Cucumber Health Benefits (Kheera Khane Ke Fayde) Explained खीरा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इससे स्किन हेल्थ सुधरती है, वजन कंट्रोल में रहता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
शरीर को रखे हाइड्रेटेड, वेट मैनेजमेंट में मददगार, क्या खीरे के बीज खाना सुरक्षित हैगर्मियों के सुपरफूड की लिस्ट बना रहे हैं तो ये खीरा के बिना अधूरी है। खीरा में लगभग 96% पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इससे ताजगी मिलती है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लगभग 3 हजार साल पहले खीरे की खेती दक्षिण एशिया में शुरू हुई थी। माना जाता है इसे सबसे पहले भारत में उगाया गया। यहां से धीरे-धीरे सिल्क रूट और व्यापारिक मार्गों के जरिए चीन, मिडिल ईस्ट और यूरोप तक फैल गया। प्राचीन मिस्र, ग्रीस और रोमन सभ्यताओं में भी खीरे का जिक्र मिलता है। इसे तब भी ताजगी देने वाला हेल्दी डाइट माना जाता था। लोगों के मन में अक्सर सवाल होता है कि खीरा फल है या सब्जी। इसका जवाब ये है कि वनस्पति विज्ञान के मुताबिक, खीरा फल है। ये तो वैज्ञानिकों की बात है, जबकि हम और आप तो खीरे को सब्जी की तरह इस्तेमाल करते हैं। हमें बाजार में ये मिलता भी सब्जी की दुकान में है तो इसे सब्जी ही कहते हैं। खीरा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इससे स्किन हेल्थ सुधरती है, वजन कंट्रोल में रहता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।खीरा की न्यूट्रिशनल वैल्यू 100 ग्राम खीरे में लगभग 15 कैलोरी होती हैं। इसका ज्यादातर हिस्सा पानी होता है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर भी होता है। इसमें और कौन से न्यूट्रिशन होते हैं, ग्राफिक में देखिए-खीरा में विटामिन A और K होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। इनकी मात्रा ग्राफिक में देखिए-खीरा सबसे पहले तो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह लो कैलोरी फूड है। इसलिए खूरा खाने से वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट स्किन हेल्थ के लिए अच्छे हैं। खीरा बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।रोज कम-से-कम 7-8 गिलास पानी पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे पाचन, जोड़ो का दर्द, किडनी फंक्शन, मेमोरी और बॉडी टेम्प्रेचर सब कंट्रोल में रहता है। अगर गर्मी ज्यादा है या कोई पर्याप्त पानी नहीं पी रहा है तो खीरा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 96% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं।खीरा विटामिन K और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। खीरा खाने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और फ्रैक्चर का जोखिम कम होता है।खीरे में मौजूद पानी और फाइबर पाचन में मदद करते हैं। यह भोजन को ठीक से पचाने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। फाइबर कब्ज से बचाने और पेट को साफ रखने में भी मददगार है।खीरा की कैलोरी लो होती है और न्यूट्रिशनल वैल्यू हाई होती है। इसलिए वेट लॉस में मदद मिलती है।खीरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है। इसका ग्लाइसेमिल लोड भी लो है। इसलिए खीरा खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसके अलावा खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज से होने वाले कॉम्प्लिकेशन से भी बचाते हैं।खीरे में पोटेशियम ज्यादा होता है और सोडियम कम होता है। इसलिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद फाइबर और कुकुर्बिटासिन B कोलेस्ट्रॉल कम करने और आर्टरीज में फैट जमा होने से रोकते हैं। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है ।खीरे में कुकुर्बिटासिन B नामक कंपाउंड होता है। इससे लिवर, ब्रेस्ट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम कम हो जाता है। यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने और उन्हें खत्म करने में भी मदद कर सकता है। खीरे के छिलके में भी कैंसर से बचाने वाले तत्व होते हैं। इसलिए इसे बिना छीले खाना ज्यादा फायदेमंद है।रोज 1 से 2 मध्यम आकार के खीरे खाना सुरक्षित और फायदेमंद भी होता है।ज्यादा खीरा ज्यादा खाने से पेट में गैस, दर्द या अपच की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है।खीरा विटामिन K से भरपूर होता है, इससे ब्लड क्लॉटिंग की आशंका बढ़ सकती है। अगर आप ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं, तो ज्यादा खीरा न खाएं। खीरे में पोटैशियम होता है, ज्यादा खीरा खाने से प्रीकैलेमिया हो सकता है। अगर पहले से किडनी की समस्या है तो किडनी फेलियर का जोखिम हो सकता है।हां, खीरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटिक लोगों के लिए खीरे खाना एकदम सुरक्षित है।हां, खीरे के बीज खाना बिल्कुल सुरक्षित है। इसके बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं।खीरा किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन इसे दिन के समय या भोजन के साथ सलाद के रूप में खाना अधिक फायदेमंद होता है।हां, खीरे में कम कैलोरी होती हैं। पानी की मात्रा ज्यादा होती है। ये दोनों ही चीजें वजन कम करने में मदद करती हैं। खीरा भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। ओवर ईटिंग से बचाता है। …………………….
