जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल शहीद

राष्ट्रीय समाचार News

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल शहीद
आतंकवादमुठभेड़जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि सब इंस्पेक्टर को गोली लगी है. अधिकारियों ने कहा कि कठुआ जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवाद ियों के बीच मुठभेड़ के दौरान शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल बशीर अहमद शहीद हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में शनिवार की शाम को उस वक्त मुठभेड़ शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने एक घर के अंदर आतंकवादियों के समूह की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.उन्होंने कहा कि गोलीबारी शुरू में थोड़े समय के लिए चली, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई. अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और सब इंस्पेक्टर घायल हो गए.अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी. इससे पहले, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में स्पेशल खुफिया इनपुट के आधार पर, सुरक्षा बलों द्वारा गांव कोग में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. अधिकारी ने कहा कि आस-पास की सिक्योरिटी यूनिट से अतिरिक्त जवानों को इस ऑपरेशन में शामिल किया गया है और पूरे इलाके को कड़ी घेराबंदी में रखा गया है.Advertisementकुलगाम में मारे गए दो आतंकीबता दें कि आज कुलगाम में भी सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में दो आंतकवादियों को मार गिराया है. पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए जबकि इस ऑपरेशन के दौरान एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.जिले के देवसर इलाके के आदिगाम गांव में सुरक्षा बलों द्वारा सुबह-सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एडिशनल एसपी मुमताज अली गोली लगने से घायल हो गए. 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

आतंकवाद मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर पुलिस शहीद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल, किश्तवाड़ में एक शहीदजम्मू-कश्मीर: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल, किश्तवाड़ में एक शहीदजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए. इस इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है.
Read more »

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Read more »

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़: बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, किश्तवाड़ में दो जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़: बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, किश्तवाड़ में दो जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरी रात गोलीबारी जारी रहीजम्मू-कश्मीर : पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरी रात गोलीबारी जारी रहीजम्मू-कश्मीर : पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरी रात गोलीबारी जारी रही
Read more »

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम मुठभेड़: दो आतंकवादी मारे गए, पांच सुरक्षाकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर में कुलगाम मुठभेड़: दो आतंकवादी मारे गए, पांच सुरक्षाकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।
Read more »

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीदजम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीदजम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक दूरस्थ ग्रामीण इलाके में शनिवार की शाम को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया. सुरक्षा बलों ने एक घर में आतंकवादियों के एक गुट के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद संयुक्त घेराबंदी की थी और तलाशी अभियान शुरू किया था.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 07:29:12