टेक्नोलॉजी डेस्क नई दिल्ली। YouTube पर वीडियो देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। गूगल ने भारत में YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत ₹89 प्रति माह है जो किफ़ायती है। इस प्लान में यूजर्स को गेमिंग फैशन ब्यूटी न्यूज और कई अन्य कैटेगरी के वीडियो बिना विज्ञापन के देखने को...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी YouTube पर रोजाना ढेर सारे वीडियो देखते हैं, लेकिन बीच-बीच में आने वाले विज्ञापनों से परेशान रहते हैं? Google अब आपके लिए इन एड्स को हटाने का एक सस्ता उपाय लेकर आया है। जी हां, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने भारत में एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान, YouTube Premium Lite लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे एक किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया है, जिससे यूजर्स कम कीमत में एड-फ्री वीडियो एक्सपीरियंस ले सकते हैं। आइए इस प्लान की कीमत और डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
.. YouTube Premium Lite की कीमत नए YouTube Premium Lite प्लान की कीमत भारत में ₹89 प्रति माह रखी गई है, जो प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के स्टूडेंट प्लान के जितनी ही है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को गेमिंग, फैशन, ब्यूटी, न्यूज और कई अन्य कैटेगरीज के ज्यादातर वीडियोस को एड-फ्री देखने की सुविधा दे रही है। हालांकि कंपनी ने ये क्लियर नहीं किया है कि 'most videos ad-free' का मतलब क्या है यानी यह फिलहाल साफ नहीं है। यह प्लान सस्ता तो है लेकिन कंपनी ने इस प्लान में YouTube Music की सुविधा भी नहीं दी है, जबकि रेगुलर YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को न सिर्फ यूट्यूब के प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, बल्कि YouTube Music का फ्री एक्सेस भी मिलता है। YouTube प्रीमियम में क्या खास? YouTube प्रीमियम में कंपनी ऐड-फ्री वीडियो के साथ-साथ बैकग्राउंड में वीडियो प्ले करने और उन्हें ऑफलाइन डाउनलोड करने की सुविधा भी देती है, जो इसे और भी खास बनाता है, लेकिन YouTube प्रीमियम लाइट सब्सक्रिप्शन में ऐसा कुछ भी नहीं मिलता है। लाइट सब्सक्रिप्शन सिर्फ ऐड-फ्री वीडियो देखने की सुविधा देगा। हालांकि कंपनी का कहना है कि नया प्लान सभी डिवाइस पर काम करेगा चाहे वह स्मार्टफोन हो, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी हो। वहीं, म्यूजिक कंटेंट, शॉर्ट्स और सर्च या ब्राउज़िंग के दौरान एड्स दिखाए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Flipkart-Amazon सेल: 65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में Sony और Samsung भी
Youtube Ads Free Youtube Subscription India Youtube Premium Lite Price Youtube Music Not Included Youtube New Plan India Google Subscription Service
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Free YouTube Premium: एक साल के लिए फ्री मिल रहा यूट्यूब प्रीमियम, Flipkart की सौगात! बस करना होगा यहFree YouTube Premium: फ्लिपकार्ट ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लाया है। कंपनी ने सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम फ्लिपकार्ट ब्लैक लॉन्च किया है। इसके तहत फ्री में यूजर्स यूट्यूब प्रीमियम पा सकते हैं।
Read more »
अमेज़न प्राइम को देखा देखी फ्लिपकार्ट भी लाया Black मेंबरशिप, 1 साल के लिए फ्री मिलेगा YouTube Premium और.....फ्लिपकार्ट ने नया प्रीमियम प्लान Flipkart Black लॉन्च किया, जिसमें मिलेगा 1 साल का YouTube Premium फ्री, सुपरकॉइन रिवॉर्ड्स, Early Sale Access, प्रीमियम डील और ट्रैवल बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. जानें इसकी कीमत कितनी है…
Read more »
Netflix की तरह YouTube का बड़ा फैसला! अब दोस्तों या रिश्तेदारों संग पासवर्ड शेयर करना पड़ेगा महंगा, जानिए नया नियमYouTube Gets Strict Like Netflix: यूटयूब अब नेटफ्लिक्स की तरह ही पासवर्ड शेयरिंग पर लगाम लगाने जा रहा है. दरअसल, कंपनी YouTube Premium Family प्लान के गलत इस्तेमाल को रोकना चाहती है. इस प्लान में Family Manager के साथ 5 लोग जुड़ सकते हैं, लेकिन शर्त है कि सभी एक ही एड्रेस पर रहने चाहिए.
Read more »
PM Modi To Address The Nation In 126th Episode Of Mann Ki Baat TodayThe broadcast will be available nationwide through All India Radio (AIR), Doordarshan, and digital platforms, including the AIR News website, Newsonair mobile app, and YouTube channels of AIR News, DD News, the Prime Minister’s Office, and the Mini
Read more »
भारत-पाक का फाइनल नहीं देखा? Free में ऑनलाइन उठाएं रोमांच का मजा, इस Youtube चैनल पर मौजूदअगर आप किसी वजह से भारत-पाकिस्तान एशिया कप का फाइनल नहीं देख पाए तो बिना कोई पैसा खर्च किए इसे एक क्रिकेट की संस्था से जुड़े यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
Read more »
YouTube लाया भारत में सस्ता एड फ्री प्लान, ₹89 में 'प्रीमियम लाइट पायलट' का सब्सक्रिप्शन, मिलेंगी ये सुविधाएंयूट्यूब भारत में अपना प्रीमियम लाइट पायलट प्लान का विस्तार शुरू करने जा रहा है। खास बात है कि इस प्लान की कीमत ₹89 प्रति माह है। भारत में YouTube प्रीमियम लाइट की शुरुआत दर्शकों की अलग-अलग प्राथमिकताओं को पूरा करने वाले एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखी जा रही...
Read more »
