Doda Encounter: डोडा में मुठभेड़, एक आतंकी का सफाया, तेज बारिश के बीच घने जंगल में चल रहा ऑपरेशन

Doda News

Doda Encounter: डोडा में मुठभेड़, एक आतंकी का सफाया, तेज बारिश के बीच घने जंगल में चल रहा ऑपरेशन
Doda EncounterJammu Kashmir EncounterJammu Encounter
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 51%

डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंदोह के सिनु इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।

ऑपरेशन लागोर जारी सेना की व्हाइट नाइट कोर ने डोडा मुठभेड़ को लेकर जानकारी साझी की है। सेना ने इसे ऑपरेशन लागोर नाम दिया है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान भद्रवाह सेक्टर के गंडोह में शुरू किया गया है। आतंकियों की मौजूदगी का पता चल गया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। Op Lagor Based on specific intelligence inputs, a joint operation of #IndianArmy with #JKP was launched in the Gandoh, #Bhaderwah Sector.

Contact has been established with the terrorists and firefight is in progress. pic.twitter.com/1O5ObTzhRg — White Knight Corps June 26, 2024 11 जून को डोडा में हमला कर भाग निकले थे आतंकी 11 जून, देर रात डोडा के भद्रवाह तहसील के छत्रगलां में आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला किया। दहशतगर्दों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हुई, लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर आतंकी भाग निकले थे। इस हमले में सेना के पांच जवान और एक एसपीओ घायल हुए थे। वहीं, 9 जून को आतंकियों ने रियासी जिले में बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया था। रियासी में शिवखोड़ी धाम से कटड़ा जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया। इसमें नौ श्रद्धालु मारे गए और करीब पचास तीर्थयात्री घायल हुए। वहीं, अगले दिन सांबा में आतंकियों ने एक घर पर महला किया। यहां हुई मुठभेड़ दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए। उनके पास से बड़ी मात्रा असलहा बरामद किया गया था। जम्मू संभाग में हुए इन तीन हमलों के बाद से ही बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संभग के अलग-अलग जिलों के जंगली और पहाड़ी इलाकों को खंगाला जा रहा है। इसी बीच डोडा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। राजोरी के पिंड नारिया में हैंड ग्रेनेड और पाकिस्तानी करंसी बरामद राजोरी पुलिस थाने और चिंग्स पुलिस चौकी के अतंर्गत आते पिंड नारिया गांव में मंगलवार को एक हैंड ग्रेनेड और पाकिस्तान करंसी का फटा नोट मिला। जानकारी के अनुसार पिंड नारिया में कुछ बच्चे पशु चरा रहे थे। उन्होंने झाड़ियों में एक ग्रेनेड पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल गांव के एक पूर्व सैनिक को सूचना दी। पूर्व सैनिक ने सेना को बताया और सेना ने बिना समय गंवाए इलाके की घेराबंदी कर घटनास्थल से हैंड ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, जहां से ग्रेनेड मिला उसके पास ही सेना को पाकिस्तान करंसी का फटा नोट भी मिला है। हालांकि पुलिस और सेना का कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। #WATCH | Encounter underway at Gandoh area of Doda of J&K. More details awaited. pic.twitter.com/bZgWrELXC3 — ANI June 26, 2024

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Doda Encounter Jammu Kashmir Encounter Jammu Encounter Encounter In Doda Encounter Terrorsits Encounter Terrorsits Jammu Kashmir Terrorsits Ecounter Jammu News In Hindi Latest Jammu News In Hindi Jammu Hindi Samachar मुठभेड़ आतंकी सेना पुलिस जम्मू कश्मीर जम्मू डोडा जंगल गोलीबारी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP Weather: मध्यप्रदेश में रेमल तूफान का असर, हैदराबाद से इंदौर आ रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंगMP Weather: मध्यप्रदेश में रेमल तूफान का असर, हैदराबाद से इंदौर आ रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंगमध्यप्रदेश में भी रेमल तूफान का असर दिखने लगा है। यहां अचानक मौसम में परिवर्तन आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।
Read more »

Cyclone Remal: मध्यप्रदेश में रेमल तूफान का असर, हैदराबाद से इंदौर आ रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंगCyclone Remal: मध्यप्रदेश में रेमल तूफान का असर, हैदराबाद से इंदौर आ रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंगमध्यप्रदेश में भी रेमल तूफान का असर दिखने लगा है। यहां अचानक मौसम में परिवर्तन आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।
Read more »

Doda Terror Attack : छत्रगलां टॉप में आतंकी हमला, सेना के पांच जवान, एक SPO घायल, ऑपरेशन जारीDoda Terror Attack : छत्रगलां टॉप में आतंकी हमला, सेना के पांच जवान, एक SPO घायल, ऑपरेशन जारीडोडा के चत्तरगला इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
Read more »

बारामूला में आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, पीएम के दौरे से पहले ऑपरेशन तेजबारामूला में आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, पीएम के दौरे से पहले ऑपरेशन तेजजम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में कई आतंकी घटनाएं हुई है. सुरक्षा बलों और आतंकियों के मुठभेड़ में कई आतंकी मारे गए हैं.
Read more »

Terrorist Encounter in Doda: डोडा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द हुआ ढेरTerrorist Encounter in Doda: डोडा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द हुआ ढेरDoda Encounter जम्मू- कश्मीर के डोडा जिले के गंदोह में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आज सुबह जवानों के द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने उनके ऊपर फायरिंग की थी। बीते दिनों में जम्मू- कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के बाद सुरक्षाबल और प्रशासन आतंकियों का सफाया करने के लिए पूरे एक्शन मोड में...
Read more »

Doda Encounter: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, घने जंगल में ऑपरेशन जारीDoda Encounter: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, घने जंगल में ऑपरेशन जारीडोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंडोह के सिनु इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:51:50