छापा पड़ा तो DGM ने फेंके 1.25 करोड़ के गहने और 32 लाख कैश, पटना में सरकारी बाबू की संपत्ति से हर कोई हैरान

BMSICL DGM News

छापा पड़ा तो DGM ने फेंके 1.25 करोड़ के गहने और 32 लाख कैश, पटना में सरकारी बाबू की संपत्ति से हर कोई हैरान
Pankaj KumarDisproportionate AssetsSVU Raid
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 53%

विशेष निगरानी इकाई ने बिहार स्वास्थ्य सेवा निगम के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मारा। छापामारी के दौरान, पंकज कुमार ने लगभग सवा करोड़ रुपये के हीरे, सोने-चांदी के जेवरात और 32 लाख रुपये नकद बाहर फेंकने का प्रयास किया, जिसे टीम ने जब्त कर...

राज्य ब्यूरो, पटना। विशेष निगरानी इकाई ने गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। छापामारी के लिए पहुंची टीम को देखते ही फ्लैट में रखे करीब सवा करोड़ रुपये के हीरा, सोना और चांदी के जेवरात तथा 32 लाख रुपये नकद बाहर फेंकने की कोशिश की। बावजूद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस संपत्ति को जब्त कर लिया। एसवीयू से मिली जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डीजीएम पंकज कुमार ने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 13 वर्ष की सेवा अवधि में अपनी आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की। इनके खिलाफ 96.

46 लाख रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट से छापामारी का वारंट प्राप्त किया। गुरुवार को विशेष निगरानी इकाई की टीम ने पटना में उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। इनमें कदमकुआं स्थित कोनिका मैहर अपार्टमेंट का फ्लैट, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीघाट स्थित आवास और पीएमसीएच परिसर में स्थित बीएमएसआईसीएल का कार्यालय शामिल है। छापामारी के दौरान टीम को कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। जांच में पता चला है कि कंकड़बाग के पृथ्वीपुर स्थित शिवम अपार्टमेंट में उनके दो फ्लैट हैं, जबकि कदमकुआं में भी एक फ्लैट उनके नाम पर है। तलाशी के दौरान सोने के आभूषण खरीदने से संबंधित 150 से अधिक रसीदें भी बरामद हुई हैं। इसके अलावा बैंक खातों और वित्तीय संस्थानों में निवेश से जुड़े कई दस्तावेज भी मिले हैं। जब्त नकदी और जेवरात के बारे में पंकज कुमार ने स्वीकार किया है कि यह उनकी ही संपत्ति है। क्या-क्या हुआ बरामद? 32 लाख रुपये नकद 1.32 करोड़ के हीरा, सोना और चांदी के जेवरात सोने के आभूषण खरीदने की 150 से अधिक रसीदें बैंक खातों और निवेश से जुड़े कई दस्तावेज कहां-कहां हुई छापामारी? कोनिका मैहर अपार्टमेंट, कदमकुआं स्थित फ्लैट रानीघाट, सुल्तानगंज स्थित आवास पीएमसीएच परिसर स्थित बीएमएसआईसीएल का कार्यालय जांच में सामने आई संपत्तियां कंकड़बाग के पृथ्वीपुर स्थित शिवम अपार्टमेंट में दो फ्लैट कदमकुआं स्थित कोनिका मैहर अपार्टमेंट में एक फ्लैट अन्य निवेश और बैंक खातों की जांच जारी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Pankaj Kumar Disproportionate Assets SVU Raid Patna Corruption Bihar Health Services Illegal Wealth Cash Seizure Jewelry Seizure Kadamkuan Patna Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

32 km माइलेज, 360° कैमरा और 6 एयरबैग! ये हैं 7 लाख से सस्ती सबसे बेस्ट हैचबैक32 km माइलेज, 360° कैमरा और 6 एयरबैग! ये हैं 7 लाख से सस्ती सबसे बेस्ट हैचबैकअगर आपका बजट ₹7 लाख तक है और आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. Maruti Swift, Tata Tiago, WagonR से लेकर Baleno और Citroen C3 तक ये कारें माइलेज, सेफ्टी और फीचर्स के मामले में जबरदस्त हैं. जानिए कौन-सी कार आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती है.
Read more »

Supreme Court: 32 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्सSupreme Court: 32 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्सSupreme Court: 32 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »

यूपी के इस जिले में 32 KM लंबे मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 78.28 करोड़ रुपये की मिली मंजूरीयूपी के इस जिले में 32 KM लंबे मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 78.28 करोड़ रुपये की मिली मंजूरीबांदा जिले में पपरेंदा से सिकलुहा बार्डर तक 32 किमी संपर्क मार्ग का 78.28 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।
Read more »

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पांच MLA की गैर हाजिरी से प्रभारी हुए चौकन्ने, बैठक में मौजूद रहे सिर्फ 32 विधायककांग्रेस विधायक दल की बैठक में पांच MLA की गैर हाजिरी से प्रभारी हुए चौकन्ने, बैठक में मौजूद रहे सिर्फ 32 विधायकहरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पांच विधायकों की अनुपस्थिति से पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद चिंतित हैं। हालांकि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग की संभावना भाजपा में बताई है। कांग्रेस अपने 37 विधायकों को एकजुट रखने का प्रयास कर रही है।
Read more »

जब रेड पड़ी तो DGM साहब ने की अजीब हरकत... कूड़ेदान में डालने लगे नोटों की गड्डियां, काली कमाई छिपाने की नाकाम कोशिशजब रेड पड़ी तो DGM साहब ने की अजीब हरकत... कूड़ेदान में डालने लगे नोटों की गड्डियां, काली कमाई छिपाने की नाकाम कोशिशबिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है. इस दौरान डीजीएम की ओर से की गई एक अजीब हरकत ने जांच टीम को भी हैरान कर दिया.
Read more »

कंफर्टेबल गाड़ी बनाने वाली यह कंपनी अपनी कारों पर दे रही 4.5 लाख रुपये तक का फायदा, देखें डिस्काउंट डिटेलकंफर्टेबल गाड़ी बनाने वाली यह कंपनी अपनी कारों पर दे रही 4.5 लाख रुपये तक का फायदा, देखें डिस्काउंट डिटेलफॉक्सवैगन इंडिया की वर्टस सेडान के साथ ही टाइगुन और टिगुआन आर-लाइन जैसी एसयूवी पर ग्राहकों को इस मार्च महीने में 1.25 लाख रुपये से लेकर 4.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:20:51