जम्मू कश्मीर में एलओसी पर दो ऑपरेशन में तीन घुसपैठिए मारे गए हैं। एक आतंकवादी तंगधार इलाके में मारा गया। अन्य दो माछिल जिले में मारे गए। सेना ने बताया कि और जानकारी की प्रतीक्षा है।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस ने मिलकर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया है। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को दो अभियानों में तीन घुसपैठियों के मारे जाने की संभावना है। एक आतंकवादी को तंगधार, जबकि अन्य दो को मच्छल जिले में मार गिराए जाने की संभावना है। 29 अगस्त को अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में तीन आतंकवादी के मारे जाने की आशंका है। यह अभियान 28-29 अगस्त की दरमियानी रात को टंगधार इलाके में शुरू किया गया था। भारतीय सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। चिनार कॉर्प्स ने 29 अगस्त को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि घुसपैठ की आशंकाओं के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया। एक आतंकवादी के मारे जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है।तलाशी अभियान चलाया जा रहा इस बीच, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में 28 अगस्त को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त को रात 9:30 बजे गांव खेरी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, कि तलाशी अभियान के दौरान 28 अगस्त को रात करीब 11:45 बजे आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित हुआ और खेरी मोहरा इलाके के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। Farhatullah Ghori Video: ISI आतंकी ने भारत में ट्रेन हादसे कराने की दी सबसे बड़ी धमकी, सामने आया वीडियोसुरक्षा स्थिति की समीक्षाइससे पहले बुधवार को सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने 16 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा के साथ सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्हें इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों के बीच तालमेल और अभियान संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। सेना कमांडर ने फॉर्मेशन की सहायक इकाइयों का भी दौरा किया और सभी रैंकों को व्यापक अभियान संबंधी तत्परता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। सेना कमांडर ने रोमियो फोर्स के जीओसी, मेजर जनरल मनीष गुप्ता के साथ अंदरूनी इलाकों में सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें इस क्षेत्र में अभियान संबंधी तैयारियों और सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। सेना कमांडर ने सैनिकों की सराहना की और सभी रैंकों को भविष्य की चुनौतियों के लिए उच्च मनोबल और व्यावसायिकता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस ने मिलकर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया है। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को दो अभियानों में तीन घुसपैठियों के मारे जाने की संभावना है। एक आतंकवादी को तंगधार, जबकि अन्य दो को मच्छल जिले में मार गिराए जाने की संभावना है। 29 अगस्त को अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में तीन आतंकवादी के मारे जाने की आशंका है। यह अभियान 28-29 अगस्त की दरमियानी रात को टंगधार इलाके में शुरू किया गया था। भारतीय सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। चिनार कॉर्प्स ने 29 अगस्त को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि घुसपैठ की आशंकाओं के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया। एक आतंकवादी के मारे जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है।तलाशी अभियान चलाया जा रहा इस बीच, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में 28 अगस्त को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त को रात 9:30 बजे गांव खेरी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, कि तलाशी अभियान के दौरान 28 अगस्त को रात करीब 11:45 बजे आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित हुआ और खेरी मोहरा इलाके के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। Farhatullah Ghori Video: ISI आतंकी ने भारत में ट्रेन हादसे कराने की दी सबसे बड़ी धमकी, सामने आया वीडियोसुरक्षा स्थिति की समीक्षाइससे पहले बुधवार को सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने 16 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा के साथ सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्हें इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों के बीच तालमेल और अभियान संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। सेना कमांडर ने फॉर्मेशन की सहायक इकाइयों का भी दौरा किया और सभी रैंकों को व्यापक अभियान संबंधी तत्परता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। सेना कमांडर ने रोमियो फोर्स के जीओसी, मेजर जनरल मनीष गुप्ता के साथ अंदरूनी इलाकों में सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें इस क्षेत्र में अभियान संबंधी तैयारियों और सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। सेना कमांडर ने सैनिकों की सराहना की और सभी रैंकों को भविष्य की चुनौतियों के लिए उच्च मनोबल और व्यावसायिकता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
जम्मू कश्मीर न्यूज जम्मू कश्मीर समाचार जम्मू कश्मीर घुसपैठ जम्मू कश्मीर आतंकी ढेर जम्मू कश्मीर आतंकी को मार गिराया Jammu Kashmir News Jammu Kashmir News In Hindi Jammu Kashmir Terrorist Killed Indian Army
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी ठिकाने का किया भंडाफोड़जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है. गुलाबगढ़ इलाके में सेना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Bangladesh: घुसपैठ की आशंकाओं के बीच पेट्रापोल से भारत-बांग्लादेश व्यापार फिर से शुरू; सुरक्षा के कड़े इंतजामसीमा सुरक्षा बल ने सैकड़ों बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ की कोशिश को कल नाकाम कर दिया था। वहीं, सुरक्षा के बीच दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू हो गया है।
Read more »
Bangladesh Violence: India में बांग्लादेशियों की घुसपैठ की कोशिश को BSF ने किया नाकामबांग्लादेश (Bangladesh) में राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा जारी है. इस बीच बांग्लादेश के करीब 600 लोगों के एक समूह ने पश्चिम बंगाल में बार्डर के जरिए भारत में प्रवेश करने की कोशिश की जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रोक दिया. सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के अपदस्थ होने और देश छोड़कर भाग जाने के बाद से बीएसएफ हाई अलर्ट पर है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर में भी बज गया चुनावी बिगुल, अलका लांबा के बयान से सियासी हलचल तेजजम्मू-कश्मीर में चुनावों की घोषणा होते ही कांग्रेस ने शुक्रवार को ही जम्मू-कश्मीर के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की और तारिक हमीद कर्रा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया.
Read more »
रूस के ब्रांस्क में यूक्रेनी सेना की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, रूसी गवर्नर का दावारूस के ब्रांस्क में यूक्रेनी सेना की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, रूसी गवर्नर का दावा
Read more »
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेररफियाबाद में यह मुठभेड़ उस घटना के 10 दिन बाद हुई है, जब 14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक सेना अधिकारी शहीद हो गए थे. उस मुठभेड़ में भी सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया था.
Read more »
