EVM को लेकर विपक्ष ने फिर खड़े किये सवाल! देखिए हल्ला_बोल का पूरा कार्यक्रम anjanaomkashyap के साथ: Phase3 VotingRound3 LokSabhaElections2019
हल्ला बोल: चौकीदार और चोर. कोर्ट को रखो दूर!हल्ला बोल: चौकीदार और चोर. कोर्ट को रखो दूर!हल्ला बोल: 'वोटयुद्ध' के मैदान में साध्वी Vs विपक्षनई दिल्ली, 23 अप्रैल 2019, अपडेटेड 20:03 IST लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है.
हल्ला बोल: चौकीदार और चोर... कोर्ट को रखो दूर!हल्ला बोल: चौकीदार और चोर... कोर्ट को रखो दूर!हल्ला बोल: 'वोटयुद्ध' के मैदान में साध्वी Vs विपक्षनई दिल्ली, 23 अप्रैल 2019, अपडेटेड 20:03 IST लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है. तीसरे चरण के मतदान में 13 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों पर वोट डाले गए हैं. गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह और केरल के वायनाड से राहुल गांधी जैसे दिग्गजों की किस्मत भी आज वोटिंग मशीन में बंद हो गई. लोकतंत्र के महापर्व में सियासी दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गुजरात के गांधी नगर में पीएम नरेंद्र मोदी ने वोट डाला. तीसरे चरण के मतदान के साथ लोकसभा के आधे से ज्यादा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और विपक्ष लगातार ईवीएम पर सवाल खड़े कर रहा है. सैफई में सपरिवार वोट डालने पहुंचे अखिलेश यादव ने एक बार फिर से वोटिंग मशीनों को लेकर बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया. तीसरे चरण का मतदान शरु होते ही कई राज्यों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आने लगी, जिसे चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने फौरन दूर करने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष को इसमें साजिश की बू नजर आ रही है. आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी-शाह के गढ़ पर है कांग्रेस की नजर, दोनों के सबसे खास है तीसरा चरणलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की साख दांव पर लगी है. क्योंकि मोदी-शाह के गृह राज्य गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
Read more »
IPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सटोरियों के पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सट्टेबाज स्टेडियम में लगाकर सट्टा खेल रहे हों. शुक्रवार को Rajasthan Royals-Kolkata Knight Riders के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन मध्य प्रदेश के सागर से हैं.
Read more »
ईस्टर के मौके पर 6 धमाकों से दहला श्रीलंका, चर्च और होटल के पास ब्लास्ट में 49 लोगों की मौत और 280 से अधिक घायलबताया जा रहा है कि श्रीलंग में अलग-अलग 6 जगहों पर धमाके हुए हैं. कोलंबो में दो चर्च में ईस्टर प्रार्थनासभा के दौरान विस्फोट और दो होटल के पास विस्फोट में अब तक 49 लोगों के मारे जाने की खबर है. इन सीरियल धमाकों में 280 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि चर्च के अलावा दो अन्य होटल के पास भी धमाके हुए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.
Read more »
प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे से दुखी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिएकांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के किसी साथी का अलग होना दुखद है और ऐसे मामले में टीम का मुखिया होने के नाते मेरी भी जवाबदेही बनती है. प्रियंका के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने टॉम वडक्कन के जाने के समय भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि जब भी कांग्रेस का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो यह हमारे लिए दुख का विषय होता है. लोग करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं. अगर टीम में कुछ होता है तो उसका असर नेता होने के कारण मेरे ऊपर भी आता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रियंका चतुर्वेदी सहित उन लोगों को लोगों को शुभकामना देते हैं जो हमसे अलग हुए हैं.’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिए और इसमें कुछ गलत नहीं है.’’
Read more »
श्रीलंका में बम धमाके, सुषमा स्वराज ने भारतीयों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबरश्रीलंका में आज ईस्टर पर्व के दौरान राजधानी कोलंबो और श्रीलंका के कई इलाकों में जोर-दार बम धमाकों की घटना सामने आई है. अभी तक किसी भी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है. चर्चों में यह धमाके तब हुए जब लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में कुल 6 धमाके हुए, जिनमें से तीन चर्च में, जबकि अन्य 3 होटल में हुए. इन सिलसिलेवार धमाकों में 300 से ज्यादा लोगों के घायल और 52 लोगों की मौत की खबर है.
Read more »
श्वेतपत्र: पश्चिम बंगाल के दिल में ममता या मोदी? Shwetpatra: Will Mamata get another chance in West Bengal? - Shwetpatra AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के रण में पश्चिम बंगाल में एक अलग तरह की सियासी हवा चल रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने उन्हीं के किले में घुस कर देश की अहम सियासी पार्टीयां लगातार हमलावर हैं. यहां की राजनीति परखने के लिए आजतक पहुंच गया है पश्चिम बंगाल की धरती पर. क्योंकि जितनी भीषण लड़ाई उत्तर प्रदेश के लिए होती दिख रही है, उतनी ही तेज जंग पश्चिम बंगाल के लिए भी हो रही है. इस सब के बीच पश्चिम बंगाल की जनता क्या सोच रही, किस नेता से जनता को शिकायत है और किस से हैं उम्मीदें, देखिए श्वेता सिंह के साथ श्वेतपत्र.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
Sri Lanka Easter Sunday। श्रीलंका में धमाकों के बाद भारत भी सतर्क, तटरक्षक बल हाई अलर्ट पर, हमलावरों के समुद्र के रास्ते आने की आशंकानई दिल्ली/ कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर संडे पर हुए 8 धमाकों में मारे गए 290 लोगों की मौत के बाद पूरी दुनिया सकते में है। इस कायराना हरकत की दुनियाभर में घोर भर्त्सना की जा रही है। घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उन्हें देखकर कलेजा मुंह में आ जाता है। श्रीलंका में हुए इन धमाकों की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है जिसके चलते भारतीय तटरक्षक बलों को अलर्ट पर रखा गया है। प्लेन और जहाजों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
Read more »
श्रीलंका के उप रक्षामंत्री का दावा : न्यूजीलैंड के 'क्राइस्टचर्च का बदला' लेने के लिए हुए कोलंबो में बम धमाकेन्यूजीलैंड के शहर क्राइस्टचर्च में मुस्लिमों पर हुए हमले का बदला लेने के लिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में धमाके किए गए हैं. यह बात शुरुआती जांच में सामने आई है. इस बात की जानकारी श्रीलंका के उप रक्षामंत्री ने दी है. उन्होंने कहा, शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि जो भी श्रीलंका में हुआ उसके पीछे क्राइस्टचर्च में मुस्लिम पर हुआ हमला है. आपको बता दें कि इसी साल 15 मार्च को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी हुई थी जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी.
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी के मुरादाबाद में 64.11%, रामपुर में 60%, संभल में 61.80%, फिरोजाबाद में 58.80%, मैनपुरी में 57.80%, बदायू में 57.50%, आंवला में 59.18%, बरेली में 61.49%, पीलीभीत मेलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। वैसे तो मतदान शातिपूर्ण तरीके से हुए लेकिन पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं। उधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बीच आज फिल्म अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - बीजेपी ने चंडीगढ़ और पंजाब की लोकसभा सीटों के लिए 3 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। सनी देओल गुरदासपुर से, सोम प्रकाश होशियारपुर से और किरण खेर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगीलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। वैसे तो मतदान शातिपूर्ण तरीके से हुए लेकिन पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं। उधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बीच आज फिल्म अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »