ईस्टर हमलों के बाद श्री लंका बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा सकता है : रिपोर्ट via NavbharatTimes SriLankaTerrorAttacks
हाइलाइट्स:श्री लंका में हुए आतंकी हमले में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की बात सामने आ रही है बुर्का पहनने पर बैन लगाने के लिए सरकार मस्जिद के अधिकारियों से भी चर्चा कर रही है एशिया और यूरोप के कुछ देश पहले से ही बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं रिपोर्ट्स का कहना है कि श्री लंका में 1900 के शुरुआत तक बुर्के या नकाब का चलन नहीं था कोलंबोदेश में ईस्टर के दिन हुए हमलों के बाद श्री लंका ने बुर्के पर प्रतिबंध की योजना पर अमल की तैयारी शुरू कर दी है। जांच के संदिग्धों और अन्य सबूतों से हमले में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने के संकेत मिले हैं। रविवार को हुए इन हमलों में अब तक 350 लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 लोग घायल हो गए। सरकार मस्जिद अधिकारियों से कर रही है चर्चा मीडिया में आई खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। डेली मिरर ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सरकार मस्जिद अधिकारियों से विचार विमर्श करके इस कदम को लागू करने की योजना बना रही है। अखबार ने सूत्र के हवाले से कहा, ‘उन्होंने कहा कि सरकार मस्जिद अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर इस कदम को लागू करने की योजना बना रही है और सोमवार को कई मंत्रियों ने इस मामले पर राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना से बात की।’ 1990 की शुरुआत तक नहीं था श्री लंका में बुर्के का चलन ऐसा पाया गया कि 1990 की शुरुआत में खाड़ी युद्ध तक श्री लंका में मुस्लिम महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा में बुर्का और नकाब कभी शामिल नहीं रहे। खाड़ी युद्ध के समय चरमपंथी तत्वों ने मुस्लिम महिलाओं के लिए पर्दा शुरू किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा सूत्रों ने बताया कि डेमाटागोडा में घटनाओं में शामिल रही कई महिलाएं भी बुर्का पहनकर भाग गई। अगर श्री लंका ने बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया तो वह एशिया, अफ्रीका और यूरोप में उन देशों के समूह में शामिल हो जाएगा जिन्होंने आतंकवादियों को पुलिस से बचने या विस्फोटकों को छिपाने के लिए बुर्का का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए ऐसा किया। बता दें कि चाड, कैमरून, गाबोन, मोरक्को, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम और उत्तर पश्चिम चीन के मुस्लिम बहुल प्रांत शिनजियांग में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है। एशिया और यूरोप के विभिन्न देशों में बुर्के आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है।.
हाइलाइट्स:श्री लंका में हुए आतंकी हमले में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की बात सामने आ रही है बुर्का पहनने पर बैन लगाने के लिए सरकार मस्जिद के अधिकारियों से भी चर्चा कर रही है एशिया और यूरोप के कुछ देश पहले से ही बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं रिपोर्ट्स का कहना है कि श्री लंका में 1900 के शुरुआत तक बुर्के या नकाब का चलन नहीं था कोलंबोदेश में ईस्टर के दिन हुए हमलों के बाद श्री लंका ने बुर्के पर प्रतिबंध की योजना पर अमल की तैयारी शुरू कर दी है। जांच के संदिग्धों और अन्य सबूतों से हमले में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने के संकेत मिले हैं। रविवार को हुए इन हमलों में अब तक 350 लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 लोग घायल हो गए। सरकार मस्जिद अधिकारियों से कर रही है चर्चा मीडिया में आई खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। डेली मिरर ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सरकार मस्जिद अधिकारियों से विचार विमर्श करके इस कदम को लागू करने की योजना बना रही है। अखबार ने सूत्र के हवाले से कहा, ‘उन्होंने कहा कि सरकार मस्जिद अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर इस कदम को लागू करने की योजना बना रही है और सोमवार को कई मंत्रियों ने इस मामले पर राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना से बात की।’ 