गर्मियों के सुपरफूड सीरीज की ये खबर भी पढ़िए गर्मियों के सुपरफूड- दही खाने से बढ़ती इम्यूनिटी: कैल्शियम और विटामिन D का स्रोत, जानें दही के फायदे, किसे नहीं खाना चाहिए गर्मियों में भोजन की थाली में अगर दही भी शामिल हो तो स्वाद बढ़ जाता है। दही खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उससे भी ज्यादा फायदेमंद होता है।नहीं बढ़ाता शुगर, शरीर को रखता हाइड्रेटेड, कितना खाएं, किन लोगों को नहीं खाना चाहिएपोटेशियम-कैल्शियम से भरपूर लौकी पचने में आसान, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके फायदेतला-भुना बिल्कुल न खाएं, डॉक्टर से जानें सर्जरी के बाद किन बातों का रखें ख्यालक्यों होती है; सिडेंटरी लाइफस्टाइल, स्मोकिंग से बढ़ता खतरा, डॉक्टर से जानें लक्षण व बचाव के तरीकेझुंझुनूं में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसानसागर में होली पर 38॰ के पार पहुंचा पारालखनऊ में सुबह से चटक धूप निकली
Cucumber Khane Ke Fayde Aur Nuksan Cucumber Khane Ke Fayde Batao Winter Me Cucumber Khane Ke Fayde Cucumber Health Benefits
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के 6 फायदे, पाचन रोगों से पीड़ितों को हो सकता है लाभनींबू पानी का रोजाना सुबह सेवन करने से शरीर को अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं नींबू पानी पीने के 6 फायदों के बारे में।
Read more »
सेहत का खजाना हैं ये 5 भारतीय मसाले, खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ सेहत में भी हैं कमालIndian Spices Benefits: किचन में मौजूद ये 5 मसाले न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि, शरीर को भी कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.
Read more »
भोपाल रेल मंडल का नया प्रयोग, गर्मी में यात्रियों को ट्रेन में नहीं होगी पानी की परेशानीBhopal Railway Division: भोपाल रेल मंडल एक नया प्रयोग करने जा रहा है, जिससे गर्मियों के दिनों में यात्रियों को ट्रेनों में पानी की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.
Read more »
अगर जीरा-पानी में नींबू मिलाकर पिएंगे तो शरीर में क्या होगा?अगर जीरा-पानी में नींबू मिलाकर पिएंगे तो शरीर में क्या होगा?
Read more »
गर्मियों में इस तरह खाएं खीरा, कोलेस्ट्रॉल की हो जाएगी छुट्टी, मिलेगा 2X फायदा भी!Benefits Of Cucumber: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाले फूड्स की जरूरत बढ़ जाती है और खीरा इस मामले में किसी सुपरफूड से कम नहीं है.
Read more »
गर्मियों के सुपरफूड- तरबूज में है 91% पानी: नहीं बढ़ाता शुगर, शरीर को रखता हाइड्रेटेड, कितना खाएं, किन लोगों...Watermelon Health Benefits (Tarbuj Khane Ke Fayde) Explained; गर्मियों में गला सूख रहा हो और मीठा-रसीला तरबूज मिल जाए तो क्या ही कहने। आमतौर पर लोग इसे स्वाद और मजे के लिए खाते हैं।
Read more »
