भारत बंद के दौरान पटना में जोरदार हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज; इन जिलों में भी पड़ रहा असर

Bharat Bandhi News

भारत बंद के दौरान पटना में जोरदार हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज; इन जिलों में भी पड़ रहा असर
Bharat Bandh Latest NewsBharat Bandh LiveBharat Bandh Live Updates
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 114%
  • Publisher: 51%

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी आरक्षण में उप-वर्गीकरण की अनुमति देने के फैसले के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है, जिसे कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है.

भारत बंद के दौरान पटना में जोरदार हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज; इन जिलों में भी पड़ रहा असर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी आरक्षण में उप-वर्गीकरण की अनुमति देने के फैसले के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है, जिसे कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है.

आज यानी 21 अगस्त 2024 को एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 'भारत बंद' का आह्वान किया गया है. इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नेतृत्व आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति और राजस्थान के एससी/एसटी समूह कर रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी समेत कई राजनीतिक दल और संगठनों ने भी इस बंद का समर्थन किया है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंद के बावजूद सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज और पेट्रोल स्टेशन खुले रहने की संभावना है.वहीं बिहार की राजधानी पटना में बंद के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया. बंद समर्थक पुलिस से भिड़ गए, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. गांधी मैदान से निकला प्रदर्शनकारियों का जुलूस जेपी गोलंबर तक पहुंचा, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बंद समर्थकों ने बैरिकेड तोड़ते हुए डाक बंगला चौराहे तक पहुंचने की कोशिश की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.| Bihar: Police lathi-charge people in Patna as they stage protest in support of a day-long Bharat Bandh against the Supreme Court's recent judgment on reservations. Badlapur Sexual Abuse Case: बदलापुर में हिंसा के बाद दिखा खौफनाक मंजर, प्रदर्शनकारियों में अब तक 40 लोग गिरफ्तार आपको बता दें कि बिहार के दरभंगा जंक्शन पर बंद समर्थकों ने सुबह 8:25 बजे से 9:15 बजे तक बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इंजन के सामने खड़े होकर विरोध जताया. जीआरपी और आरपीएफ की पहल के बाद करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका.वहीं आरा रेलवे स्टेशन पर भी बंद का असर देखने को मिला. यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर बंद समर्थकों ने सहरसा-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन को रोक दिया. राजद और सीपीआई माले कार्यकर्ताओं ने आरा के पूर्वी गुमटी और जमीरा हाल्ट के पास भी ट्रेनों की आवाजाही बाधित करने का प्रयास किया. पटना से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन जाने वाली ट्रेन को भी कुछ समय के लिए रोका गया. इसके अलावा आपको बता दें कि मधुबनी में बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. मधुबनी रेलवे स्टेशन पर जयनगर-समस्तीपुर और समस्तीपुर-जयनगर सवारी गाड़ियों को करीब एक घंटे तक रोके रखा गया. इसके अलावा, शहर के चभच्चा चौक पर भी सड़क जाम किया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ.वहीं झारखंड के जमशेदपुर शहर में बंद का व्यापक असर नहीं दिखा, हालांकि एनएच 33 डिमना चौक और कांदरबेड़ा रोड को जाम कर दिया गया. बहरागोड़ा में एनएच 18 पर बंद समर्थकों ने पूरी तरह से यातायात ठप कर दिया, जिससे ओडिशा और पश्चिम बंगाल से झारखंड में वाहनों का प्रवेश बाधित हो गया. आदित्यपुर में बंद समर्थक औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने में लगे रहे.इसके साथ ही आपको बता दें कि बंद को देखते हुए विभिन्न राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कहीं भी कानून व्यवस्था भंग न हो. देशभर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन कहीं-कहीं पुलिस की सख्ती और जनता के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Bharat Bandh Latest News Bharat Bandh Live Bharat Bandh Live Updates Bharat Bandh Protest Bharat Bandh News Today Bharat Bandh Today Bharat Bandh Today News Patna Jharkhand UP Bihar Patna Police Lathi Charge UP Police Lathi Charge SC ST Reservation Breaking News Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पटना पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की घेर कर पिटाईपटना पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की घेर कर पिटाईबिहार विधानसभा का घेराव करने निकले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास समेत प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जोरदार लाठीचार्ज हुआ। विधानसभा की ओर जाने के दौरान बोरिंग रोड चौराहे पर पटना पुलिस ने रोकने का इंतजाम किया था और यहीं पर लाठीचार्ज भी...
Read more »

'कोई भी आएगा बच्चा पैदा कर चला जाएगा', कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने ये क्या कह दिया'कोई भी आएगा बच्चा पैदा कर चला जाएगा', कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने ये क्या कह दियाJharkhand Assembly Monsoon Session: झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों ने बांग्लादेशी घुसपैठ और पुलिस लाठीचार्ज पर जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के विरोध के बीच वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने 4833.
Read more »

Share Market: शेयर बाजार धड़ाम, 17 लाख करोड़ खाक, अमेरिकी मंदी का हम पर क्या पड़ सकता है असर?Share Market: शेयर बाजार धड़ाम, 17 लाख करोड़ खाक, अमेरिकी मंदी का हम पर क्या पड़ सकता है असर?अमेरिका में मंदी आती है, तो इसका भारत पर क्या असर पड़ सकता है?
Read more »

पटना में BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सड़क पर मचा बवालपटना में BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सड़क पर मचा बवालपटना: बीपीएससी कार्यालय के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में उस समय तनावपूर्ण Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Kolkata: आरजीकर अस्पताल में तोड़फोड़-पथराव, प्रदर्शनकारियों के भेष में घुसे उपद्रवी; पुलिस ने किया लाठीचार्जKolkata: आरजीकर अस्पताल में तोड़फोड़-पथराव, प्रदर्शनकारियों के भेष में घुसे उपद्रवी; पुलिस ने किया लाठीचार्जKolkata: आरजीकर अस्पताल में तोड़फोड़-पथराव, प्रदर्शनकारियों के भेष में घुसे उपद्रवी; पुलिस ने किया लाठीचार्ज Miscreants vandalized Kolkata RG Kar Hospital, pelted stones at police, know all the updates
Read more »

Bharat Bandh: पटना से लेकर पूर्णिया तक दिखा बंद भारत का असर, कहीं रोकी गई ट्रेनें, कहीं हुई आगजनी, पढ़िए पूरी रिपोर्टBharat Bandh: पटना से लेकर पूर्णिया तक दिखा बंद भारत का असर, कहीं रोकी गई ट्रेनें, कहीं हुई आगजनी, पढ़िए पूरी रिपोर्टBharat Band Protest: बुधवार को बिहार के कुछ हिस्सों में वाहन यातायात कुछ समय के लिए बाधित हुआ, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद के समर्थन में नाकाबंदी की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:30:32