1990 की शुरुआत तक नहीं था श्री लंका में बुर्के का चलन ऐसा पाया गया कि 1990 की शुरुआत में खाड़ी युद्ध तक श्री लंका में मुस्लिम महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा में बुर्का और नकाब कभी शामिल नहीं रहे। खाड़ी युद्ध के समय चरमपंथी तत्वों ने मुस्लिम महिलाओं के लिए पर्दा शुरू किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा सूत्रों ने बताया कि डेमाटागोडा में घटनाओं में शामिल रही कई महिलाएं भी बुर्का पहनकर भाग गई। अगर श्री लंका ने बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया तो वह एशिया, अफ्रीका और यूरोप में उन देशों के समूह में शामिल हो जाएगा जिन्होंने आतंकवादियों को पुलिस से बचने या विस्फोटकों को छिपाने के लिए बुर्का का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए ऐसा किया। बता दें कि चाड, कैमरून, गाबोन, मोरक्को, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम और उत्तर पश्चिम चीन के मुस्लिम बहुल प्रांत शिनजियांग में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है। एशिया और यूरोप के विभिन्न देशों में बुर्के आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kalank Review: नाम बड़े और दर्शन छोटेये किस पर लगा कलंक है, निर्देशक अभिषेक बर्मन पर या इस फिल्म के सितारों पर? ‘कलंक’ देखने के बाद नहीं बल्कि उसे देखने के दौरान ही यह सवाल दर्शकों के मन में तुरंत उठता है। और शायद निर्देशक के मन में भी यही प्रश्न उठे। लेकिन अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत। ‘कलंक’ में कई तरह की बेतरतीबियां हैं। एक तो कहानी का सिरपैर समझ में नहीं आता। या यह कहना चाहिए कि बहुत देर से समझ में आता है।
Read more »
मथुरा में मतदान के दिन चुनावी रंजिश में BJP नेता पर जानलेवा हमला, सपा पर आरोपबीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ हुई इस घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. घायल बीजेपी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
Read more »
मोदी-शाह के गढ़ पर है कांग्रेस की नजर, दोनों के सबसे खास है तीसरा चरणलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की साख दांव पर लगी है. क्योंकि मोदी-शाह के गृह राज्य गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
Read more »
IPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सटोरियों के पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सट्टेबाज स्टेडियम में लगाकर सट्टा खेल रहे हों. शुक्रवार को Rajasthan Royals-Kolkata Knight Riders के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन मध्य प्रदेश के सागर से हैं.
Read more »
ईस्टर के मौके पर 6 धमाकों से दहला श्रीलंका, चर्च और होटल के पास ब्लास्ट में 49 लोगों की मौत और 280 से अधिक घायलबताया जा रहा है कि श्रीलंग में अलग-अलग 6 जगहों पर धमाके हुए हैं. कोलंबो में दो चर्च में ईस्टर प्रार्थनासभा के दौरान विस्फोट और दो होटल के पास विस्फोट में अब तक 49 लोगों के मारे जाने की खबर है. इन सीरियल धमाकों में 280 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि चर्च के अलावा दो अन्य होटल के पास भी धमाके हुए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.
Read more »
प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे से दुखी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिएकांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के किसी साथी का अलग होना दुखद है और ऐसे मामले में टीम का मुखिया होने के नाते मेरी भी जवाबदेही बनती है. प्रियंका के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने टॉम वडक्कन के जाने के समय भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि जब भी कांग्रेस का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो यह हमारे लिए दुख का विषय होता है. लोग करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं. अगर टीम में कुछ होता है तो उसका असर नेता होने के कारण मेरे ऊपर भी आता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रियंका चतुर्वेदी सहित उन लोगों को लोगों को शुभकामना देते हैं जो हमसे अलग हुए हैं.’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिए और इसमें कुछ गलत नहीं है.’’
Read more »
निशाने पर धार्मिक स्थल, न्यूजीलैंड में मस्जिद के बाद अब श्रीलंका में चर्चों पर अटैकहैरान करने वाली बात ये है कि ये धमाके ईस्टर पर्व के दौरान किए गए हैं, जो ईसाई धर्म का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में दुनियाभर के इसाई ईस्टर पर्व मनाते हैं. इसी मौके पर रविवार को गिरजाघरों के अंदर बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना के लिए पहुंचे थे और सुबह करीब 8.45 बजे तीन अलग-अलग चर्चों में धमाके हुए.
Read more »
