जानें, क्यों लोकसभा चुनाव नहीं लड़कर भी चर्चा में बने हुए हैं राज ठाकरे via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
हाइलाइट्स:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उसके मुखिया राज ठाकरे सुर्खियों में हैंकांग्रेस और एनसीपी की ओर से स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद से राज ठाकरे लगातार चुनावी दौरे परऑडियो और विजुअल के सहयोग से बड़े पर्दे पर 'सबूत' के जरिए कर रहे नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचनामुंबई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उसके मुखिया राज ठाकरे सुर्खियों में बने हुए हैं और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस और एनसीपी की ओर से स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद से ही राज ठाकरे लगातार राज्य में चुनावी दौरे कर रहे हैं। ऑडियो और विजुअल के सहयोग से बड़े पर्दे पर 'सबूत' पेश कर राज ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं और लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उनकी जनसभा में काफी भीड़ जमा हो रही है। चाहे वह राफेल का मुद्दा हो, किसानों की बदहाली हो या बालाकोट राज ठाकरे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आर्काइव से 'सबूत' पेश कर रहे हैं। इन सबूतों में वह आकर्षक शब्दावली को जोड़कर वोटरों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। ठाकरे द्वारा बड़े पर्दे पर न्यूज को प्रसारित करने और फुटेज के इस्तेमाल से कांग्रेस-एनसीपी में कौतूहल पैदा हुआ है और प्रशंसा हो रही है। 'ठाकरे पूरे अभ्यास के साथ अपने भाषण देते हैं' विज्ञापन और थिअटर कलाकार अजित भूरे कहते हैं, 'राज ठाकरे सोशल नेटवर्क और टीवी फुटेज का इस्तेमाल अपनी बात को सही साबित करने के लिए कर रहे हैं। राज ठाकरे पूरे अभ्यास के साथ अपने भाषण देते हैं।' उधर, अर्थशास्त्री अजित रानाठे कहते हैं कि राज ठाकरे का पूरा ताना-बाना सोशल मीडिया के इर्द-गिर्द गढ़ा हुआ है। इंजिनियरिंग के ग्रैजुएट अर्चिस पाटिल कहते हैं, 'महाराष्ट्र में इस तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किसी भी राजनेता ने पहले कभी नहीं किया है। आमतौर पर मंच पर किसी नेता का बोलना बोरिंग हो सकता है।' राज ठाकरे की टेक टीम उनकी किस तरह से मदद करती है, यह सीखने लायक है। राज ठाकरे के साथ काम करने वाले उनके सहयोगियों ने बताया कि एमएनएस चीफ एक शहर से दूसरे का दौरा करते हैं और खुद पटकथा को सुधारते हैं, उसमें स्थानीय मुद्दो को जोड़ते हैं। राज ठाकरे ने नांदेड़ का दौरा किया कांग्रेस-एनसीपी ने राज ठाकरे से उनके मंच पर आकर भाषण देने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। राज ठाकरे ने नांदेड़ का दौरा किया जहां पूर्व सीएम अशोक चव्हाण मैदान में हैं। कांग्रेस को भरोसा है कि राज ठाकरे का दौरा उनकी मदद करेगा। इसी तरह से राज ठाकरे ने सोलापुर, हटकांगले, सतारा और पनवेल का दौरा किया जहां कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के स्टार उम्मीदवार मैदान में हैं। मुंबई साऊथ लोकसभा सीट पर प्रचार करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के पक्ष में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी का प्रचार करना इस बात का 'संकेत' है कि मोदी सरकार जाने वाली है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जेट एयरवेज मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए था, जिसमें हजारों लोगों की जॉब चली गई।.
