जम्‍मू-कश्‍मीर: महबूबा मुफ्ती के गढ़ अनंतनाग में मात्र 13 फीसदी मतदान-Navbharat Times

United States News News

जम्‍मू-कश्‍मीर: महबूबा मुफ्ती के गढ़ अनंतनाग में मात्र 13 फीसदी मतदान-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

जम्‍मू-कश्‍मीर: महबूबा मुफ्ती के गढ़ अनंतनाग में मात्र 13 फीसदी मतदान via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes

हाइलाइट्स:कश्‍मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा में मौसम बेहद खुशनुमा था, पर यहां तीसरे फेज में कम वोटिंग हुईमुफ्ती परिवार के इस गृह नगर में बंदूक लेकर चलने वाले आतंकवादियों का खौफ साफ दिखाई पड़ाअनंतनाग संसदीय सीट का ज्‍यादा हिस्‍सा वीरान नजर आया और केवल 13 फीसदी लोगों ने वोट डालेबिजबेहरा कश्‍मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा में मंगलवार को मौसम बेहद खुशनुमा था। मुफ्ती परिवार के इस गृह नगर में लोकसभा चुनाव के दौरान बंदूक लेकर चलने वाले आतंकवादियों का खौफ साफ दिखाई पड़ा। अनंतनाग संसदीय सीट का ज्‍यादा हिस्‍सा वीरान नजर आया और घाटी में पाकिस्‍तान समर्थक आतंकवादियों की चुनाव बहिष्‍कार की धमकी के कारण केवल 13 फीसदी लोगों ने ही मतदान किया। सुरक्षा कारणों से दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग लोकसभा सीट की 16 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हो रहा है। मंगलवार को छह विधानसभा सीटों बिजबेहरा, अनंतनाग, दोरु, कोकेरनाग, शांगास और पहलगाम में गुरुवार को लोकसभा के लिए मतदान हुआ। बाकी बची 10 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल और छह मई को चुनाव होंगे। इसके बाद इस सीट पर कुल मतदान का प्रतिशत निर्धारित होगा। हिज्‍बुल कमांडर ने दी धमकीपिछले लोकसभा चुनाव में अनंतनाग लोकसभा सीट पर महबूबा मुफ्ती को जीत मिली थी। हालांकि बाद में जम्‍मू-कश्‍मीर का सीएम बनने के बाद उन्‍होंने जून, 2016 में इस सीट से इस्‍तीफा दे दिया था। बता दें कि हिज्‍बुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जुलाई 2016 में घाटी में बीजेपी-पीडीपी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। कई इलाकों में हिंसा भी हुई, जिसको देखते हुए वर्ष 2017 में यहां पर उपचुनाव को रद्द कर दिया गया था। इस महीने की शुरुआत में हिज्‍बुल कमांडर रियाज नायकू ने एक विडियो जारी कर कहा था कि लोग चुनाव से दूर रहें अन्‍यथा उन्‍हें 'बंदूकों का सामना' करना होगा। हुर्रियत कान्‍फ्रेंस ने भी चुनाव के बहिष्‍कार का ऐलान किया है। महबूबा मुफ्ती के गढ़ और अनंतनाग लोकसभा सीट के तहत आने वाले बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र ऐसे थे जहां एक भी वोट नहीं पड़ा। 40 मतदान केंद्रों पर एक भी वोट नहीं अनंतनाग में 65 में से 40 मतदान केंद्र बिजबेहरा में थे, जहां एक भी वोट नहीं डाला गया। यह उन छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां मंगलवार को लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में मतदान हुआ। लोगों ने अनंतनाग के 714 मतदान केंद्रों में वोट डाले। बिजबेहरा में 93,289 लोगों के लिए 120 मतदान केंद्र बनाए गए थे। शाम चार बजे मतदान खत्म होने तक कुल 1,893 या दो प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। बिजबेहरा में वोट देने आए एकमात्र वोटर ने कहा, 'बहुत ज्‍यादा दबाव है लेकिन मैं इसलिए वोट देने आया हूं क्‍योंकि हमें मोदी सरकार को केंद्र से हटाने की जरूरत है।' वह सुबह करीब 10 बजे वोट देने आए थे ताकि उन्‍हें कोई पहचान नहीं सके। सबसे ज्‍यादा हाइवे के किनारे बने पोलिंग बूथों पर लोग सुरक्षा कारणों से वोट डालने नहीं गए।.

