जय शाह आईसीसी चेयरमैन के रूप में ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे : रिपोर्ट

United States News News

जय शाह आईसीसी चेयरमैन के रूप में ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे : रिपोर्ट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 51%

जय शाह आईसीसी चेयरमैन के रूप में ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 21 अगस्त । जय शाह क्रिकेट जगत के सबसे ताकतवर लोगों में से एक हैं और बीसीसीआई के महासचिव के तौर पर उनके कार्यकाल ने भारत को सबसे ताकतवर क्रिकेट बोर्ड के तौर पर अपनी पकड़ और मजबूत करने में मदद की है। इस बीच उनसे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जय शाह को जल्द आईसीसी का नया चेयरमैन बनाया जा सकता है। द ऐज की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की, जबकि शासी निकाय और इसके प्रमुख ब्रॉडकास्ट अधिकार धारक स्टार के बीच 4.

46 बिलियन डॉलर का विवाद चल रहा है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि शाह को नॉमिनेशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की दो अग्रणी टीमों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से समर्थन प्राप्त हो चुका है। उनके कम से कम तीन वर्षों तक आईसीसी का अध्यक्ष बने रहने की उम्मीद है। आईसीसी के प्रवक्ता ने द एज को बताया, आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने बोर्ड को पुष्टि की है कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए खड़े नहीं होंगे और नवंबर के अंत में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने पर पद से हट जाएंगे। बार्कले को नवंबर 2020 में स्वतंत्र आईसीसी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्हें 2022 में फिर से चुना गया था। आईसीसी अधिकारी ने कहा, वर्तमान निदेशकों को अब 27 अगस्त, 2024 तक अगले अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन प्रस्तुत करना होगा, और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हैं, तो चुनाव होगा और नए अध्यक्ष का कार्यकाल 1 दिसंबर 2024 से शुरू होगा।बीसीसीआई के महासचिव के रूप में शाह का कार्यकाल 2025 में समाप्त हो रहा है। इसके बाद वो एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। किसी भी व्यक्ति को आईसीसी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के लिए, उस व्यक्ति को 16 में से कम से कम नौ वोट प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जो कि 51 प्रतिशत है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डैन लॉरेंस चोटिल ज़ैक क्रॉली की जगह लेंगे, जॉर्डन कॉक्स टीम में नया चेहराडैन लॉरेंस चोटिल ज़ैक क्रॉली की जगह लेंगे, जॉर्डन कॉक्स टीम में नया चेहराडैन लॉरेंस चोटिल ज़ैक क्रॉली की जगह लेंगे, जॉर्डन कॉक्स टीम में नया चेहरा
Read more »

Jay Shah: क्या ICC में अब होंगे भारत के जय शाह? जल्द ही मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारीJay Shah: क्या ICC में अब होंगे भारत के जय शाह? जल्द ही मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारीआईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया है। अब बीसीसीआई के सचिव जय शाह के चेयरमैन बनने की संभावना है। शाह के पास 27 अगस्त तक नाम देने का समय है। नए चेयरमैन का कार्यकाल 1 दिसंबर 2024 से शुरू होगा।
Read more »

...तो जय शाह बनेंगे आईसीसी चेयरमैन? अब तक ये भारतीय बन चुके हैं क्रिकेट के बॉस, देखें लिस्ट...तो जय शाह बनेंगे आईसीसी चेयरमैन? अब तक ये भारतीय बन चुके हैं क्रिकेट के बॉस, देखें लिस्टJay Shah ICC chairman News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के आईसीसी चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावनाएं मजबूत होती जा रही हैं. हाल ही में आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल के लिए नामांकन नहीं करने की घोषणा की है, जिससे यह पद खाली हो गया है.
Read more »

ICC Chairman Election: जय शाह हो सकते हैं अगले आईसीसी चेयरमैन, अटकलें तेज, रास्ता हुआ साफICC Chairman Election: जय शाह हो सकते हैं अगले आईसीसी चेयरमैन, अटकलें तेज, रास्ता हुआ साफबीसीसीआई के सचिव जय शाह अगले आईसीसी चेयरमैन हो सकते हैं. मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने अपने कार्यकाल खत्म होने के बाद पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है. उन्होंने खुद को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से अलग कर लिया
Read more »

Jay Shah ICC New Chairman!: जय शाह बनेंगे आईसीसी के नए बॉस? ये शख्स रेस से बाहर, जानें पूरा मामलाJay Shah ICC New Chairman!: जय शाह बनेंगे आईसीसी के नए बॉस? ये शख्स रेस से बाहर, जानें पूरा मामलाICC Chairman Election!: आईसीसी चेयरमैन चुनाव के लिए मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल का विकल्प नहीं चुना है. ऐसे में अब सभी की निगाहें जय शाह पर हैं, जो नए चेयरमैन बन सकते हैं.
Read more »

Jay Shah ICC New Chairman: जय शाह का ICC चेयरमैन बनना तय, ग्रेग बार्कले की लेंगे जगह: NDTV सूत्रJay Shah ICC New Chairman: जय शाह का ICC चेयरमैन बनना तय, ग्रेग बार्कले की लेंगे जगह: NDTV सूत्रICC New Chairman Jay Shah: बार्कले को नवंबर 2020 में आईसीसी के स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था. उन्हें 2022 में फिर से इस पद पर चुना गया था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:14