जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

United States News News

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

जम्मू, 9 सितंबर । जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। भारतीय सेना ने कहा कि घुसपैठ की संभावित कोशिश के संबंध में खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट के आधार पर, सेना द्वारा 8 और 9 सितंबर की मध्यरात्रि को सामान्य क्षेत्र लाम, नौशेरा में एक घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और अब तक दो एके-47 और एक पिस्तौल सहित बड़ी मात्रा में युद्ध में उपयोग किए जाने वाले सामान बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बल कड़ी निगरानी रख रहे हैं, जिसके लिए हवाई प्लेटफार्मों का उपयोग किया जा रहा है। सेना ने आगे कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। पिछले दिनों घुसपैठ में बढ़ोतरी हुई है, खासकर सर्दियों की शुरुआत और बर्फबारी से रास्ते बाधित होने से पहले। जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर के पहाड़ी जिलों में पिछले दो महीनों के दौरान सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमले हुए हैं। इन हमलों के लिए 40 से 50 की संख्या में माने जाने वाले कट्टर विदेशी आतंकवादियों के एक समूह के जिम्मेदार होने की रिपोर्ट के बाद, सेना ने 4,000 से अधिक प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया गया, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित लोग शामिल थे। आतंकवादियों ने घात लगाकर हमले करने और फिर इन पहाड़ी इलाकों के जंगलों में गायब होने के लिए अलग-अलग तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। सेना और सीआरपीएफ की तैनाती के साथ-साथ निवासियों द्वारा तैयार ग्राम रक्षा समितियों के मजबूत और जागरूक होने से आतंकवादी अपने गलत मंसूबे पूरे करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। सुरक्षा बलों द्वारा जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी दोनों में आतंकवादियों के खिलाफ आक्रामक तरीके से कार्रवाई शुरू करने के बाद, आतंकवादियों की अब सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ बढ़ गई है।बता दें कि चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों की कुल आठ विधानसभा सीटों और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर 18 सितंबर को पहले चरण में मतदान होने जा रहा है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Weather : हिमाचल और जम्मू में बादल फटे, नदी नालों में उफान... ऊना में पांच बच्चे बहे; पंजाब के 12 जिले जलमग्नWeather : हिमाचल और जम्मू में बादल फटे, नदी नालों में उफान... ऊना में पांच बच्चे बहे; पंजाब के 12 जिले जलमग्नजम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की दो घटनाएं सामने आई हैं।
Read more »

रूस के ब्रांस्क में यूक्रेनी सेना की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, रूसी गवर्नर का दावारूस के ब्रांस्क में यूक्रेनी सेना की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, रूसी गवर्नर का दावारूस के ब्रांस्क में यूक्रेनी सेना की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, रूसी गवर्नर का दावा
Read more »

जम्मू-कश्मीर में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकी ढेरजम्मू कश्मीर में एलओसी पर दो ऑपरेशन में तीन घुसपैठिए मारे गए हैं। एक आतंकवादी तंगधार इलाके में मारा गया। अन्य दो माछिल जिले में मारे गए। सेना ने बताया कि और जानकारी की प्रतीक्षा है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुबह-सुबह 2 आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुबह-सुबह 2 आतंकी ढेरNowshera Anti-Infiltration Operation: भारतीय सेना द्वारा 8 और 09 सितंबर की मध्य रात्रि को लाम, नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया. क्षेत्र में शुरू किए गए घुसपैठ विरोधी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं.
Read more »

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर, AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामदजम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर, AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामदEncounter in Jammu Kashmir जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार देर रात चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने राजौरी जिले के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों के पास से दो एके-47 एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया...
Read more »

OP Kanchi: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिशOP Kanchi: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिशदेश Security forces killed two terrorists in Jammu and Kashmir OP Kanchi जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:17:27