Winter Papaya Benefits; Follow Papita Khane Ke Fayde Aur Nuksan, Health News and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
डॉक्टर से जानें, खाने का सही समय, किन लोगों को नहीं खाना चाहिएका मौसम स्वास्थ्य के लिए कई तरह की चुनौतियां लेकर आता है। कम तापमान और धूप की कमी से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। इसके लिए लोग अपनी डाइट में फल और सब्जियां शामिल करते हैं। आजकल लगभग सभी फल साल भर बाजार में मिलते हैं। ऐसे में कुछ लोग ये समझ नहीं पाते कि किस मौसम में कौन सा फल खाना चाहिए। इन्हीं में से एक फल है पपीता, जिसके बारे में यह मिथ है कि पपीता सर्दियों में नहीं खाना चाहिए। इसे खाने का सही समय गर्मियों का मौसम है।पपीता हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?एक्सपर्ट: डॉ.
पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊपपीता को जरूरी पोषक तत्वों का ‘पावर हाउस’ कहा जाता है। पपीता उन फलों में से एक है, जिसमें भरपूर विटामिन C होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम समेत कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। नीचे दिए ग्राफिक से 145 ग्राम पके पपीता की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए-लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि आमतौर पर लोग पपीते को ठंडी तासीर का फल मानते हैं। यही वजह है कि वे सर्दियों में इसे खाने से परहेज करते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि पपीते की तासीर गर्म होती है और इसे ठंड के मौसम में भी खाया जा सकता है। रोजाना इसे खाने से कई बीमारियों से बचाव होता है।सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं पपीते में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो हमें इस मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाती है। इसके अलावा सर्दियों में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में पपीते में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे वायरल इन्फेक्शन और मौसमी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। पपीते में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में किसी भी तरह की सूजन को कम करते हैं। पपीते में मौजूद फाइबर, विटामिन्स व मिनरल्स ठंड में ब्लड प्रेशर लेवल को मेंटेन रखते हैं। नियमित इसे खाने से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। पपीते में मौजूद विटामिन C और A स्किन के लिए फायदेमंद हैं। कुल मिलाकर पपीता हमारी पूरी सेहत के लिए लाभदायक है। इसे नीचे ग्राफिक से समझिए-डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि वैसे तो पपीता किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन इसे सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद है। इससे पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। इसके अलावा पपीता दोपहर में भी खा सकते हैं। हालांकि रात में पपीता खाने से बचना चाहिए। इससे कुछ लोगों को एसिडिटी हो सकती है।पपीता खरीदते समय यह जरूर देखें कि वह ताजा और पका हुआ हो। इसके बाद खाने से पहले उसे अच्छे से धोकर छीलें। फिर पपीते को बीच से काटें और इसके बीज निकाल दें। इसके बाद पपीते के छोटे-छोटे टुकड़े करके आसानी से खा सकते हैं। इसके अलावा पपीते का शेक या स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। ध्यान रखें कि पपीता खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि रोजाना 100-200 ग्राम या एक कटोरी कटा हुआ पपीता खाना बिल्कुल सही है। हालांकि यह व्यक्ति की शारीरिक क्षमता और उसकी उम्र पर भी निर्भर करता है। ज्यादा पपीता खाना भी नुकसानदायक हो सकता है।डॉ. पूनम तिवारी कहती हैं कि कच्चा पपीता भी ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पके पपीते की तरह ये भी सेहत के लिए फायदेमंद है। कच्चे पपीते को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे नीचे पॉइंटर्स से समझिए-इसे उबालकर या सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि डायबिटीज के मरीज पपीता खा सकते हैं। पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता है।पपीता खाने के तमाम फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ संभावित नुकसान भी हो सकते हैं, जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी है। इसे नीचे पॉइंटर्स से समझिए-पपीते में मौजूद फाइबर की वजह से ज्यादा पपीता खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। हार्ट डिजीज से पीड़ित लोगों को भी ज्यादा पपीता खाने से नुकसान हो सकता है। इससे हार्ट बीट धीमी हो सकती है।प्रेग्नेंट महिलाओं और डायरिया, लूज मोशन व पेट के इन्फेक्शन से पीड़ित लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए।जरूरत की खबर- सर्दियों में खाएं ये 7 ड्राई फ्रूट्स: वायरल और फ्लू से बचाएंगे, लेकिन ज्यादा भी नुकसानदायक सर्दियों में धूप कम निकलने से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से सर्दी-खांसी और वायरल इन्फेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए अपनी डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं।कुत्ते-बिल्ली का काटना क्यों है खतरनाक, डॉक्टर से जानें हर सवाल का जवाबजॉब दिलाने वाले फर्जी एजेंट से सावधान, ऐसे पहचानें फेक जॉब ऑफरसोशल मीडिया के फ्रॉड विज्ञापनों को कैसे पहचानें, बरतें 7 जरूरी सावधानियां11 जिलों में कोल्ड-डे, 15 में घने कोहरे का अलर्टकोल्डप्ले: होटलें बुक,टीनशेड वाले कमरे बुक कर रहे लोगशिवराज सिंह चौहान का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकादूसरे दिन भी शीतलहर, न्यूनतम तापमान पहुंचा एक डिजिट में
Benefits Of Eating Papaya In Winter Winter Papaya Consumption Tips Papita Benefits Risks
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे और सही तरीकेमूंगफली सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा प्रदान करने के लिए एक सुपर फूड है। यहाँ मूंगफली खाने के फायदे और सही तरीके के बारे में जानें।
Read more »
सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए ये उपायडॉक्टर मनोज तिवारी ने सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए खाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हरे पत्ते वाली सब्जियां खाने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
Read more »
सुबह, दोपहर या शाम...सर्दियों में कब खाना चाहिए अमरूद, जानिए खाने का सही समय!लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य अमरूद में प्रचुर मात्रा में फाइबर, फोलेट, विटामिन ए, सी, पोटेशियम, कॉपर और मैंगनीज मौजूद होते हैं. अमरूद का सही तरीके से सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
Read more »
सर्दियों में केले खाने के फायदे और नुकसानकेले सर्दियों में हड्डियों की मजबूती, दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन सर्दियों में केले का सेवन रात में और सर्दी-जुकाम में नुकसानदायक हो सकता है।
Read more »
पपीता खाने के फायदे: सर्दियों में पपीता का सेवन करने के ये हैं लाभपपीता पतला और हरी फलों की तरह सर्दियों में पाया जाता है, और यह कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। पपीता में पाचन में मदद करने वाले एंजाइम पपेन होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। पपीता कम कैलोरी वाला होता है, इसलिए यह वजन घटाने में मदद कर सकता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है।
Read more »
HIV इंफेक्टेड लोगों को दिल की बीमारी का कितना खतरा? लैंसेट की स्टडी ने लगाया अंदाजाएचआईवी का संक्रमण अपने आप में कितना खतरनाक है, ये बाताने की जरूरत नहीं है, लेकिन क्या इंफेक्टेड लोगों को लाइफ रिस्क वाले हार्ट डिजीज का भी रिस्क हो सकता है?
Read more »
