नीला पड़ा हुआ था शरीर, रोहित शेखर को दी गई थी कोई दवा! via NavbharatTimes RohitShekharTiwari
सोमरीत भट्टाचार्य, नई दिल्ली 16 अप्रैल को अपने कमरे में मृत पाए गए रोहित शेखर को हत्या से पहले शायद कोई दवा दी गई थी। फरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, गला घोंटने के पहले उन्हें कोई दवा देकर बेसुध किया गया था, जिसके असर से रोहित की उंगलियों का ऊपरी हिस्सा और की अन्य अंग नीले पड़े हुए थे। इससे यह पता चलता है कि उनके खून में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी। बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा को अरेस्ट कर चुकी है। पुलिस को यह शक भी है कि रोहित की हत्या गुस्से में की गई क्योंकि उनके शरीर पर छोटे-छोटे जख्म मिले। पोस्टमॉर्टम की फाइनल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। इसमें दम घुटने से कान की नस फटने की बात कही गई है। इसी वजह से नाक से खून निकलना बताया गया है। उनके पेट में ऐल्कॉहॉल और अनपचा खाना मिला। इससे पता चलता है कि दवा खाने के कुछ ही मिनट बाद रोहित ने दम तोड़ दिया। रोहित को दी गई दवा क्या थी और किस इस्तेमाल में लाई जाती है, इसपर रिपोर्ट आना बाकी है। पढ़ेंः आखिर कब खुलेगा रोहित शेखर की हत्या का राज? रोहित की पत्नी अपूर्वा के अलावा घर में मौजूद दो सहायकों के बयान भी पुलिस को संदिग्ध लगे। सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस ने पाया कि हॉलवे के दो सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे। बाद में कैमरे खराब मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आधी रात के बाद अपूर्वा सीसीटीवी में फर्स्ट फ्लोर पर जाती दिखाई दी थीं, जबकि घरेलू सहायकों के मुताबिक वह रात 2:30 बजे तक ग्राउंड फ्लोर पर क्राइम सीरियल देख रही थीं। पोस्टमॉर्टम और फरेंसिक रिपोर्ट में हत्या का जिक्र होने के बाद अब मौत की असल वजह का सामने आना जरूरी है। विसरा जांच के लिए रोहित के लीवर, किडनी और आंतों के कुछ हिस्से रासायनिक जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे मौत की असल वजह सामने आ जाएगी, जिसके आधार पर पुलिस असल हत्यारे पर शिकंजा कसेगी।.
सोमरीत भट्टाचार्य, नई दिल्ली 16 अप्रैल को अपने कमरे में मृत पाए गए रोहित शेखर को हत्या से पहले शायद कोई दवा दी गई थी। फरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, गला घोंटने के पहले उन्हें कोई दवा देकर बेसुध किया गया था, जिसके असर से रोहित की उंगलियों का ऊपरी हिस्सा और की अन्य अंग नीले पड़े हुए थे। इससे यह पता चलता है कि उनके खून में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी। बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा को अरेस्ट कर चुकी है। पुलिस को यह शक भी है कि रोहित की हत्या गुस्से में की गई क्योंकि उनके शरीर पर छोटे-छोटे जख्म मिले। पोस्टमॉर्टम की फाइनल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। इसमें दम घुटने से कान की नस फटने की बात कही गई है। इसी वजह से नाक से खून निकलना बताया गया है। उनके पेट में ऐल्कॉहॉल और अनपचा खाना मिला। इससे पता चलता है कि दवा खाने के कुछ ही मिनट बाद रोहित ने दम तोड़ दिया। रोहित को दी गई दवा क्या थी और किस इस्तेमाल में लाई जाती है, इसपर रिपोर्ट आना बाकी है। पढ़ेंः आखिर कब खुलेगा रोहित शेखर की हत्या का राज? रोहित की पत्नी अपूर्वा के अलावा घर में मौजूद दो सहायकों के बयान भी पुलिस को संदिग्ध लगे। सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस ने पाया कि हॉलवे के दो सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे। बाद में कैमरे खराब मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आधी रात के बाद अपूर्वा सीसीटीवी में फर्स्ट फ्लोर पर जाती दिखाई दी थीं, जबकि घरेलू सहायकों के मुताबिक वह रात 2:30 बजे तक ग्राउंड फ्लोर पर क्राइम सीरियल देख रही थीं। पोस्टमॉर्टम और फरेंसिक रिपोर्ट में हत्या का जिक्र होने के बाद अब मौत की असल वजह का सामने आना जरूरी है। विसरा जांच के लिए रोहित के लीवर, किडनी और आंतों के कुछ हिस्से रासायनिक जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे मौत की असल वजह सामने आ जाएगी, जिसके आधार पर पुलिस असल हत्यारे पर शिकंजा कसेगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत 'अप्राकृतिक', हत्या का केस दर्जउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे शेखर तिवारी की संदिग्ध मौत का मामला दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। ndtiwarisonrohitshekhardeath rohitshekhartiwari DelhiPolice INCIndia
Read more »
रोहित शेखर हत्याकांड: पत्नी पर गहराया शक, पुलिस ने नौकरों के साथ हिरासत में लियादिल्ली पुलिस ने रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा और दो घरेलू सहायकों को रविवार को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया.
Read more »
रोहित शेखर हत्याकांड: हिरासत में पत्नी अपूर्वा, संपत्ति विवाद पर टिकी जांचपोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस का शक रोहित शेखर के करीबियों पर गहरा गया है. रोहित शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा में दोबारा पूछताछ हुई जिसमें कई चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
Read more »
रोहित शेखर की 'रहस्यमय मौत' की गुत्थी सुलझेगी?दिल्ली पुलिस के विशेष जांच दल की रोहित शेखर की पत्नी, सौतेले भाई और घर के कर्मचारियों से पूछ ताछ.
Read more »
रोहित के कत्ल की वजह संपत्ति तो नहीं, पुलिस कर रही है जांचदिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक अब तक की जांच पड़ताल में किसी बाहरी शख्स के होने का सुराग नहीं मिल पाया है. इसलिए पुलिस को लग रहा है कि कातिल और कत्ल की वजह दोनों ही घर से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि पुलिस इस मर्डर केस से जुड़ी सारी कड़ियों को जोड़ने का काम कर रही है.
Read more »
रोहित शेखर हत्याकांड: क्या CCTV फुटेज ने खोल दिए पत्नी अपूर्वा के सारे 'राज'?– News18 हिंदीदिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मर्डर मिस्ट्री से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेखर के मर्डर मिस्ट्री में शामिल मुख्य किरदार की पहचान कर ली गई है. रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा को ही दिल्ली पुलिस कातिल मान कर चल रही है. दिल्ली पुलिस की लगातार पूछताछ और दबाव के बाद आखिरकार अपूर्वा ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है?
Read more »
घर में ही रोहित शेखर का कातिल, शक के घेरे में पत्नी समेत ये 6 लोगRohit Shekhar Murder Case पुलिस अब तक कई किश्तों में घंटों रोहित की पत्नी अपूर्वा, रोहित के भाई सिद्धार्थ और घर के नौकर और ड्राइवर से पूछताछ कर चुकी है. मगर कातिल का नाम उजागर करने से पहले वो कत्ल की सारी कड़ियों को जोड़ लेना चाहती है.
Read more »
इसी कमरे में की गई थी रोहित शेखर की हत्या-Navbharat TimesDelhi Crime News: डिफेंस कॉलोनी की कोठी नंबर सी-329 के एक रूम में की गई थी। रूम की तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि सिंगल बेड के तकिये और चादर खून से भीगे हुए हैं। इसके अलावा फर्श पर खून से सना कपड़ा और कुछ टिशू पेपर पड़े हुए हैं।
Read more »