हाइलाइट्स:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उसके मुखिया राज ठाकरे सुर्खियों में हैंकांग्रेस और एनसीपी की ओर से स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद से राज ठाकरे लगातार चुनावी दौरे परऑडियो और विजुअल के सहयोग से बड़े पर्दे पर 'सबूत' के जरिए कर रहे नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचनामुंबई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उसके मुखिया राज ठाकरे सुर्खियों में बने हुए हैं और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस और एनसीपी की ओर से स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद से ही राज ठाकरे लगातार राज्य में चुनावी दौरे कर रहे हैं। ऑडियो और विजुअल के सहयोग से बड़े पर्दे पर 'सबूत' पेश कर राज ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं और लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उनकी जनसभा में काफी भीड़ जमा हो रही है। चाहे वह राफेल का मुद्दा हो, किसानों की बदहाली हो या बालाकोट राज ठाकरे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आर्काइव से 'सबूत' पेश कर रहे हैं। इन सबूतों में वह आकर्षक शब्दावली को जोड़कर वोटरों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। ठाकरे द्वारा बड़े पर्दे पर न्यूज को प्रसारित करने और फुटेज के इस्तेमाल से कांग्रेस-एनसीपी में कौतूहल पैदा हुआ है और प्रशंसा हो रही है। 'ठाकरे पूरे अभ्यास के साथ अपने भाषण देते हैं' विज्ञापन और थिअटर कलाकार अजित भूरे कहते हैं, 'राज ठाकरे सोशल नेटवर्क और टीवी फुटेज का इस्तेमाल अपनी बात को सही साबित करने के लिए कर रहे हैं। राज ठाकरे पूरे अभ्यास के साथ अपने भाषण देते हैं।' उधर, अर्थशास्त्री अजित रानाठे कहते हैं कि राज ठाकरे का पूरा ताना-बाना सोशल मीडिया के इर्द-गिर्द गढ़ा हुआ है। इंजिनियरिंग के ग्रैजुएट अर्चिस पाटिल कहते हैं, 'महाराष्ट्र में इस तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किसी भी राजनेता ने पहले कभी नहीं किया है। आमतौर पर मंच पर किसी नेता का बोलना बोरिंग हो सकता है।' राज ठाकरे की टेक टीम उनकी किस तरह से मदद करती है, यह सीखने लायक है। राज ठाकरे के साथ काम करने वाले उनके सहयोगियों ने बताया कि एमएनएस चीफ एक शहर से दूसरे का दौरा करते हैं और खुद पटकथा को सुधारते हैं, उसमें स्थानीय मुद्दो को जोड़ते हैं। राज ठाकरे ने नांदेड़ का दौरा किया कांग्रेस-एनसीपी ने राज ठाकरे से उनके मंच पर आकर भाषण देने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। राज ठाकरे ने नांदेड़ का दौरा किया जहां पूर्व सीएम अशोक चव्हाण मैदान में हैं। कांग्रेस को भरोसा है कि राज ठाकरे का दौरा उनकी मदद करेगा। इसी तरह से राज ठाकरे ने सोलापुर, हटकांगले, सतारा और पनवेल का दौरा किया जहां कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के स्टार उम्मीदवार मैदान में हैं। मुंबई साऊथ लोकसभा सीट पर प्रचार करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के पक्ष में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी का प्रचार करना इस बात का 'संकेत' है कि मोदी सरकार जाने वाली है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जेट एयरवेज मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए था, जिसमें हजारों लोगों की जॉब चली गई।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या आधार डेटा चोरी कर चुनावी फ़ायदा संभव है?क्या आधार डेटा चोरी कर चुनाव में राजनीतिक फ़ायदा उठाया जा सकता है?: लोकसभा चुनाव 2019
Read more »
चुनाव के मौसम में फ़ेक न्यूज़ का फैलता मायाजालफ़ेक न्यूज़ के इस दौर में भले ही किसी ग़लत ख़बर की हक़ीक़त बता दी जाए फिर भी वह ख़ास मक़सद से फैलाई जाती है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पिछले चुनाव में बना था मानव ढाल, अब चुनाव ड्यूटी में है तैनातलोकसभा उपचुनाव में वर्ष 2017 में सेना की ओर से पथराव से बचने के लिए जिस फारूक अहमद डार को मानव ढाल बनाया गया था, वह इस चुनाव में चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहा। LoksabhaElections2019 JammuAndKashmir
Read more »
छत्तीसगढ़ में यूपी-बिहार जैसा नहीं जाति का गणितछत्तीसगढ़ में भी जातिगत राजनीति ज़ोर पकड़ रही है लेकिन ये अलग किस्म की है.
Read more »
क्या लखनऊ में राजनाथ को टक्कर मिल पाएगी?क्या लखनऊ के चुनाव में राजनाथ को टक्कर दे पाएंगी पूनम सिन्हा: लोकसभा चुनाव 2019
Read more »
24 बार चुनाव हारे लेकिन हार नहीं मानी24 बार अलग-अलग तरह के चुनाव हार चुके विजय प्रकाश अब भी हार मानने को तैयार नहीं हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पुणे से चुनाव लड़ रहा यह अनोखा उम्मीदवार, साइकिल से कर रहा चुनाव प्रचारलोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पुणे सीट से निर्दलीय उम्मीदवार आनंद वांजपे मतदाताओं से सम्पर्क साधने के लिए रोजाना 60 किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं और ऐसा कर उनका लक्ष्य शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना भी है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: क्या चुनाव आयोग रक्षामंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेगा?लोकसभा चुनाव 2019: क्या चुनाव आयोग रक्षामंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेगा? NirmalaSitharaman ElectionCommission LokSabhaElections2019 loksabhachunav2019
Read more »
'इस चुनाव के बाद कन्हैया का कोई ठिकाना नहीं होगा'बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह और कन्हैया कुमार के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे राजद नेता तनवीर हसन से बातचीत.
Read more »
