जम्मू कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई फॉरवर्ड इलाकों में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ड्रोन की हलचल देखी। ये सभी उड़ने वाली वस्तुएं पाकिस्तान की ओर से आती दिखीं और भारतीय सीमा में कुछ मिनट मंडराने के बाद वापस लौट...
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास कई फॉरवर्ड इलाकों में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ड्रोन की हलचल देखी। ये सभी उड़ने वाली वस्तुएं पाकिस्तान की ओर से आती दिखीं और भारतीय सीमा में कुछ मिनट मंडराने के बाद वापस लौट गईं। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।कब हुई घटना?अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले में LoC के पास नौशेरा सेक्टर में सेना के जवानों ने रविवार शाम करीब 6.
35 बजे गनिया-कलसियां गांव के ऊपर ड्रोन की हलचल देखने के बाद मीडियम और लाइट मशीन गन से फायरिंग की। इसी समय के आसपास राजौरी जिले के तेरियाथ इलाके के खब्बर गांव के ऊपर एक और ड्रोन देखा गया। उन्होंने बताया कि चमकती रोशनी वाली उड़ने वाली चीज कलाकोट के धर्मसाल गांव की दिशा से आती हुई और भरख की ओर जाती हुई देखी गई।रामगढ़ और मनकोट सेक्टर में भी ड्रोन जैसी चीजअधिकारियों ने बताया कि सांबा जिले में रामगढ़ सेक्टर के चक बबरल गांव के ऊपर शाम करीब 7.15 बजे एक चमकती रोशनी वाली ड्रोन जैसी चीज कई मिनट तक मंडराती हुई देखी गई। उन्होंने बताया कि पुंछ जिले में LoC के पास मनकोट सेक्टर में शाम करीब 6.25 बजे इसी तरह की एक चीज तैन की दिशा से टोपा की ओर जाती हुई भी देखी गई।शुक्रवार रात ड्रोन से गिराए गए थे हथियारये ताजा घटनाएं शुक्रवार रात को सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास घगवाल के पलूरा गांव में सुरक्षा बलों की ओर से पाकिस्तान से आए एक ड्रोन से गिराए गए हथियारों की खेप बरामद करने के कुछ दिनों बाद हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी में दो पिस्तौल, तीन मैगज़ीन, 16 राउंड और एक ग्रेनेड शामिल था।
Jammu Kashmir Samachar जम्मू-कश्मीर न्यूज़ जम्मू-कश्मीर समाचार Jammu Kashmir Suspected Pakistan Drones News Jammu Kashmir Suspected Pakistan Drones जम्मू-कश्मीर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन न्यूज़ जम्मू-कश्मीर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन Jammu And Kashmir जम्मू कश्मीर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NSA अजीत डोभाल क्यों नहीं रखते मोबाइल फोन, कैसे करते हैं कम्यूनिकेट? खुद किया सबसे बड़ा खुलासाAjit Doval News: भारत के NSA अजीत डोभाल ने खुलासा किया है कि वे मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते. यह कोई आदत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी उनकी रणनीति है. IB और फील्ड एक्सपीरियंस ने उन्हें सिखाया कि डिजिटल ट्रेस सबसे बड़ा खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल में.
Read more »
JK: आतंक पर होगा करारा प्रहार... LoC पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख, सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का लिया जायजाउत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों और घुसपैठ रोधी तंत्र का जायजा लिया। उन्होंने चिनार कोर के अधिकारियों से सुरक्षा रणनीति की जानकारी ली और मजबूत इंटेलिजेंस ग्रिड व एजेंसियों से तालमेल पर जोर दिया। शर्मा ने गुलमर्ग के हाई एल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल और आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन का भी...
Read more »
जम्मू-कश्मीर में LoC और सीमा पर मंडराते दिखे संदिग्ध ड्रोन, सेना ने की फायरिंग, हाई अलर्टपाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने फायरिंग की, जिसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।
Read more »
सांबा-राजौरी में LoC के पास घुसपैठ करते दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, 2-3 मिनट तक गांवों पर मंडराए; सेना ने की फायरिंगपिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए थे. उसके बाद ड्रोन दिखने की घटनाएं काफी कम हो गई थीं; हालांकि, आज एक ही दिन में कम से कम पांच पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ की खबरें आईं हैं.
Read more »
J&K: Pakistani Drone Intrusion Reported In Rajouri, Security Force On Alert Near LoCThe Indian Army on Sunday fired at Pakistani drone in Jammu and Kashmirs Rajouri region. The security near the Line of Control (LoC) has been heightened.
Read more »
J-K: सांबा, राजौरी और पुंछ में दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, LoC पर घुसपैठ की आशंका, हाई अलर्ट पर सुरक्षा बलजम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है.
Read more »
