दिल्ली पुलिस के विशेष जांच दल की रोहित शेखर की पत्नी, सौतेले भाई और घर के कर्मचारियों से पूछ ताछ.
वरिष्ठ नेता नारायण दत्त त्रिपाठी के बेटे रोहित शेखर की अस्वाभाविक मौत के सिलसिले में दिल्ली पुलिस के विशेष जांच दल ने रोहित शेखर की पत्नी, उनके सौतेले भाई और घर में काम करने वाले तीन कर्मचारियों से सवाल जवाब किए हैं.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस अस्वाभाविक मौत को 'हत्या की आशंका' मान कर जांच कर रही है और जांच की दिशा भी उसी ओर है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट में शेखर की गर्दन की दो हड्डियों के टूटने की बात सामने आयी है, जो हत्या की आशंका को बढ़ा देते हैं. फ़िलहाल पुलिस के शक के दायरे में शेखर की पत्नी अपूर्वा के साथ साथ कुछ और लोग भी हैं, जिनसे पूछताछ का सिलसिला जारी है. विशेष जांच दल यानी स्पेशल इंवेस्टिगेटिंग टीम का नेतृत्व दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के डीसीपी जॉय तिर्की कर रहे हैं.दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि रोहित शेखर की माँ उज्ज्वला शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि एनडी तिवारी के निजी सचिव रह चुके एक व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध है.Getty Images हालांकि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की बात तो दिल्ली पुलिस मान रही है. जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनकी फॉरेनसिक जांच भी कराई गयी है ताकि शेखर की मौत की गुत्थी को सुलझाई जा सके. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने बीबीसी से बात करते हुए कहा चूँकि जांच जारी है इसलिए इस मामले में बहुत ज़्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती है. उनका कहना था,"दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया है. अनुसंधान का ज़िम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है, जो सभी पहलुओं की जांच कर रहा है. विशेष जांच दल तय समय सीमा के अंदर ही अपना अनुसंधान पूरा कर लेगा और जल्द ही इस माले में गिरफ़्तारियां भी हो जाएंगी."पुलिस की निगाह रोहित की पत्नी अपूर्वा की भूमिका पर तो है ही, साथ ही वो दूसरे पहलुओं की जांच भी कर रही है. जांच दल फ़िलहाल रोहित और उनकी पत्नी के फोन कॉल रिकार्ड की पड़ताल कर रहा है. मगर वो अभी तक व्हाट्सएप्प और फेसबुक के मेसेंजर से की गयी 'कालों' और उनसे भेजे गए मेसेज नहीं निकाल पाया हैं क्योंकि उन्हें डिलीट कर दिया गया था.उसी तरह शेखर के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में लगे नौ सीसीटीवी कैमरों की जांच से भी पता चला है कि जिस रात शेखर की मौत हुई, उस रात किसी भी बाहरी व्यक्ति के घर के अंदर दाखिल होने के संकेत नहीं मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि रोहित रोज़ नींद की गोली खाकर सोया करते थे. जांच में ये बात सामने आ रही है कि जिस वक़्त शेखर की हत्या की गयी उस वक़्त उन्होंने नींद की गोलियां ज़्यादा खायी हुईं थीं. पुलिस को शक है कि शेखर की नींद की हालत का फायदा उठाकर ही उनकी हत्या की गयी. पोस्ट मॉर्टम की रिपोर्ट में भी इस बात का पता चला है कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई है. जांच के दौरान शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में ये आरोप भी लगाया है कि शेखर और उनकी पत्नी के बीच रिश्ते खराब चल रहे थे. उन्होंने संपत्ति विवाद की तरफ भी इशारा किया है. मगर दिल्ली पुलिस का कहना है कि जांच पूरी नहीं तक कुछ भी कहना अनुसंधान में बाधा पहुंचा सकता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौतउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत हो गई है... NDTiwariSon NDTiwari
Read more »
एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की संदिग्ध मौत, नाक से निकल रहा था खूनएनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत उनके नई दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में स्थित घर में हुई. उन्हें फौरन साकेत मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Read more »
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन-Navbharat TimesDelhi Samachar: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का निधन हो गया है। बता दें कि छह महीने पहले ही एनडी तिवारी का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था।
Read more »
रोहित शेखर की मौत के बाद अब कौन संभालेगा एनडी तिवारी की राजनीतिक विरासत?– News18 हिंदीपूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की अचानक हुई मौत से उनके पैतृक जिले नैनीताल में भी हर कोई हैरान है. क्योंकि रोहित एक दिन पहले ही नैनीताल से दिल्ली वापस लौटे थे. रोहित अपनी मां उज्जवला के साथ 11 अप्रैल को अपना वोट देने के लिए हल्दूचौड़ आए हुए थे. यहां उन्होंने वोट किया और साफ-साफ कहा कि वो कांग्रेस को वोट करने आए हैं. रोहित का हल्दूचौड़ आकर नैनीताल लोकसभा के लिए वोट करना खासा चर्चा में था. क्योंकि लोग उन्हें एनडी तिवारी का राजनीतिक उत्तराधिकारी मान रहे थे.
Read more »
रोहित शेखर की मां उज्ज्वला ने बताया, क्या थी बेटे के डिप्रेशन की वजहपूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत पर उनकी मां उज्ज्वला ने खुलासा किया. आजतक से खास बातचीत में उज्ज्वला ने कहा कि मेरा बेटा अवसाद से घिरा हुआ था.
Read more »
एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत 'अप्राकृतिक', हत्या का केस दर्जउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे शेखर तिवारी की संदिग्ध मौत का मामला दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। ndtiwarisonrohitshekhardeath rohitshekhartiwari DelhiPolice INCIndia
Read more »
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, मुंह दबाकर की गई रोहित शेखर की हत्याक्राइम ब्रांच की एक टीम रोहित शेखर तिवारी के डिफेंस कॉलोनी में मौजूद घर पर पहुंची. साथ ही वहां पर सीएफएसएल की टीम भी बुलाई गई है. मौका-ए-वारदात पर छानबीन की जा रही है.
Read more »
रोहित शेखर मर्डर केस में रडार पर परिवार, पत्नी से पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांचरोहित शेखर तिवारी मौत की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंच गई है. यहां टीम रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी, पत्नी और उनके ससुर से पूछताछ कर रही है.
Read more »
रोहित शेखर मर्डर केस: शक के घेरे में परिवार, मां बोलीं- बेटे और बहू के बीच था तनाव– News18 हिंदीमां उज्ज्वला शर्मा तिवारी ने बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे नैनिताल से हम और शेखर वापस दिल्ली आ गए. शेखर ने रास्ते में ड्रिंक की थी. दो गाड़ियों से हम वापस दिल्ली आए थे. जिसके बाद 15 अप्रेल की ही रात में अपने तिलक लेन के एनडी तिवारी को मिले सरकारी घर चली गई, जबकि रोहित डिफेंस कॉलोनी के घर आ गया. तब शेखर ने जोर देकर मुझे साथ खाना खाने का कहकर डिफेंस कॉलोनी के घर बुला लिया.
Read more »
