जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरी रात गोलीबारी जारी रही

United States News News

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरी रात गोलीबारी जारी रही
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरी रात गोलीबारी जारी रही

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरी रात गोलीबारी जारी रहीजम्मू, 15 सितंबर । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। पूरी रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार शाम मेंढर के गुरसाई टॉप के पठानतीर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने जब इलाके की घेराबंदी की, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया, इलाके में रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितंबर को पुंछ और राजौरी जिलों में मतदान होना है। जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में पिछले दो महीनों से अधिक समय से सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों पर आतंकवादी हमले हुए हैं। आतंकवादी घात लगाकर अचानक हमला करते हैं और फिर पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों में गायब हो जाते हैं। इन हमलों के लिए विदेशी आतंकवादियों के एक समूह को जिम्मेदार बताया जा रहा है। यह आतंकी 40 से 50 की संख्या में हैं। यह रिपोर्ट आने के बाद सेना ने उन जिलों के घने जंगलों वाले इलाकों में 4,000 से अधिक प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिक शामिल थे। बता दें कि चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में फैली आठ विधानसभा सीटों के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा। जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.नियंत्रण रेखा के पास तंगधार के ताड़ इलाके में गोलीबारी जारी है.
Read more »

J&K Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने घेरा; दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंकाJ&K Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने घेरा; दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंकाराजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है।
Read more »

J&K में तीन जगहों पर एनकाउंटर: कुपवाड़ा में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर, राजौरी में मुठभेड़ जारीJ&K में तीन जगहों पर एनकाउंटर: कुपवाड़ा में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर, राजौरी में मुठभेड़ जारीराजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Read more »

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना ने दूसरे आतंकी को भी किया ढेर, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना ने दूसरे आतंकी को भी किया ढेर, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारीJammu Kashmir: Baramula में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
Read more »

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़: बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, किश्तवाड़ में दो जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़: बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, किश्तवाड़ में दो जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:03:00