चीन आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 करोड़ के पार
"बीजिंग, 7 मार्च । चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुन येईली ने 7 मार्च को पेइचिंग में आयोजित चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक सम्मेलन के एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि प्रोत्साहन नीतियों की एक श्रृंखला के प्रभावी कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में चीन में आने वाले यात्रियों की संख्या 15 करोड़ से अधिक हो गई।Advertisment यह पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है। इन यात्रियों का कुल व्यय 1 खरब 30 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा। इनमें से 3 करोड़ से अधिक विदेशी यात्रियों ने चीन आने के लिए वीजा-मुक्त नीति का लाभ उठाया। मंत्री सुन येईली ने बताया कि वर्तमान में चीन इंबाउंड भुगतान प्रणाली के सरलीकरण को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है। केवल पिछले वर्ष ही विदेशी यात्रियों ने मोबाइल भुगतान के माध्यम से लगभग 80 अरब युवान का व्यय किया। उन्होंने आगे कहा कि चीन आने वाले यात्रियों की खरीदारी सूची लगातार विस्तृत हो रही है। अब उनकी रुचि केवल पारंपरिक स्मृति-चिह्नों तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे ड्रोन, वीआर ग्लासेज, सृजनात्मक सांस्कृतिक उत्पादों और अन्य चीनी विशेष वस्तुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे चीन में बुलेट ट्रेन की यात्रा करते हैं, ड्रोन प्रदर्शन देखते हैं, हॉटपॉट का स्वाद लेते हैं और पारंपरिक चीनी परिधान पहनने का आनंद उठाते हैं। --आईएएनएस डीकेपी/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
चीन आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 करोड़ के पार न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी का ऐतिहासिक मेला नौचंदी कब हो रहा है शुरू? उद्घाटन के एक महीने बाद लगेंगी दुकानेंमेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले का पारंपरिक उद्घाटन 15 मार्च को होगा। दुकानें हालांकि 25 अप्रैल से 1 मई के बीच लगेंगी।
Read more »
रायबरेली में मुस्लिम युवकों के होली खेलने पर खूनी संघर्ष... जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 15 लोग जख्मीरायबरेली में होली उत्सव के दौरान मुस्लिम युवकों के रंग खेलने पर उनके ही समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में 15 लोग घायल हो गए।
Read more »
UP Police Bharti Exam: अधिकारियों के लिए जारी हुआ ये कड़ा फरमान, हाजिरी की टाइमिंग फिक्समेरठ में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी। 43 केंद्रों पर 19,680 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Read more »
घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 21 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलिंडरवैश्विक अस्थिरता के कारण घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग अवधि 15 से बढ़ाकर 21 दिन कर दी गई है। अब एक सिलिंडर मिलने के 21 दिन बाद ही दूसरा मिलेगा।
Read more »
घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग नियम बदला, अब 21 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलिंडरअब उपभोक्ताओं को दो सिलिंडर बुक करने के बीच कम से कम 21 दिनों का अंतर रखना अनिवार्य होगा, जो पहले 15 दिन था। यह नियम रांची में लागू हुआ है।
Read more »
ईरानी तेल नेटवर्क पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, 15 मिलियन डॉलर जब्त करने की प्रक्रिया शुरूईरानी तेल नेटवर्क पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, 15 मिलियन डॉलर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू
Read more »
