जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है.
जम्मू-कश्मीर में रविवार शाम सुरक्षा एजेंसियां उस वक्त हाई अलर्ट हो गईं, जब सांबा , राजौरी और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए. अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम पांच ड्रोन मूवमेंट सामने आए, जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंसुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सभी उड़ने वाली वस्तुएं सीमा पार से भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुईं, कुछ देर तक संवेदनशील इलाकों के ऊपर मंडराती रहीं और फिर पाकिस्तान की ओर लौट गईं. आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन के जरिए हथियार या प्रतिबंधित सामग्री गिराने की कोशिश की गई हो सकती है.यह भी पढ़ें: परिजनों को सौंपा गया कश्मीरी शख्स, अयोध्या के राम मंदिर में की थी नमाज पढ़ने की कोशिशराजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में गनिया-कलसियां गांव के इलाके में शाम करीब 6.35 बजे एक ड्रोन देखे जाने के बाद सेना के जवानों ने मीडियम और लाइट मशीन गन से फायरिंग की. लगभग उसी समय तेरयाथ इलाके के खब्बर गांव के पास भी एक ड्रोन जैसी वस्तु नजर आई, जिसमें ब्लिंकिंग लाइट दिखाई दे रही थी. Advertisement स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह वस्तु कालाकोट के धर्मसाल गांव की दिशा से आई और भराख की ओर बढ़ते हुए ओझल हो गई. सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के चक बबराल गांव में भी शाम करीब 7.15 बजे एक ड्रोन कुछ मिनटों तक मंडराता देखा गया. वहीं, पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में एलओसी के साथ तैन गांव से टोपा की ओर बढ़ता हुआ एक और संदिग्ध ड्रोन करीब 6.25 बजे देखा गया.यह भी पढ़ें: टूरिस्ट गाड़ी में भूल गई 500 की गड्डी और iPhone, कश्मीरी ड्राइवर की ईमानदारी ने जीत लिया दिलइन घटनाओं के बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया. संदिग्ध ड्रॉप जोन में रात देर तक तलाशी अभियान जारी रहा, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री या हथियार बरामद किए जा सकें.यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ ही दिन पहले सांबा जिले के पालूरा गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था. अधिकारियों का दावा है कि यह खेप पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए गिराई गई थी, जिसमें दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 राउंड कारतूस और एक ग्रेनेड शामिल था.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Jammu Kashmir Samba Poonch Rajouri पाकिस्तानी ड्रोन जम्मू कश्मीर सांबा पुंछ राजौरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Top 25 Headlines: Pakistan Fires AT LOC | Digital Strike | IPL 2025 | PM ModiTop 25 Headlines: Pakistan Fires AT LOC | Digital Strike | IPL 2025 | PM Modi | Bhopal Gangrape| Manipur Top25Headlines LOC DigitalStrike
Read more »
Pahalgam Terror Attack: LoC तक पहुंचा आतंकी हमले की जांच का दायरा-NIA सूत्रPahalgam Terror Attack: LoC तक पहुंचा आतंकी हमले की जांच का दायरा-NIA सूत्र | Breaking News PahalgamTerrorAttack JammuKashmir LOC KhabronKiKhabar TerrorAttacks Pahalgam AttariBorder AttariWagahBorder Huawei SattelitePhone BaisaranAttack Pakistan AmitShah PMModi NIA PahalgamTerrorAttackNews...
Read more »
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC से पकड़ा गया पाकिस्तानी शख्स, जांच शुरूPahalgam Terror Attack: Pakistani man caught from LoC in Poonch sector of Jammu and Kashmir, investigation begins । जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC से पकड़ा गया पाकिस्तानी शख्स, जांच शुरू ।
Read more »
JK: आतंक पर होगा करारा प्रहार... LoC पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख, सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का लिया जायजाउत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों और घुसपैठ रोधी तंत्र का जायजा लिया। उन्होंने चिनार कोर के अधिकारियों से सुरक्षा रणनीति की जानकारी ली और मजबूत इंटेलिजेंस ग्रिड व एजेंसियों से तालमेल पर जोर दिया। शर्मा ने गुलमर्ग के हाई एल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल और आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन का भी...
Read more »
जम्मू-कश्मीर में LoC और सीमा पर मंडराते दिखे संदिग्ध ड्रोन, सेना ने की फायरिंग, हाई अलर्टपाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने फायरिंग की, जिसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।
Read more »
सांबा-राजौरी में LoC के पास घुसपैठ करते दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, 2-3 मिनट तक गांवों पर मंडराए; सेना ने की फायरिंगपिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए थे. उसके बाद ड्रोन दिखने की घटनाएं काफी कम हो गई थीं; हालांकि, आज एक ही दिन में कम से कम पांच पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ की खबरें आईं हैं.
Read more »