हाइलाइट्स:कश्‍मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा में मौसम बेहद खुशनुमा था, पर यहां तीसरे फेज में कम वोटिंग हुईमुफ्ती परिवार के इस गृह नगर में बंदूक लेकर चलने वाले आतंकवादियों का खौफ साफ दिखाई पड़ाअनंतनाग संसदीय सीट का ज्‍यादा हिस्‍सा वीरान नजर आया और केवल 13 फीसदी लोगों ने वोट डालेबिजबेहरा कश्‍मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा में मंगलवार को मौसम बेहद खुशनुमा था। मुफ्ती परिवार के इस गृह नगर में लोकसभा चुनाव के दौरान बंदूक लेकर चलने वाले आतंकवादियों का खौफ साफ दिखाई पड़ा। अनंतनाग संसदीय सीट का ज्‍यादा हिस्‍सा वीरान नजर आया और घाटी में पाकिस्‍तान समर्थक आतंकवादियों की चुनाव बहिष्‍कार की धमकी के कारण केवल 13 फीसदी लोगों ने ही मतदान किया। सुरक्षा कारणों से दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग लोकसभा सीट की 16 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हो रहा है। मंगलवार को छह विधानसभा सीटों बिजबेहरा, अनंतनाग, दोरु, कोकेरनाग, शांगास और पहलगाम में गुरुवार को लोकसभा के लिए मतदान हुआ। बाकी बची 10 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल और छह मई को चुनाव होंगे। इसके बाद इस सीट पर कुल मतदान का प्रतिशत निर्धारित होगा। हिज्‍बुल कमांडर ने दी धमकीपिछले लोकसभा चुनाव में अनंतनाग लोकसभा सीट पर महबूबा मुफ्ती को जीत मिली थी। हालांकि बाद में जम्‍मू-कश्‍मीर का सीएम बनने के बाद उन्‍होंने जून, 2016 में इस सीट से इस्‍तीफा दे दिया था। बता दें कि हिज्‍बुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जुलाई 2016 में घाटी में बीजेपी-पीडीपी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। कई इलाकों में हिंसा भी हुई, जिसको देखते हुए वर्ष 2017 में यहां पर उपचुनाव को रद्द कर दिया गया था। इस महीने की शुरुआत में हिज्‍बुल कमांडर रियाज नायकू ने एक विडियो जारी कर कहा था कि लोग चुनाव से दूर रहें अन्‍यथा उन्‍हें 'बंदूकों का सामना' करना होगा। हुर्रियत कान्‍फ्रेंस ने भी चुनाव के बहिष्‍कार का ऐलान किया है। महबूबा मुफ्ती के गढ़ और अनंतनाग लोकसभा सीट के तहत आने वाले बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र ऐसे थे जहां एक भी वोट नहीं पड़ा। 40 मतदान केंद्रों पर एक भी वोट नहीं अनंतनाग में 65 में से 40 मतदान केंद्र बिजबेहरा में थे, जहां एक भी वोट नहीं डाला गया। यह उन छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां मंगलवार को लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में मतदान हुआ। लोगों ने अनंतनाग के 714 मतदान केंद्रों में वोट डाले। बिजबेहरा में 93,289 लोगों के लिए 120 मतदान केंद्र बनाए गए थे। शाम चार बजे मतदान खत्म होने तक कुल 1,893 या दो प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। बिजबेहरा में वोट देने आए एकमात्र वोटर ने कहा, 'बहुत ज्‍यादा दबाव है लेकिन मैं इसलिए वोट देने आया हूं क्‍योंकि हमें मोदी सरकार को केंद्र से हटाने की जरूरत है।' वह सुबह करीब 10 बजे वोट देने आए थे ताकि उन्‍हें कोई पहचान नहीं सके। सबसे ज्‍यादा हाइवे के किनारे बने पोलिंग बूथों पर लोग सुरक्षा कारणों से वोट डालने नहीं गए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Election: 95 सीटों पर 1635 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में हो जाएगी कैद, 10 बड़ी बातेंLok Sabha Election: 95 सीटों पर 1635 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में हो जाएगी कैद, 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दूसरे दौर के लिए गुरुवार को मतदान होगा. इस चरण में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा (HD Deve Gowda), केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और द्रमुक नेता डी राजा सहित अन्य प्रमुख नेता चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. दूसरे चरण के मतदान के लिये 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन हाल ही में आयोग द्वारा त्रिपुरा की पूर्वी त्रिपुरा और तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान स्थगित किये जाने के कारण अब 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान होगा. लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है. पहले चरण में 11 अप्रैल को हुए चुनाव में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो चुका है. मतगणना 23 मई को होगी.
Read more »

