जम्मू-कश्मीर में LoC और सीमा पर मंडराते दिखे संदिग्ध ड्रोन, सेना ने की फायरिंग, हाई अलर्ट

राष्ट्रीय News

जम्मू-कश्मीर में LoC और सीमा पर मंडराते दिखे संदिग्ध ड्रोन, सेना ने की फायरिंग, हाई अलर्ट
ड्रोनपाकिस्तानएलओसी
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने फायरिंग की, जिसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।

श्रीनगर। पाकिस्तान क्या फिर से कोई नापाक हरकत करने की फिराक में है? अंतर् राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा ( एलओसी ) के आसपास कुछ संदिग्ध ड्रोन मंडराते हुए देखे गए हैं। इस हलचल को देखते हुए सेना के जवानों ने उन पर फायरिंग भी की है। पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान से सटी सीमा चौकियों पर तैनात जवानों को पूरी तरह से सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, यह शायद पहला मौका है जब एलओसी और अंतर् राष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई है। इस

स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई हैं और इलाके के हर कोने की गहन तलाशी ली जा रही है। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सांबा, राजौरी और पुंछ के इलाकों में ये ड्रोन काफी देर तक आसमान में मंडराते रहे। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ये ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। कुछ मिनट हवा में रहने के बाद, वे वापस लौट गए। इस घटना के बाद, सेना और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और ड्रोन को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। अब पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पाकिस्तान की इस नई घुसपैठ ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। नौशेरा में सेना ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, सर्च ऑपरेशन जारी है। राजौरी के नौशेरा सेक्टर में हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब गनिया-कलसियां गांव के ऊपर एक ड्रोन दिखाई दिया। वहां तैनात जवानों ने बिना किसी देरी के मीडियम और लाइट मशीन गन से फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज़ से पाकिस्तान के मंसूबे नाकाम हो गए। ड्रोन की गतिविधियों को देखते हुए, सेना ने जमीनी स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पूरे इलाके का चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। सेना इस बात की जांच कर रही है कि कहीं ड्रोन से कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं गिराई गई है। सांबा और पुंछ के आसमान में भी लाल बत्ती दिखाई दी। सिर्फ राजौरी ही नहीं, बल्कि कई अन्य स्थानों पर भी घुसपैठ की कोशिश की गई है। राजौरी के तेरयाथ इलाके में खब्बर गांव के पास एक ब्लिंकिंग लाइट वाला ड्रोन देखा गया। यह धर्मसाल गांव की तरफ से आया और भराख की ओर चला गया। इसी प्रकार, सांबा के रामगढ़ सेक्टर में भी एक ड्रोन जैसी वस्तु काफी देर तक उड़ती रही। पुंछ के मंकोट सेक्टर में भी एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। सांबा के चक बबराल गांव के ऊपर भी ड्रोन मंडराते हुए देखा गया। पुंछ में तैन और तोपा के बीच भी संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। पहले भी गिराए थे हथियार, साजिश का हुआ था पर्दाफाश। पाकिस्तान अक्सर ड्रोन के माध्यम से हथियार और ड्रग्स भेजने की कोशिश करता रहा है। हाल ही में, सांबा के घगवाल इलाके में एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया था। वहां पालोरा गांव के पास एक ड्रोन के माध्यम से हथियारों का जखीरा गिराया गया था। उस समय सुरक्षा बलों ने दो पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किए थे। इसके अलावा, 3 मैगजीन और 16 राउंड गोलियां भी मिली थीं। एजेंसियां अब पुरानी और नई घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही हैं। सीमा पर निगरानी बेहद कड़ी कर दी गई है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

ड्रोन पाकिस्तान एलओसी घुसपैठ जम्मू-कश्मीर सुरक्षा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mine Blast at LOC: जम्मू के नौशेरा में LOC के पास माइन ब्लास्ट, 6 जवान जख्मीMine Blast at LOC: जम्मू के नौशेरा में LOC के पास माइन ब्लास्ट, 6 जवान जख्मीJammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना पेश आई है. यहां रूटीन गश्त कर रही जवानों की एक टीम माइन ब्लास्ट का शिकार हो गई. इसमें कई जवानों के जख्मी होने की बात कही जा रही है. हालांकि उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Read more »

Pakistan ने किया Ceasefire का उल्लघंन, LOC पर देर रात कर दी फायरिंग | Jammu KashmirPakistan ने किया Ceasefire का उल्लघंन, LOC पर देर रात कर दी फायरिंग | Jammu KashmirPakistan ने किया Ceasefire का उल्लघंन, LOC पर देर रात कर दी फायरिंग | Jammu Kashmir | Pahalgam | Breaking News PakistanOpensFireAtLOC LOC IndianArmy Breaking News
Read more »

Top 25 Headlines: Pakistan Fires AT LOC | Digital Strike | IPL 2025 | PM ModiTop 25 Headlines: Pakistan Fires AT LOC | Digital Strike | IPL 2025 | PM ModiTop 25 Headlines: Pakistan Fires AT LOC | Digital Strike | IPL 2025 | PM Modi | Bhopal Gangrape| Manipur Top25Headlines LOC DigitalStrike
Read more »

Pahalgam Terror Attack: LoC तक पहुंचा आतंकी हमले की जांच का दायरा-NIA सूत्रPahalgam Terror Attack: LoC तक पहुंचा आतंकी हमले की जांच का दायरा-NIA सूत्रPahalgam Terror Attack: LoC तक पहुंचा आतंकी हमले की जांच का दायरा-NIA सूत्र | Breaking News PahalgamTerrorAttack JammuKashmir LOC KhabronKiKhabar TerrorAttacks Pahalgam AttariBorder AttariWagahBorder Huawei SattelitePhone BaisaranAttack Pakistan AmitShah PMModi NIA PahalgamTerrorAttackNews...
Read more »

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC से पकड़ा गया पाकिस्तानी शख्स, जांच शुरूPahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC से पकड़ा गया पाकिस्तानी शख्स, जांच शुरूPahalgam Terror Attack: Pakistani man caught from LoC in Poonch sector of Jammu and Kashmir, investigation begins । जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC से पकड़ा गया पाकिस्तानी शख्स, जांच शुरू ।
Read more »

JK: आतंक पर होगा करारा प्रहार... LoC पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख, सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का लिया जायजाJK: आतंक पर होगा करारा प्रहार... LoC पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख, सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का लिया जायजाउत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों और घुसपैठ रोधी तंत्र का जायजा लिया। उन्होंने चिनार कोर के अधिकारियों से सुरक्षा रणनीति की जानकारी ली और मजबूत इंटेलिजेंस ग्रिड व एजेंसियों से तालमेल पर जोर दिया। शर्मा ने गुलमर्ग के हाई एल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल और आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन का भी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:22