जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)

United States News News

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)

जम्मू, 11 सितंबर । जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को पहले बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने कहा, जब सुरक्षाबल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मारे गए तीन आतंकवादियों के शव अब तक बरामद नहीं हुए हैं, क्योंकि तलाशी दल पर बचे हुए आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी की गई। इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है। सुरक्षा बल कड़ी निगरानी रख रहे हैं और आतंकवादियों पर नजर रखने के लिए हवाई साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि चिनाब घाटी में डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा।जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर के पहाड़ी जिलों में पिछले दो महीनों में सेना, सुरक्षाबलों और आम नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमले हुए हैं। ऐसी रिपोर्ट मिलने के बाद कि इन हमलों के लिए 40 से 50 की संख्या में कट्टर विदेशी आतंकवादियों का एक समूह जिम्मेदार है, सेना ने चार हजार से अधिक प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है जिनमें इन जिलों के घने जंगलों में स्थित पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित पैरा कमांडो शामिल हैं। आतंकवादियों ने इन पहाड़ी इलाकों में गुरिल्ला हमलों की रणनीति अपनाई है। हमला करने के बाद वे जंगलों में छिप जाते हैं। हालांकि, सेना और सीआरपीएफ की तैनाती के साथ-साथ स्थानीय लोगों द्वारा प्रबंधित ग्राम रक्षा समितियों को मजबूत करने से हाल के दिनों में आतंकवादियों औचक हमलों को रोकने में मदद मिली है। जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी दोनों में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के बाद, अब आतंकवादियों के मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर : कठुआ में आतंकियों के नौ सहयोगी गिरफ्तार (लीड-1)जम्मू-कश्मीर : कठुआ में आतंकियों के नौ सहयोगी गिरफ्तार (लीड-1)जम्मू-कश्मीर : कठुआ में आतंकियों के नौ सहयोगी गिरफ्तार (लीड-1)
Read more »

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Read more »

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गयाजम्मू-कश्मीर : बारामूला में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गयाजम्मू-कश्मीर : बारामूला में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
Read more »

जम्मू-कश्मीर के रजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरूजम्मू-कश्मीर के रजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरूजम्मू-कश्मीर के रजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरू
Read more »

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Read more »

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर-कठुआ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर: उधमपुर-कठुआ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारीसेना के विशेष बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज कठुआ जिले में एक अभियान में तीन आतंकवादियों को मार गिराया. सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. इस ऑपरेशन में सेना की 1-पैरा, 22 गढ़वाल राइफल्स और केंद्र शासित प्रदेश पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) शामिल है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:17:26