Lok Sabha Election: 95 सीटों पर 1635 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में हो जाएगी कैद, 10 बड़ी बातें

United States News News

Lok Sabha Election: 95 सीटों पर 1635 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में हो जाएगी कैद, 10 बड़ी बातें
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दूसरे दौर के लिए गुरुवार को मतदान होगा. इस चरण में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा (HD Deve Gowda), केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और द्रमुक नेता डी राजा सहित अन्य प्रमुख नेता चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. दूसरे चरण के मतदान के लिये 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन हाल ही में आयोग द्वारा त्रिपुरा की पूर्वी त्रिपुरा और तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान स्थगित किये जाने के कारण अब 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान होगा. लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है. पहले चरण में 11 अप्रैल को हुए चुनाव में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो चुका है. मतगणना 23 मई को होगी.

दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 में से 38 लोकसभा सीटों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होगा. इसके अलावा बिहार की 40 में से पांच, जम्मू कश्मीर की छह में से दो, उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ, कर्नाटक की 28 में से 14, महाराष्ट्र की 48 में से 10 और पश्चिम बंगाल की 42 में से तीन सीटों के लिये चुनाव होगा.

इस चरण में असम और ओडिशा की पांच पांच सीटों पर भी मतदान होगा. इस दौर में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल है. वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये भी दूसरे चरण में मतदात होगा. जम्मू कश्मीर की श्रीनगर और ऊधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीटें भी दूसरे चरण के मतदान में शामिल हैं. इन सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच से आठ बजे तक मतदान होगा. छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से दिन में तीन बजे तक और ओडिशा की कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. जम्मू कश्मीर की दो सीटों सहित उत्तर प्रदेश एवं बिहार सहित अन्य राज्यों की सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान चलेगा. सिर्फ तमिलनाडु की मदुरै सीट पर सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक मतदान होगा. दूसरे चरण में चुनाव वाली 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. दूसरे चरण के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा, द्रमुक नेता दयानिधि मारन, ए राजा, कनिमोई, महाराष्ट्र के पूर्ण मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, भाजपा की हेमा मालिनी, नेशनल कांफ्रेस के फारुख अब्दुल्ला और बसपा के दानिश अली शामिल हैं. उम्मीदवारों की सूची में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्णन भी शामिल हैं. वह चेन्नई लोकसभा क्षेत्र से एंटी करप्शन डायनमिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं. आयोग ने मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. जम्मू कश्मीर में केन्द्रीय सुरक्षा बल की 80 कंपनियां तैनात की गयी हैं. पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर कुछ इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों को देखते हुये सुरक्षा बलों की 194 कंपनियां तैनात की गयी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: नरसरावपेट में कई बूथों पर EVM खराब, TDP ने की पुनर्मतदान की मांगLIVE: नरसरावपेट में कई बूथों पर EVM खराब, TDP ने की पुनर्मतदान की मांगघड़ी की सूइयों ने जैसे ही सुबह के 7 बजाए आंध्र प्रदेश की नरसरावपेट लोकसभा सीट पर मतदान चालू हो गया. इस सीट पर निर्दलीय समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनावी रणभूमि में हैं. इस वक्त सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी इस सीट पर तीसरी बार कब्जा जमाना चाहती है. यहां पर टीडीपी ने 2014 के जिताऊ चेहरे रायपति संबाशिव राव पर दांव लगाया है. वहीं वाईएसआरसीपी ने श्री कृष्ण देवरायलु को मैदान में उतारा है.
Read more »

कश्मीर की आबोहवा में बदलाव का असर लोगों की सोच पर भी नजर आ रहा हैकश्मीर की आबोहवा में बदलाव का असर लोगों की सोच पर भी नजर आ रहा हैकश्मीर की आबोहवा में बदलाव का असर लोगों की सोच पर भी नजर आ रहा है ElectionsWithJagran MeraPowerVote IndiaElections2019 LokSabhaElections2019
Read more »

आंध्र प्रदेश में चुनाव संबंधी झड़पों में दो की मौत, ईवीएम में गड़बड़ी की भी सूचनाआंध्र प्रदेश में चुनाव संबंधी झड़पों में दो की मौत, ईवीएम में गड़बड़ी की भी सूचनामारे गए लोग सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी और मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ता थे. आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद राज्य में पहली बार लोकसभा की 25 एवं विधानसभा की 175 सीटों के लिए मतदान हुए.
Read more »

राजतिलक: बीच मतदान, क्यों हिंदू मुसलमान? Rajtilak: Why religious politics in between the voting? - Rajtilak AajTakराजतिलक: बीच मतदान, क्यों हिंदू मुसलमान? Rajtilak: Why religious politics in between the voting? - Rajtilak AajTak2019 के चुनावी महासमर में किसका होगा राजतिलक, आजतक का चुनाव स्टूडियो ये जानने के लिए पहुंच गया है सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में. आज लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है. लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने के लिए देश भर की जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. हालांकि मतदान के दौरान कई जगह EVM की खराबी को लेकर वाद विवाद भी हुए.  वहीं,  मुजफ्फरनगर में बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने बुर्के में महिलाओं के चेहरे की जांच नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए यहां फर्जी मतदान का आरोप लगाया है. बालियान ने दो टूक कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो वह इस सीट पर चुनाव आयोग से दोबारा मतदान की मांग करेंगे. आज के राजतिलक में रायबरेली की जनता के बीच, बुर्का पॉलिटिक्स और कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

तिरुवनंतपुरम में कांटे की टक्कर, शशि थरूर की प्रतिष्ठा दांव परतिरुवनंतपुरम में कांटे की टक्कर, शशि थरूर की प्रतिष्ठा दांव परदिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर की लोकसभा सीट तिरुवंनतपुरम में इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा ने इस सीट पर मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को उतारा है।
Read more »

एटा लोकसभा सीट: कौन-कौन है उम्मीदवार, किसके बीच होगी कड़ी टक्करएटा लोकसभा सीट: कौन-कौन है उम्मीदवार, किसके बीच होगी कड़ी टक्कर1984 में भारतीय लोक दल के जीत दर्ज करने के बाद यह सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में आ गई. 1989, 1991, 1996 और 1998 में यहां भारतीय जनता पार्टी के महकदीप सिंह शाक्य ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. 1999 और 2004 एटा से लगातार दो बार समाजवादी पार्टी का परचम लहराया.
Read more »

LIVE: मोदीजी जाति पर राहुल की टिप्पणी पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग कीLIVE: मोदीजी जाति पर राहुल की टिप्पणी पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग कीराजनीति में आने के सवाल पर बोले रॉबर्ट वाड्रा - अब तक कोई योजना नहीं. मेरी अभी राजनीति में शामिल होने की कोई इच्छा नहीं LokSabhaElections2019
Read more »

LIVE: मोदी की जाति पर टिप्पणी करने से भड़की BJP, EC में की शिकायतLIVE: मोदी की जाति पर टिप्पणी करने से भड़की BJP, EC में की शिकायतPM मोदी की जाति पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर EC पहुंची BJP LokSabhaElections2019
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:12:26