Encounter in Jammu Kashmir जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार देर रात चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने राजौरी जिले के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों के पास से दो एके-47 एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया...
पीटीआई, राजौरी। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर सतर्क सेना के जवानों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। जवानों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से दो एके-47, एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। दो दहशतगर्द हुए ढेर सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर 8 और 9 सितंबर की रात को लाम सेक्टर में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से अब तक दो एके-47 और एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद की गई है। OP KANCHIBased on inputs from intelligence agencies and @JmuKmrPolice regarding a likely infiltration bid, an anti-infiltration Operation was launched by #IndianArmy on the intervening night of 08-09 Sep 24 in general area Lam, #Nowshera.
Two terrorists have been neutralised… pic.twitter.com/Gew0jtbpwI— White Knight Corps September 9, 2024 इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी सेना के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके में रोशनी की और पूरी रात कड़ी निगरानी रखी। सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं। यह भी पढ़ें- 'भारत आइए, करेंगे स्वागत', राजनाथ सिंह बोले- कश्मीर की खुशहाली से POK के लोग प्रेरित, पाकिस्तान को दिखाया आईना
Encounter In Jammu Kashmir Two Terrorists Killed In Nowshera Jammu Kashmir Terrorists Terrorists Killed In Jammu Kashmir Terrorists Killed In Jammu Kashmir Search Operation In Jammu Kashmir Nowshera Encounter Jammu And Kashmir News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Terror Tales : जम्मू में 169 आतंकी रिकॉर्ड के लोगों ने डेरा जमाया, खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहींआतंकी वारदातों में शामिल रहे लोग जम्मू के अलग-अलग हिस्सों में आकर बस गए हैं।
Read more »
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ड्रोन से गिराया गया हथियार बरामदजम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ड्रोन से गिराया गया हथियार बरामद
Read more »
जम्मू-कश्मीरः राजौरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामदजम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों ने घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम किया है. घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को जवानों ने ढेर कर दिया है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुबह-सुबह 2 आतंकी ढेरNowshera Anti-Infiltration Operation: भारतीय सेना द्वारा 8 और 09 सितंबर की मध्य रात्रि को लाम, नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया. क्षेत्र में शुरू किए गए घुसपैठ विरोधी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं.
Read more »
जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले थी साजिश! नौशेरा में पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर, हथियार बरामदJammu Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने नौशेरा इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और खुफिया दस्तावेज बरामद हुए हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है और बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई...
Read more »
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में 2 आतंकी ढेर: सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया; ऑपरेशन जारी2 terrorists killed in Jammu and Kashmir's Nowsheraजम्मू-कश्मीर के नौशेरा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने 8 सितंबर की देर रात दो आतंकियों को मार गिराया। साथ ही भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।
Read more »
