अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.
डोडा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, भीषण गोलीबारी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घड़ी भगवा जंगल में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया.
अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी चल रही थी.🔴 #BREAKING | J&K : डोडा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, भीषण गोलीबारी जारीपूरी खबर : https://t.co/J9gSgbDLsZ pic.twitter.com/Ad9maLP1s3— NDTV India July 9, 2024यह घटना लगभग 200 किमी दूर कठुआ जिले में कम से कम एक दर्जन सैनिकों को ले जा रहे दो सैन्य ट्रकों पर समन्वित आतंकी हमले के बाद पांच सैनिकों की मौत और पांच अन्य के घायल होने के एक दिन बाद हुई है. सूत्रों ने कहा, इसकी संभावना नहीं है कि डोडा में फंसे आतंकवादी सोमवार के हमले में शामिल थे.कठुआ हमला पिछले 48 घंटों में सेना पर दूसरा हमला था; रविवार को आतंकियों ने राजौरी में एक सैन्य शिविर पर हमला कर दिया. एक सैनिक घायल हो गया लेकिन हमले को विफल कर दिया गया.जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए. साथ ही 5 अन्य घायल हो गए. शहीद होने वाले सभी जवान उत्तराखंड के हैं. सेना के सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की तरफ से पहले हमले किए गए, जवान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई. सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे. उसी समय घात लगाए बैठे आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाया. CM पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है.उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "कठुआ में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं और पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मानवता के ये दुश्मन बख्शे नहीं जाएंगे. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Doda Terror Attack : छत्रगलां टॉप में आतंकी हमला, सेना के पांच जवान, एक SPO घायल, ऑपरेशन जारीडोडा के चत्तरगला इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
Read more »
Doda Encounter: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, घने जंगल में ऑपरेशन जारीडोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंडोह के सिनु इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।
Read more »
Doda Encounter: डोडा में मुठभेड़, एक आतंकी का सफाया, तेज बारिश के बीच घने जंगल में चल रहा ऑपरेशनडोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंदोह के सिनु इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।
Read more »
Doda Encounter: डोडा में मुठभेड़, तीन आतंकियों का सफाया, तेज बारिश के बीच घने जंगल में ऑपरेशनडोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंदोह के सिनु इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।
Read more »
Doda Encounter : गंदोह मुठभेड़ में जैश के तीन पाकिस्तानी आतंकियों का सफाया, पुलिसकर्मी जख्मीडोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
Read more »
जंगल में छिपे दहशतगर्द: J&K के डोडा में छह से सात आतंकी सक्रिय, तीन का हो चुका सफाया; सब पर पांच-पांच लाख इनामजम्मू कश्मीर के डोडा जिले के गंदोह इलाके में छह से सात आतंकी सक्रिय हैं। बुधवार को सुरक्षाबलों ने तीन को मार गिराया, जबकि अन्य की तलाश वीरवार को भी जारी रही।
Read more »
