जानें, वायनाड लोकसभा सीट का सियासी समीकरण जहां से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes RahulGandhi
तिरुवनंतपुरम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी लड़ेंगे। रविवार को इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया। केरल की वायनाड सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी यह सीट कांग्रेस के हिस्से में रही थी। ऐसे में राहुल गांधी के यहां चुनाव लड़ने से अब इस सीट पर सभी की नजरें टिक गईं हैं। एक नजर पिछले लोकसभा चुनावों के सियासी समीकरणों पर: 2014 में कांटे का मुकाबला वायनाड लोकसभा सीट 2009 में वजूद में आई। यह कोझीकोड, मलप्पुरम और वायनाड जिले तक फैली हुई है। वायनाड लोकसभा सीट के तहत 7 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस संसदीय क्षेत्र में मनंतावडी, तिरुवंबडी, वानदूर, सुल्तानबथेरी, एरनाड, कलपत्ता और निलंबूर विधानसभा सीटें आती हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वायनाड लोकसभा सीट पर महज 20,870 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस कैंडिडेट एम.
आई. शानवास को एलडीएफ के सत्यन मोकेरी से कुल पड़े वोटों में से 1.81 प्रतिशत ज्यादा मत हासिल हुए थे। शानवास को 3,77,035 और मोकेरी को 3,56,165 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी के पी. आर. रस्मिलनाथ को 80,752 मत हासिल हुए थे। यूडीएफ यानी कांग्रेस को यहां 41.2 प्रतिशत और एलडीएफ को 39.39 प्रतिशत वोट मिले थे। पढ़ें: अमेठी के साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी 2009 में कांग्रेस को मिली थी बड़ी जीत 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को वायनाड में बड़ी जीत हासिल हुई थी। यूडीएफ के एम. आई. शानवास ने एलडीएफ के ऐडवोकेट एम. रहमतुल्लाह को 1,53,439 के भारी मार्जिन से शिकस्त दी थी। शानवास को 4,10,703 और रहमतुल्लाह को 2,57,264 वोट हासिल हुए थे। वायनाड का वोट गणित 2011 की जनगणना के अनुसार वायनाड जिले की कुल आबादी 8,17,420 है। इसमें से 4,01,684 पुरुष और 4,15,736 महिलाएं शामिल हैं। जिले की 89.03 प्रतिशत आबादी साक्षर है। वायनाड में 4,04,460 हिंदू आबादी निवास करती है। इसके अलावा 2,34,185 जनसंख्या मुस्लिम समुदाय की है। क्रिस्चन समुदाय की बात करें तो जिले में उनकी आबादी 1,74,453 है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर से लड़ सकती हैं चुनाव- Amarujalaकभी सपा में रहीं जया प्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले जया लंबे वक्त तक समाजवादी पार्टी में रही हैं।
Read more »
राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनावराहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
लोकसभा चुनाव से पहले 25 राज्यों से नकदी समेत 543 करोड़ का सामान जब्तचुनाव प्रचार के शोर के बीच चुनाव आयोग की विभिन्न टीमों का जब्ती अभियान भी जोर-शोर से जारी है. आयोग के ऑवजर्वर्स ने देश के कई राज्यों में 25 मार्च तक कुल 540 करोड़ मूल्य की नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और सोना चांदी जैसी कीमती धातु के साथ-साथ मतदाताओं को रिश्वत के तौर पर दिए जाने वाला सामान भी जब्त किया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी में टिकट बंटवारे से हलचल, कानपुर से बेंगलुरु तक असंतोष-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मुरली मनोहर जोशी मैदान से चुपचाप नहीं हटे और पार्टी के फैसले पर एक तरह से गुस्सा जताते हुए कानपुर के वोटरों के नाम चिट्ठी जारी कर दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल ने मुझे कानपुर या अन्य किसी भी संसदीय क्षेत्र से चुनाव न लड़ने को कहा है।
Read more »
पश्चिम बंगाल: BJP के लिए विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा चुनाव होगा ‘सेमीफाइनल’ मुकाबलाभाजपा ने पिछले साल के पंचायत चुनाव में कांग्रेस और वाम मोर्चा को पीछे छोड़ दिया था. भाजपा को उम्मीद है कि उसे राज्य में सत्ता विरोधी लहर का फायदा मिलेगा. उसने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति’’ का आरोप लगाया है.
Read more »
वायनाड को लेकर राहुल का असमंजस बना पार्टी की परेशानी?राहुल गांधी केरल के वायनाड से लड़ने को लेकर फ़ैसला नहीं ले सके हैं, क्या इससे पार्टी का चुनाव अभियान पिछड़ रहा है.
Read more »
LIVE: दो सीटों वायनाड और अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधीIndiaElects .RahulGandhi केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे
Read more »
राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगेकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने का हुआ एलान.
Read more »