जम्मू-कश्मीर: सेना के जवानों पर SDM ने लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्जजम्मू-कश्मीर: सेना के जवानों पर SDM ने लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्जजम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के कुछ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इन जवानों पर एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के साथ मारपीट करने का आरोप है.
Read more »

Srinagar, Udhampur Lok Sabha Election 2019 LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण के मतदान जारीSrinagar, Udhampur Lok Sabha Election 2019 LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण के मतदान जारीLIVE | इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में लगभग 27 हजार मतदान कर्मी और सुरक्षाबलों की 150 कंपनियों को तैनात किया है। MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण के मतदान के लिए भी गूगल ने बनाया डूडललोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण के मतदान के लिए भी गूगल ने बनाया डूडलयह डूडल भी पहले चरण में बनाए डूडल की तरह ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। GoogleDoodle LokSabhaElections2019 Mahasangram VoteKaro वोटकरो
Read more »

LIVE: मतदान के बीच राहुल गांधी की जनता से अपील- NYAY के लिए करें वोटLIVE: मतदान के बीच राहुल गांधी की जनता से अपील- NYAY के लिए करें वोटराहुल गांधी की अपील- NYAY के लिए करें वोट लाइव अपडेट- VotingRound2 LokSabhaElections2019
Read more »

IPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीIPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सटोरियों के पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सट्टेबाज स्टेडियम में लगाकर सट्टा खेल रहे हों. शुक्रवार को Rajasthan Royals-Kolkata Knight Riders के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन मध्य प्रदेश के सागर से हैं.
Read more »

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्र‍ियों से भरी बस ट्रक में घुसी, 7 की मौत, 34 घायलआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्र‍ियों से भरी बस ट्रक में घुसी, 7 की मौत, 34 घायलआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर  द‍िल दहलाने वाली घटना घटी है. यहां एक बस ट्रक के अंदर घुस गई ज‍िसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए. घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास की है.
Read more »

रीयलमी सी2 भारत में लॉन्च, कीमत के मामले में जबरदस्त, Redmi के स्मार्टफोन से सीधा मुकाबलारीयलमी सी2 भारत में लॉन्च, कीमत के मामले में जबरदस्त, Redmi के स्मार्टफोन से सीधा मुकाबलाRealme C2 Price in India, Specifications: इसमें 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच के साथ दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 12mm का मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर दिया गया है।
Read more »

भोपाल में प्रज्ञा को हराने के लिए सीपीआई आई दिग्विजय के समर्थन में– News18 हिंदीभोपाल में प्रज्ञा को हराने के लिए सीपीआई आई दिग्विजय के समर्थन में– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को अपना प्रत्य़ाशी बनाया है. बीजेपी के इस निर्णय के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने इस सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया है. सीपीआई के प्रदेश सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने कहा है कि उनकी पार्टी ने यह निर्णय संसद की गरिमा बचाने के लिए लिया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्य़ाशी दिग्विजय सिंह को समर्थन देने की सोमवार को घोषणा करते हुए सीपीआई ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में वह भोपाल से अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Live Updates: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसक झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता घायल– News18 हिंदीLok Sabha Election 2019 Live Updates: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसक झड़प, TMC के 3 कार्यकर्ता घायल– News18 हिंदीआज उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत में वोटिंग हो रही है. इनमें से मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद में मुलायम परिवार की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है.
Read more »

हल्ला बोल: विपक्ष को वोटिंग मशीन पर शक है! Halla Bol: Opposition doubts on the EVMs - Halla Bol AajTakहल्ला बोल: विपक्ष को वोटिंग मशीन पर शक है! Halla Bol: Opposition doubts on the EVMs - Halla Bol AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है. तीसरे चरण के मतदान में 13 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों पर वोट डाले गए हैं. गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह और केरल के वायनाड से राहुल गांधी जैसे दिग्गजों की किस्मत भी आज वोटिंग मशीन में बंद हो गई. लोकतंत्र के महापर्व में सियासी दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गुजरात के गांधी नगर में पीएम नरेंद्र मोदी ने वोट डाला. तीसरे चरण के मतदान के साथ लोकसभा के आधे से ज्यादा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और विपक्ष लगातार ईवीएम पर सवाल खड़े कर रहा है. सैफई में सपरिवार वोट डालने पहुंचे अखिलेश यादव ने एक बार फिर से वोटिंग मशीनों को लेकर बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया. तीसरे चरण का मतदान शरु होते ही कई राज्यों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आने लगी, जिसे चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने फौरन दूर करने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष को इसमें साजिश की बू नजर आ रही है.  चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:35:02