Rajasthan heatwave alert 2026. Jaipur, Kota, Udaipur cities above 36°C. Rajasthan mein taapmaan 40°C pahuncha, Barmer-Balotra mein heatwave chali.
हीटवेव का अलर्ट, 40 के पार पहुंचा पारा, 3 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमानराजस्थान में अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ है। रविवार को बाड़मेर, बालोतरा के इलाके हीटवेव की चपेट में रहे। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत 15 से ज्यादा शहरों में रविवार दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पिलानी , बाड़मेर सबसे गर्म इलाके रहे। रविवार को पिलानी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.
2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि बाड़मेर में 40 डिग्री सेल्सियस। बाड़मेर, बालोतरा और उसके आसपास का एरिया रविवार को हीटवेव की चपेट में रहा। यहां सुबह से तेज धूप रहने के साथ दिन में हल्की से मध्यम लू चली। बाड़मेर के अलावा बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4, चूरू में 39.1, जैसलमेर में 39.2, जोधपुर में 38.8, फलोदी में 38.2 रिकॉर्ड हुआ। इन इलाकों में रविवार को हल्की हीटवेव का असर रहा।रविवार को 15 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। पाली में अधिकतम तापमान 37.5, झुंझुनूं में 37.4, करौली में 36.6, फतेहपुर में 38.5, जालोर, डूंगरपुर में 37.3, श्रीगंगानगर में 37.4, उदयपुर में 36.3, कोटा में 36.7, सीकर, भीलवाड़ा में 36, अलवर में 36.2 और अजमेर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।राजधानी जयपुर में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 1 मार्च को यहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो रोज बढ़ता गया। रविवार को यह बढ़कर 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर में स्थिति ये है कि सुबह धूप निकलने के साथ ही तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाता है, जो शाम तक जारी रहता है। दिन में झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग अब घरों से निकलने से बच रहे हैं। हालांकि शाम होने के साथ तापमान में तेजी से गिरावट होती है।राजस्थान में जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी; शादी में मेहमानों ने बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच4 गुना ज्यादा किराया देकर सीकर लौटे, बोले- 500 मीटर दूर हुआ था ड्रोन अटैकजयपुर सहित 15 शहरों में आग उगल रहा सूरजउत्तर छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक, अधिकतम तापमान 33 डिग्रीश्रीगंगानगर में छाए बादल, कल हल्की बूंदा-बांदी की संभावनादतिया से ज्यादा भिंड में गर्मीझूरा ताल में डूबी रहती है हजारों एकड़ फसल
Jaipur Temperature Kota Weather Udaipur Heat Jaisalmer Yellow Alert Barmer Heatwave Rajasthan Weather Update 40 Degree Celsius
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चीन आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 करोड़ के पारचीन आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 करोड़ के पार
Read more »
40 साल से लापता सैनिक की खोज के लिए इजरायली सेना ने चलाया विशेष ऑपरेशन: प्रधानमंत्री नेतन्याहू40 साल से लापता सैनिक की खोज के लिए इजरायली सेना ने चलाया विशेष ऑपरेशन: प्रधानमंत्री नेतन्याहू
Read more »
ईरान ने चीन ने मंगाए 9 लाख 'स्पेशल हथियार', कनफ्यूज हुई अमेरिकी वायुसेना, 40-40 लाख की मिसाइलों से उड़ा रही...Iran War News Decoy Use: ईरान-अमेरिका युद्ध में मुस्लिम देश ईरान सिर्फ हथियारों से जंग नहीं लड़ रहा, वो कुछ ऐसी रणनीति तैयार कर रहा है, जिसमें उसका नुकसान कम हो और दुश्मन का ज्यादा. इसी के तहत उसने अपने मित्र देश चीन से कुछ ऐसे हथियार मंगाए हैं, जो इस जंग में अमेरिका का खासा नुकसान करा रहे हैं.
Read more »
इजरायल ने लेबनान पर किया हमला, 41 की मौत; 1986 में लापता हुए पायलट को ढूंढ रही इजरायली सेनाइजरायल ने लेबनान के नबी शीट पर बड़ा हमला किया, जिसमें 41 लोग मारे गए और 40 घायल हुए। यह हमला 1986 से लापता पायलट अराद को ढूंढने के लिए चलाया गया।
Read more »
अप्रैल से जुलाई तक मिलेगी बड़ी राहत, यूपी के इन 40 करोड़ लोगों का खुद ब खुद बिजली बिल हो जाएगा कमविद्युत नियामक आयोग ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को कास्ट डाटा बुक उल्लंघन मामले में उपभोक्ताओं को 40 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया है।
Read more »
VIDEO: 1 मिनट में बरसाए 40 जूते, महिला ने बेटियों के साथ मिलकर साइंटिस्ट को पीटाकानपुर के घाटमपुर तहसील परिसर में जमीन विवाद की तारीख के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों ने झांसी के फोरेंसिक विभाग के सीनियर साइंटिस्ट संतोष कुरील को कार से खींचकर जूतों से पीट दिया. करीब एक मिनट में 40 जूते मारे गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला और उसकी बेटियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Read more »
