सेहत का खजाना हैं ये 5 भारतीय मसाले, खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ सेहत में भी हैं कमाल

These 5 Indian Spices Eating Benefits News

सेहत का खजाना हैं ये 5 भारतीय मसाले, खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ सेहत में भी हैं कमाल
JaiphalJaiphal BenefitsDalchini
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 149 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 63%

Indian Spices Benefits: किचन में मौजूद ये 5 मसाले न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि, शरीर को भी कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.

भारत को 'मसालों का देश' कहते हैं. हमारी किचन की आन,बान और शान हैं ये मसाले. उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम भारत तक इनकी महक फैली हुई है. अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संघ की लिस्ट में शामिल 109 में से करीब 75 भारत में ही पैदा किए जाते हैं.

हमारे बाद तुर्किए फिर बांग्लादेश का नंबर आता है. मसाले न केवल स्वाद और खुशबू बढ़ाते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी वरदान हैं. कुछ गरम मसाले ऐसे हैं जिन्हें हम भारतीय सुपर मसाले कहते हैं.यहां हैं पांच सुपर मसाले- 1. जायफल-जायफल न केवल एक शानदार स्वाद देता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छा है. जायफल का सेवन नींद की समस्या से राहत दिलाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});2. दालचीनी-दालचीनी न केवल स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग होती है, बल्कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है और दिल की सेहत को भी लाभ पहुंचाती है. इसके सेवन से वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है.ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: रेगुलर शिमला मिर्च से हटकर एक बार जरूर बनाएं भरवां शिमला मिर्च, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले, नोट करें रेसिपी3. काली मिर्च-किचन के दूसरे मसालों पर नजर डालें तो काली मिर्च गुणों की खान है. काली मिर्च को "मसालों का रानी" कहा जाता है. यह मसाला न केवल किचन का अहम हिस्सा है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है. काली मिर्च का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में मसाले के तौर पर किया जाता है. वहीं, इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर भी किया जाता है. काली मिर्च पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है. साथ ही, काली मिर्च में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है, तो काली मिर्च के इस्तेमाल से राहत मिल सकती है. यह दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है. इसका सेवन करने से वजन कम करने के साथ-साथ त्वचा भी स्वस्थ रहती है. काली मिर्च को भुनी हुई सब्जियों, ग्रिल्ड मीट या तले हुए अंडों पर छिड़ककर स्वाद को भी बढ़ाया जा सकता है. साथ ही, सूप, सॉस में काली मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है.4. लौंग-लौंग की बात करें तो इसे चाय और भोजन से लेकर कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है. लौंग में हाई मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इसे खास बनाते हैं. नियमित तौर पर लौंग का सेवन करने से यह आपको बैक्टीरिया और वायरस से बचाएगी. यह मसाला मुंह की सेहत के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और दांतों के दर्द में राहत पहुंचाता है. इसके अलावा, लौंग से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।5. जीरा-जीरा भारतीय व्यंजनों में प्रमुखता से इस्तेमाल होता है. जीरे का स्वाद और खुशबू किसी भी व्यंजन में चार चांद लगा देती है. इसे दाल, करी, सब्जियों और चटनी के साथ इस्तेमाल किया जाता है. जब जीरा को अन्य मसालों जैसे धनिया, हल्दी, या मिर्च के साथ मिलकर उपयोग किया जाता है, तो यह एक खास ताजगी और मसालेदार स्वाद देता है. विशेषज्ञों का मानना है कि जीरा न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर के लिए फायदेमंद भी है. यह पाचन क्रिया को सुधारता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है.भारत विश्व में शीर्ष मसाला उत्पादक है. ये हल्दी, मिर्च और जीरा उत्पादन में अग्रणी है और शायद इसी वजह से हमारे व्यंजनों के स्वाद को बढ़ा देता है.GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Jaiphal Jaiphal Benefits Dalchini Dalchini Benefits In Hindi Kali Mirch Ke Fayde Jeera Ke Fayde Laung Ke Fayde Which Spice Is Good For Health Kaun Se Masala Khane Chahiye Garam Masala Khane Ke Fayde Lifestyle

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Masale Ka Upay: रसोई में रखे इन 5 मसालों के चमत्कारी उपाय बरसाएंगे धन, ग्रहों के मजबूत होते ही चमकेगी किस्मतMasale Ka Upay: रसोई में रखे इन 5 मसालों के चमत्कारी उपाय बरसाएंगे धन, ग्रहों के मजबूत होते ही चमकेगी किस्मतMasale Ka Upay In Hindi: रसोई में मौजूद मसाले जातक के ग्रहों को शांत और मजबूत करने में मददगार हो सकते हैं. ये मसाले किसी न किसी ग्रह के कारक हो सकते हैं. खाने का स्वाद बढ़ाते हैं साथ ही सेहत व किस्मत में भी सकारात्मक बदलाव लाते हैं.
Read more »

चाय के साथ ये ग्लूटन फ्री स्नैक्स खाएंचाय के साथ ये ग्लूटन फ्री स्नैक्स खाएंचाय सेहत के लिए हानीकारक मानी जाती है, लेकिन इन ग्लूटन फ्री स्नैक्स के साथ आप चाय का सेवन करते समय अपनी सेहत का भी ध्यान रख सकते हैं।
Read more »

महाकुंभ 2025 में ये फेमस स्ट्रीट फूड मिस न करेंमहाकुंभ 2025 में ये फेमस स्ट्रीट फूड मिस न करेंअगर आप भी महाकुंभ में प्रयागराज जा रहे हैं, तो वहां के ये मशहूर स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर चखें। आइए जानें इनके नाम और कहां मिलेंगे ये फूड्स...
Read more »

रोजाना क्यों करना चाहिए एक कटोरी दही का सेवन, जानें 5 कारण और फायदेरोजाना क्यों करना चाहिए एक कटोरी दही का सेवन, जानें 5 कारण और फायदेDahi Ke Fayde: अगर आपको भी हैं ये समस्याएं तो रोजाना करें एक कटोरी दही का सेवन, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त.
Read more »

शराब पीने के भी हैं फायदे? हार्वर्ड वैज्ञानिकों ने बताया सचशराब पीने के भी हैं फायदे? हार्वर्ड वैज्ञानिकों ने बताया सचशराब एक ऐसी चीज है, जिसके शौकीन आपको दुनियाभर में मिल जाएंगे। कई लोग शराब को सेहत के लिए फायदेमंद भी मानते हैं, लेकिन क्या ये वाकई सच है।
Read more »

इस पराठे में छुपा है सेहत का खजाना, जानकर रह जाओगे दंगइस पराठे में छुपा है सेहत का खजाना, जानकर रह जाओगे दंगइस पराठे में छुपा है सेहत का खजाना, जानकर रह जाओगे दंग
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:45:28