जरूरत की खबर- इंस्टाग्राम पर दावा, अंडे से होता कैंसर: रील्स देखकर राय न बनाएं, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें अंड...

Eggs Beneficial News

जरूरत की खबर- इंस्टाग्राम पर दावा, अंडे से होता कैंसर: रील्स देखकर राय न बनाएं, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें अंड...
NutrientsAnde Khane Ke FaydeEggs Health Benefits
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 44 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 51%

Eggs Health Benefits Explained; Ande Khane Ke Fayde Kya Hai ? How Many Eggs Considered Right To Eat In A Day? अंडा सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है? इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? दिनभर में कितने अंडे खाना सही माना जाता है?

रील्स देखकर राय न बनाएं, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें अंडे के हेल्थ बेनिफिट्सलंबे समय से हमारी डेली डाइट का अहम हिस्सा रहा है। यह आसानी से मिलने वाला, किफायती और पोषण से भरपूर फूड माना जाता है। प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर अंडा बच्चों से लेकर बड़ों तक की डाइट में शामिल किया जाता है। हालांकि, इसके बावजूद अंडे को लेकर समय-समय पर कई तरह के सवाल और दावे सामने आते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बाजार में बिकने वाले अंडों में कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए जा रहे हैं। ऐसे दावों ने आम लोगों के मन में भ्रम पैदा कर दिया। देश की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा संस्था एफएसएसएआई ने इन दावों को भ्रामक बताया और कहा कि अंडा खाना पूरी तरह सेफ है। कई स्टडीज भी बताती हैं कि अंडा न सिर्फ सुरक्षित बल्कि पोषण से भरपूर फूड है। 2025 की फ्रेमिंघम ऑफस्प्रिंग स्टडी के मुताबिक, हफ्ते में पांच या उससे ज्यादा अंडे खाने वालों में प्री-डायबिटीज, टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कार्डियोवस्कुलर डिजीज का जोखिम कम होता है। इसकी वजह अंडे के प्रोटीन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स माने गए हैं।एक दिन में कितने अंडे खाना सही है?सवाल– क्या अंडे में कार्सिनोजेनिक तत्व पाए जाते हैं? साइंस इस बारे में क्या कहता है?साइंटिफिक रिसर्च के मुताबिक अंडा खुद में कार्सिनोजेनिक फूड नहीं है। यानी अंडे में ऐसा कोई तत्व नहीं पाया जाता, जो सीधे तौर पर कैंसर पैदा करे। कैंसर रिसर्च यूके के मुताबिक, मौजूदा वैज्ञानिक सबूत इतने कमजोर और असंगत हैं कि अंडों को कैंसर का कारण नहीं ठहराया जा सकता।FSSAI के अनुसार, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह दावा किया गया था कि अंडों में नाइट्रोफ्यूरान नामक प्रतिबंधित रसायन पाया गया है। इसे कैंसर से जोड़ा जा रहा था। इन दावों को भ्रामक बताते हुए FSSAI ने स्पष्ट किया कि नाइट्रोफ्यूरान और इससे संबंधित सभी रसायन पोल्ट्री फार्मिंग और अंडा उत्पादन की प्रक्रिया में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। स्वास्थ्य जोखिम को लेकर FSSAI ने साफ शब्दों में कहा कि अब तक न तो देश में और न ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा कोई वैज्ञानिक अध्ययन सामने आया है, जो यह साबित करे कि अंडा खाने से कैंसर होता है। किसी भी राष्ट्रीय या वैश्विक स्वास्थ्य संस्था ने सामान्य अंडा सेवन को कैंसर के बढ़ते खतरे से नहीं जोड़ा है। सवाल– अंडे को लेकर सोशल मीडिया पर तरह–तरह के क्लेम आते रहते हैं? ये क्लेम क्या हैं और ये कितने सही हैं?सोशल मीडिया पर अंडे को लेकर रोज नए दावे सामने आते हैं। कभी कहा जाता है कि अंडा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, कभी वजन बढ़ाने वाला बताया जाता है, तो कभी रोज अंडा खाने से दिल को नुकसान होने की बात कही जाती है। लेकिन इन दावों में कितना सच है और कितना मिथ आइए ग्राफिक से समझते हैं।अंडा एक ऐसा फूड है, जो दिमाग, आंखों, मसल्स, दिल और इम्यूनिटी हर स्तर पर शरीर को फायदा पहुंचाता है। ग्राफिक से इसके फायदे के बारे में समझिए।अंडा पोषण का पावरहाउस माना जाता है। इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन A, D, E, K, B2, B12, फोलेट, बायोटिन जैसे जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं। साथ ही सेलेनियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, आयोडीन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। आंखों के लिए जरूरी ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स भी इसमें शामिल हैं।जवाब– एक मीडियम अंडे की न्यूट्रिशनल वैल्यू नीचे ग्राफिक में देखिए–हां, ज्यादातर हेल्दी लोगों के लिए रोज अंडा खाना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई गंभीर मेडिकल कंडीशन है, तो मात्रा तय करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।सामान्य तौर पर एक हेल्दी व्यक्ति दिन में 1 से 2 अंडे खा सकता है। जो लोग फिजिकली बहुत एक्टिव हैं, जिनको प्रोटीन की जरूरत ज्यादा है, वे डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह से 2 से 3 अंडे भी ले सकते हैं।अंडा सुबह नाश्ते में खाना सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन दिन भर एनर्जी देता है और देर तक पेट भरा रखता है। अंडा शाम को या डिनर में भी खाया जा सकता है। बस ध्यान रहे कि इसे बहुत हैवी या ज्यादा तेल में न पकाया गया हो और सोने से ठीक पहले न खाएं।ज्यादातर हेल्दी लोगों में रोज एक अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल खतरनाक स्तर तक नहीं बढ़ता। रिसर्च के मुताबिक, अंडा HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को सपोर्ट कर सकता है। हालांकि जिन लोगों को पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट डिजीज है, उनमें शरीर का रिस्पॉन्स अलग हो सकता है। ऐसे मामलों में अंडे की मात्रा डॉक्टर की सलाह से तय करनी चाहिए।उबला अंडा सबसे हेल्दी विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें एक्स्ट्रा फैट नहीं जुड़ता। साथ ही बहुत कम तेल में सब्जियां डालकर अंडे का ऑमलेट भी बना सकते हैं। CDC की सलाह है कि साल्मोनेला के खतरे से बचने के लिए अंडे को तब तक पकाएं, जब तक सफेदी और जर्दी दोनों पूरी तरह जम न जाएं।हां, डॉक्टर की सलाह के अनुसार 6 से 8 महीने की उम्र के बाद बच्चों को अच्छी तरह पका हुआ अंडा दिया जा सकता है।अंडों को हमेशा फ्रिज में स्टोर करें। अंडों को धोकर स्टोर न करें। जरूरत हो तो इस्तेमाल से ठीक पहले धोएं।सबसे पहले ठंडे पानी से भरे बर्तन में अंडा डालें।अगर अंडा तली में चला जाए, लेकिन वर्टिकल रहे खड़ा तो अंडा पुराना है, लेकिन अभी खाया जा सकता है।जिन्हें गंभीर हार्ट डिजीज है।.

