जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने बारामूला में मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया (लीड-1)

United States News News

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने बारामूला में मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया (लीड-1)
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने बारामूला में मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया (लीड-1)

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने बारामूला में मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया श्रीनगर, 14 सितंबर । जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के पट्टन तहसील के चक टप्पर क्रीरी इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया, बारामूला जिले के चक टप्पर क्रीरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ शुरू हुई थी। उन्होंने कहा, बीती रात खराब रोशनी के कारण अभियान स्थगित कर दिया गया था। आज सुबह अभियान फिर शुरू किया गया और मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों का ढेर कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया, इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मारे गए आतंकवादियों की सही पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। इस बीच, जम्मू डिवीजन के किश्तवाड़ जिले के चटरू गांव में आतंकवाद विरोधी अभियान अभी भी जारी है, जहां शुक्रवार को आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए थे। बता दें कि चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में फैली आठ विधानसभा सीटों के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा। जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा। जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में पिछले दो महीनों से अधिक समय से सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों पर आतंकवादी हमले हुए हैं। आतंकवादी घात लगाकर अचानक हमला करते हैं और फिर पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों में गायब हो जाते हैं। इन हमलों के लिए विदेशी आतंकवादियों के एक समूह को जिम्मेदार बताया जा रहा है। यह आतंकी 40 से 50 की संख्या में हैं। यह रिपोर्ट आने के बाद सेना ने उन जिलों के घने जंगलों वाले इलाकों में 4,000 से अधिक प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिक शामिल थे। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आतंक पर प्रहार: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ जारीआतंक पर प्रहार: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ जारीजम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ में एक दहशतगर्द को मार गिराया है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गयाजम्मू-कश्मीर : बारामूला में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गयाजम्मू-कश्मीर : बारामूला में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
Read more »

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)
Read more »

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Read more »

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़: बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, किश्तवाड़ में दो जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़: बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, किश्तवाड़ में दो जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
Read more »

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारीJammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारीजम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी Security forces killed three terrorists in Baramulla देश
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:20:31