जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू, 14 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियान मंगलवार शाम को उधमपुर जिले में पटनीटॉप पर्यटन स्थल के पास अकर के जंगलों में शुरू किया गया। बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों का पता लगया। इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। आतंकवादी जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों में सेना, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर घात लगाकर हमले कर रहे हैं। इस साल 21 जुलाई तक आतंकवादियों ने 11 हिट-एंड-रन हमलों में सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों समेत 28 लोगों की हत्या कर दी है, जबकि सुरक्षाबलों ने 28 आतंकवाद-रोधी अभियान चलाए। जम्मू डिवीजन के पर्वतीय क्षेत्रों में 40-50 कट्टर विदेशी आतंकियों के सक्रिय होने की सूचना मिलने के बाद, सेना ने डिवीजन के पर्वतीय जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, उधमपुर, कठुआ और रियासी में 4,000 से अधिक पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है। इन सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की किसी भी तरह के हिट-एंड-रन हमलों को विफल करने के लिए पहाड़ों की चोटियों पर तैनात किया गया है। इन क्षेत्रों में पहले घात लगाकर अचानक हमले किए गए थे और फिर इन जिलों के घने जंगलों वाले इलाकों में गायब हो गए। सेना की रणनीति का उद्देश्य आतंकवादियों को इन पहाड़ी जिलों के घने जंगलों और हरियाली वाले क्षेत्रों से बाहर निकालना है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायलजम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायल
Read more »
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारीजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
Read more »
Encounter: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चारों तरफ से घिरे आतंकी; बारिश बन रही बाधाम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
Read more »
Jammu Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाबजम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई है। शुरूआत जानकारी में पता चला है कि एक जवान मुठभेड़ में घायल हो गया है।
Read more »
Encounter: उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके में तीन से चार आतंकी घिरेजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
Read more »
Encounter: आतंकियों के सफाये का अभियान तेज, जम्मू में एक ही दिन में दो मुठभेड़; सुरक्षाबलों ने घेरा पूरा इलाकाजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
Read more »