...................जरूरत की खबर- सर्दियों का सुपरफूड मूंगफली:न्यूट्रिशन का खजाना, वेटलॉस डाइट, इन बीमारियों से बचाए, जानें किन्हें नहीं खानी चाहिए सर्दियों में अक्सर लोग चाय के साथ एक मुट्ठी मूंगफली खाते हैं। दरअसल, इस मौसम में गर्माहट की जरूरत होती है, जो मूंगफली से मिलती है। कई स्टडीज भी यही बताती हैं कि मूंगफली हमारी हेल्थ को कई लेवल पर सपोर्ट करती है। फिर चाहे वो ब्रेन हो, हार्ट हेल्थ हो या इम्यूनिटी।जानें प्रोटीन क्या है, शरीर के लिए कितना जरूरी, प्रोटीन सप्लीमेंट लेना क्यों खतरनाकआपकी सौंफ में मिलावट तो नहीं, 5 तरीकों से चेक करें, खरीदते हुए 8 बातें ध्यान रखेंदो अलग क्लीनर को कभी मिक्स न करें, जानें सफाई के दौरान सुरक्षा के 11 नियमजानें ये क्या है, ओरल हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद, घर पर बनाने का तरीकामुजफ्फरपुर के अस्पताल में ठंड बढ़ते ही बीमारियों का प्रकोपअलीगढ़ में टेम्प्रेचर 6.6°C... विजिबिलिटी 10 मीटरपाकिस्तान से आ रही हवाओं ने बढ़ाई बिहार में ठंड

