जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़: बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, किश्तवाड़ में दो जवान बलिदान

Jammu Kashmir Encounter News

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़: बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, किश्तवाड़ में दो जवान बलिदान
Baramulla EncounterJammu News In HindiLatest Jammu News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है, साथ ही तलाशी अभियान चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बारामूला के चक टप्पर क्रेरी पट्टन इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने तीन आंतकियों से मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। उधर, किश्तवाड़ में भी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। #WATCH जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। pic.

twitter.com/I8KuxnNq4j — ANI_HindiNews September 14, 2024 इससे पहले शुक्रवार को किश्तवाड़ से 45 किलोमीटर दूर छात्रू इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। दो अन्य गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के कमान अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रू अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अशरफ गिरी ने दो जवानों के बलिदान की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्थिव शरीर संबंधित सैन्य यूनिट को भेजे गए हैं। छात्रू इलाके के नायद गांव के ऊपरी इलाके के पिंगनाल दुग्गदा जंगल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शाहपुरशाल चलाया था। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में चार जवान घायल हो गए। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फायरिंग शुरू होने पर सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। उधर, मुठभेड़ शुरू होने के बाद किश्तवाड़ के साथ ही डोडा जिले में भी अलर्ट कर दिया गया है। अतिरिक्त नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा बलों की ओर से जगह-जगह औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। मुठभेड़ स्थल पर फोर्स को भेजा गया है। पडिहारना में भी मुठभेड़ के बाद भाग निकले थे आतंकी सूत्रों के अनुसार किश्तवाड़ में पिछले काफी समय से कुछ आतंकी बड़ी घटना के अंजाम देने की फिराक में हैं। कुछ समय पहले पडिहारना के नवनटु इलाके में भी आतंकी देखे गए थे, जहां दोनों तरफ गोलीबारी हुई थी। इसमें आतंकी भागने में सफल हो गए थे। दो दिन पहले बसंतगढ़ में मारे गए थे दो पाकिस्तानी आतंकी इससे पहले बुधवार को उधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Baramulla Encounter Jammu News In Hindi Latest Jammu News In Hindi Jammu Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गयाजम्मू-कश्मीर : बारामूला में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गयाजम्मू-कश्मीर : बारामूला में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
Read more »

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
Read more »

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)
Read more »

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दो आतंकवादी मारे गए; किश्तवाड़ में चार जवान घायल, मुठभेड़ जारीजम्मू-कश्मीर के कठुआ में दो आतंकवादी मारे गए; किश्तवाड़ में चार जवान घायल, मुठभेड़ जारीकिश्तवाड़ के चटरू में सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में अभियान शुरू करने के बाद गोलीबारी शुरू हुई. व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि भीषण गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए. भुठभेड़ अभी भी जारी है.
Read more »

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Read more »

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से मुठभेड़, दो आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से मुठभेड़, दो आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. सेना के अनुसार सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:00:02