लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी में टिकट बंटवारे से हलचल, कानपुर से बेंगलुरु तक असंतोष-Navbharat Times

United States News News

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी में टिकट बंटवारे से हलचल, कानपुर से बेंगलुरु तक असंतोष-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी में टिकट बंटवारे से हलचल, कानपुर से बेंगलुरु तक असंतोष via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes BJP

नई दिल्लीलोकसभा टिकटों के बंटवारे में बीजेपी की ओर से भले ही युवाओं को तवज्जो दी जा रही है, लेकिन यह पार्टी के भीतर असंतोष का कारण भी बन रहा है। कई राज्यों में पार्टी ने पुराने दिग्गज नेताओं की बजाय युवा चेहरों पर दांव लगाया है। लालकृष्ण आडवाणी का गांधीनगर सीट से टिकट कटने के बाद कानपुर से दिग्गज नेता और पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को भी मैदान से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर विधायक और यूपी सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी को उतारा गया है। BJP की नई लिस्ट, जोशी का टिकट काटा हालांकि जोशी मैदान से चुपचाप नहीं हटे और पार्टी के फैसले पर एक तरह से गुस्सा जताते हुए कानपुर के वोटरों के नाम चिट्ठी जारी कर दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल ने मुझे कानपुर या अन्य किसी भी संसदीय क्षेत्र से चुनाव न लड़ने को कहा है। यही नहीं बेंगलुरु और पटना में भी उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर पार्टी के एक धड़े में गुस्सा देखा गया। अनंत कुमार की पत्नी का कटा टिकट, युवा पर दांव जोशी का टिकट कटने पर सीनियर लीडर सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा, 'यह दुखद ट्रेंड है।' बेंगलुरु में भी टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष की स्थिति है। बीजेपी ने दक्षिण बेंगलुरु सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी की बजाय 28 साल के युवा तेजस्वी सूर्या को मैदान में उतारा है। इसके चलते इस सीट पर भी बगावत के आसार हैं। स्थानीय नेताओं का एक धड़ा इस फैसले को हजम नहीं कर पा रहा है। यहां तक कि प्रदेश यूनिट ने भी तेजस्विनी के नाम की सिफारिश की थी। हालांकि तेजस्विनी ने स्वयं कहा कि टिकट मेरे और समर्थकों के लिए झटके की तरह है, लेकिन हम अलग तरह की पार्टी हैं। गठबंधन विरोधी शीला दीक्षित पर बरसे केजरीवाल पटना में रविशंकर का हुआ विरोध पटना में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहुंचे तो हवाई अड्डे पर ही टिकट की दावेदारी जता रहे आर.

के सिन्हा के समर्थकों ने उनका विरोध किया। उन्हें काले झंडे तक दिखाए गए, हालांकि पार्टी का कहना है कि यह ऐसे व्यक्ति का काम है, जो बीजेपी से निकाला जा चुका है। यही नहीं आर के सिन्हा ने पार्टी की जीत के लिए काम करने का वादा किया है। बेगूसराय में गिरिराज हैं खफा कई उम्मीदवार की सीटों की भी अदला-बदली की गई है। इनमें बड़ा नाम हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मेनका गांधी। गिरिराज सिंह को बिहार की नवादा सीट की बजाय बेगूसराय भेजा गया है। इसे लेकर उन्होंने खुलेआम नाराजगी जाहिर की है। इसके अलावा मोदी सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी को पीलीभीत की बजाय सुल्तानपुर भेजा गया है। उनके बेटे वरुण को अब सुल्तानपुर की बजाय उनकी ही सीट पर उतारा गया है। पूर्व मंत्री रामशंकर कठेरिया को भी आगारा की बजाय इटावा भेज दिया गया है। बेटे जयवर्धन सिंह बोले, दिग्विजय हैं सच्चे हिंदू बीजेपी बोली, बुजुर्गों को हटाना सैद्धांतिक फैसला वरिष्ठ नेताओं को चुनावी जंग से बाहर करने को लेकर उठ रहे सवालों पर पार्टी नेताओं का कहना है कि यह सैद्धांतिक फैसला है कि बुजुर्गों को नई पीढ़ी के लिए स्थान बनाना चाहिए। पार्टी ने आडवाणी या जोशी ही नहीं बल्कि शांता कुमार, बीसी खंडूरी, करिया मुंडा, कलराज मिश्र, बिजॉय चक्रवर्ती जैसे कई नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाने का फैसला लिया है, जो 80 साल के पार हैं। सुमित्रा महाजन पर सस्पेंस बरकरार लोकसभा की स्पीकर और इंदौर से लगातार जीतती रहीं सुमित्रा महाजन के टिकट पर भी सस्पेंस बरकरार है। उनकी आयु 76 साल है और वह काफी सक्रिय हैं। हालांकि पार्टी ने जिस तरह से कई वरिष्ठ नेताओं को चुनावी रेस से बाहर किया है, उससे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें भी चुनाव से हटने को कहा जा सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चुनाव को लेकर सख्ती बरतेंगी सोशल मीडिया साइट्स, यूजर पर हो सकती है कार्रवाई– News18 हिंदीचुनाव को लेकर सख्ती बरतेंगी सोशल मीडिया साइट्स, यूजर पर हो सकती है कार्रवाई– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों समेत तमाम संगठनों की ओर से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया कंपनियों की अहम बैठक बुलाई थी. जिसमें कंपनियों ने चुनाव के दौरान खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आदर्श आचार संहिता लागू करने का भरोसा दिया है. आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से सतर्क है.
Read more »

IT विभाग में प्रिंसिपल कमिश्नर की नौकरी छोड़ प्रीता कांग्रेस में शामिलIT विभाग में प्रिंसिपल कमिश्नर की नौकरी छोड़ प्रीता कांग्रेस में शामिलLok Sabha General Election 2019 India: प्रियंका गांधी के मंदिर दौरों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा है कि मंदिर में आदमी तब जाता है, जब अपने आप को संकट में समझता है। कांग्रेस यूपी में तो संकट में है ही।
Read more »

Election Live: बीजेपी की पहली लिस्‍ट आज, 200 उम्‍मीदवारों का होगा ऐलान– News18 हिंदीElection Live: बीजेपी की पहली लिस्‍ट आज, 200 उम्‍मीदवारों का होगा ऐलान– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से जुड़े तमाम सियासी हलचल के लिए बन रहें NEWS18 Hindi के साथ...
Read more »

नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे तमिलनाडु के 111 किसाननरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे तमिलनाडु के 111 किसानप्रधानमंत्री मोदी पर वादा नहीं पूरा करने का आरोप लगाते हुए किसान नेता अय्याकन्नु ने कहा कि हम चाहते हैं कि भाजपा अपने घोषणापत्र में हमारी मांगों को शामिल करे. अगर वे ऐसा करते हैं तो हम अपना फैसला वापस ले लेंगे.
Read more »

बिहार: सीपीआई के टिकट से बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार-Navbharat Timesबिहार: सीपीआई के टिकट से बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: जेएनयू के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को सीपीआई ने बेगूसराय सीट से उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला यहां बीजेपी के फायरब्रैंड नेता गिरिराज सिंह से होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:37:52