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Nutrients Ande Khane Ke Fayde Eggs Health Benefits Eggs Nutrition Facts

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जरूरत की खबर- क्या सर्दियों में पपीता खाना फायदेमंद: डॉक्टर से जानें, खाने का सही समय, किन लोगों को नहीं खा...जरूरत की खबर- क्या सर्दियों में पपीता खाना फायदेमंद: डॉक्टर से जानें, खाने का सही समय, किन लोगों को नहीं खा...Winter Papaya Benefits; Follow Papita Khane Ke Fayde Aur Nuksan, Health News and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

सेहतनामा- नॉन-स्मोकर्स में तेजी से बढ़ रहा लंग कैंसर: सबसे बड़ा कारण जहरीली होती हवा, डॉक्टर से जानें कैसे रख...सेहतनामा- नॉन-स्मोकर्स में तेजी से बढ़ रहा लंग कैंसर: सबसे बड़ा कारण जहरीली होती हवा, डॉक्टर से जानें कैसे रख...Lung Cancer Symptoms Causes Kya Hai Explained. Follow World Health Organization (WHO) Cancer Research and Cancer Day 2024 News on Dainik Bhaskar
Read more »

गर्मियों के सुपरफूड- खीरा में 96% पानी: शरीर को रखे हाइड्रेटेड, वेट मैनेजमेंट में मददगार, क्या खीरे के बीज ...गर्मियों के सुपरफूड- खीरा में 96% पानी: शरीर को रखे हाइड्रेटेड, वेट मैनेजमेंट में मददगार, क्या खीरे के बीज ...Cucumber Health Benefits (Kheera Khane Ke Fayde) Explained खीरा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इससे स्किन हेल्थ सुधरती है, वजन कंट्रोल में रहता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
Read more »

फिजिकल हेल्थ- भावनाओं पर कंट्रोल खोने से होती हैं गलतियां: जानें क्या है एमिग्डला हाइजैक, गुस्से, डर या खुश...फिजिकल हेल्थ- भावनाओं पर कंट्रोल खोने से होती हैं गलतियां: जानें क्या है एमिग्डला हाइजैक, गुस्से, डर या खुश...Brain Emotional Amygdala Hijack Kya Hota Hai Explained; What It Is and What It Controls.
Read more »

फिजिकल हेल्थ- इंस्टेंट नूडल्स खाने में भारत चौथे नंबर पर: न्यूट्रिशनिस्ट की चेतावनी, ज्यादा खाने से बढ़ेगा ब...फिजिकल हेल्थ- इंस्टेंट नूडल्स खाने में भारत चौथे नंबर पर: न्यूट्रिशनिस्ट की चेतावनी, ज्यादा खाने से बढ़ेगा ब...Instant Noodle Health Benefits And Nutrition Facts Explained - Instant Noodle Khane Ke Fayde Aur Nuksan.
Read more »

जरूरत की खबर- खाना छुरी-कांटे से नहीं, हाथ से खाएं: आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके 10 फायदे, साथ ही ये 9 साव...जरूरत की खबर- खाना छुरी-कांटे से नहीं, हाथ से खाएं: आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके 10 फायदे, साथ ही ये 9 साव...Eating With Hands Health Benefits Vs Forks Knives; Hath Se Khana Khane Ke Fayde Kya Hai.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:30:54