जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

United States News News

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू, 6 अगस्त जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ जारी है।उधमपुर-रियासी के डीआइजी रईस मोहम्मद भट ने एक्स पोस्ट में कहा, क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों के संबंध में विशिष्ट इनपुट मिलने के बाद, आज तड़के हमारी पार्टियों द्वारा एक एसएडीओ शुरू किया गया। इसी दौरान पीएस बसंतगढ़ के खनेड़ इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ हो गई, जो अब तक जारी है। उधमपुर जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में से एक है, जहां के घने जंगलों में विदेशी आतंकियों के छिपे होने की खबर है। पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर जिलों सहित जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों से आतंकवाद को खत्म करने के लिए, सेना ने 4,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है, इनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित लोग शामिल हैं। इन जिलों के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों ने सेना, अर्धसैनिक बलों और नागरिकों के खिलाफ हिट-एंड-रन हमलों को अंजाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकों में आतंकवाद विरोधी रणनीति पर दोबारा गौर किया गया। पुलिस ने आतंकवादियों को पनाह देने, मदद करने या गाइड के रूप में काम करने के संदेह में लगभग 40 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए इन संदिग्धों में से दो ने डोडा क्षेत्र में घात लगाकर किए गए हमलों के दौरान आतंकवादियों के साथ होने की बात कबूल की है। सुरक्षा बल इन जिलों में आतंकवादियों, उनके जमीनी कार्यकर्ताओं , समर्थकों और शरण देने वालों को खिलाफ अभियान चला रहे हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

VIDEO: अलमारी निकली 'बंकर', मुठभेड़ में मारे गए 4 आतंकी ने बना रखा था ठिकानाVIDEO: अलमारी निकली 'बंकर', मुठभेड़ में मारे गए 4 आतंकी ने बना रखा था ठिकानाजम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने रविवार को बताया कि कुलगाम जिले में दो मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों को मार गिराना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है.
Read more »

J&K : डोडा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, भीषण गोलीबारी जारीJ&K : डोडा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, भीषण गोलीबारी जारीअधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.
Read more »

DNA: कश्मीर में ऑपरेशन सर्प विनाश-2DNA: कश्मीर में ऑपरेशन सर्प विनाश-2जम्मू कश्मीर के डोडा में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। डोडा के घने जंगलों में कई Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Jammu: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दहशतगर्दों को जवानों ने घेराJammu: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दहशतगर्दों को जवानों ने घेराउत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब के ट्रुमखान इलाके में संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
Read more »

Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारीJammu-Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायलजम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायलजम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायल
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:52:55