सरकार बताया गया, जबकि टुम्पा सर्खेल और परिमल बाउरी को उनके बेटे और बहू रूप में प्रस्तुत किया। वहीं सबसे कम उम्र के जिसु सरकार को पौता बनाकर उससे मुलाकात करवाई। फिर इस घर का सौदा 89 लाख में तय हुआ तो मुकेश ने 84 लाख रुपये टुम्पा सर्खेल के खाते में और पांच लाख रुपये जिसु सरकार के खाते में भेजा। सबने मिलकर की ठगी के पैसों की बंदरबांट इसके बाद पंचानंद दास के खाते में 15 लाख 75 हजार, घनश्याम महतो के खाते में 27 लाख 76 हजार, विक्रम महतो के खाते में पांच लाख 85 हजार, परिमल बाउरी के खाते में पांच लाख 60 हजार और 29 लाख 56 हजार नगद राशि सभी ने मिलकर आपस में बांट लिए। इस तरीके से सबने मिलकर 89 लाख रुपये की ठगी पीड़ित से कर ली। लेकिन जब मकान रजिस्ट्री करने की बारी-बारी आई तो ये लगातार आना-कानी करते रहे और आखिरकार मामला जब पुलिस तक पहुंचा इस बड़ी जालसाजी का पर्दाफाश हुआ।
Jamtara Property Fraud Cyber Fraud Jamtara Land Scam Property Scam Fraudulent Land Deal Jamtara Crime News Police Investigation Financial Crime Real Estate Fraud Online Fraud Jharkhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
154 Kg की लड़की ने घटाया 89 किलो वजन...गल गई शरीर की पूरी चर्बी, खाती थीं ये चीजेंweight loss 154 Kg girl lost 89 kg weight: 154 Kg की लड़की ने घटाया 89 किलो वजन...गल गई शरीर की परी चर्बी, खाती थीं ये चीजें
Read more »
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांसपूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Read more »
धनबाद जिले की 3 लाख 57 हजार महिलाओं को मिली मंईयां सम्मान राशि, बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए पैसेधनबाद जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत दुर्गा पूजा से पहले 357577 महिलाओं को सितंबर की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि कुल 89 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई है। उन्होंने आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि सभी योग्य महिलाओं को लाभ मिल सके। वर्तमान में भौतिक सत्यापन कार्य भी चल रहा...
Read more »
YouTube लाया भारत में सस्ता एड फ्री प्लान, ₹89 में 'प्रीमियम लाइट पायलट' का सब्सक्रिप्शन, मिलेंगी ये सुविधाएंयूट्यूब भारत में अपना प्रीमियम लाइट पायलट प्लान का विस्तार शुरू करने जा रहा है। खास बात है कि इस प्लान की कीमत ₹89 प्रति माह है। भारत में YouTube प्रीमियम लाइट की शुरुआत दर्शकों की अलग-अलग प्राथमिकताओं को पूरा करने वाले एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखी जा रही...
Read more »
अब नहीं आएंगे Ads! YouTube Premium Lite भारत में लॉन्च, कीमत जानेंटेक्नोलॉजी डेस्क नई दिल्ली। YouTube पर वीडियो देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। गूगल ने भारत में YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत ₹89 प्रति माह है जो किफ़ायती है। इस प्लान में यूजर्स को गेमिंग फैशन ब्यूटी न्यूज और कई अन्य कैटेगरी के वीडियो बिना विज्ञापन के देखने को...
Read more »
भूटान तक दौड़ेगी भारतीय रेल, इन दो शहरों को करेगी कनेक्ट, 4033 करोड़ की लागत से बनेगा 90 किमी का ट्रैकइस प्रोजेक्ट में वर्तमान में लगभग 4033 करोड़ रुपये का निवेश किया जाने का अनुमान है और कुल लंबाई लगभग 90 किलोमीटर होगी. इसके तहत 89 किलोमीटर रेलवे नेटवर्क बनाया जाएगा.
Read more »
