टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी थी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी थी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया था। भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीता था। जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय टीम से क्या कहा था, इस बात का खुलासा अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया है। गंभीर ने दिया खास मैसेज इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सूर्या ने कहा कि गंभीर ने ट्रॉफी को खिलाड़ियों के सामने रखा और कहा कि यही सबसे महत्वपूर्ण चीज है। भारतीय कोच ने कहा कि अंत में सबसे ज्यादा मायने वही ट्रॉफी रखेंगी जो उन्होंने साथ मिलकर जीती हैं। कुछ मायने नहीं रखता सूर्यकुमार ने कहा, गौती भाई ने ट्रॉफी हमारे सामने रखी और कहा, हमारे ड्रेसिंग रूम में सबसे महत्वपूर्ण चीज यही है, बाकी कुछ मायने नहीं रखता। आप कितने रन बनाते हैं, लोग भूल जाएंगे। लेकिन वे इस ट्रॉफी को हमेशा याद रखेंगे। हमें इस बात के लिए याद किया जाएगा कि हमने एक टीम के रूप में कितनी चैंपियनशिप जीती हैं। आप 100 द्विपक्षीय मैच जीत सकते हैं, कोई याद नहीं रखेगा। यही बात हमें प्रेरित करती है। सीरियस रहने वाले गंभीर कब मुस्कुराए गंभीर मैचों के दौरान हमेशा सीरियस रहते हैं। सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या टीम का प्रदर्शन देखकर गंभीर मुस्कुरा रहे थे? स्काई ने कहा, पहले चार मैचों में हमने उन्हें हंसने का मौका ही नहीं दिया, लेकिन उसके बाद मुझे लगता है कि इस टीम को देखकर वे बहुत खुश थे। मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी भी टी20 टीम ने कभी इस तरह बल्लेबाजी की है, 250, 256 रन बनाए हैं और लक्ष्य का पीछा भी अच्छे से किया है। मुझे लगता है कि फाइनल के बाद ही वे सबसे ज्यादा मुस्कुराए। यह भी पढ़ें- एक मैच जिसने खोली टीम इंडिया की आंखें, अभिषेक शर्मा फेल होने के बाद भी क्यों खेले? सूर्यकुमार यादव ने दिए सभी जवाब यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: 'वो गुस्से में था.
.. मैंने माफी मांगी', वर्ल्ड चैंपियन कप्तान Suryakumar Yadav का बड़ा खुलासा
Gautam Gambhir Message After T20 World Cup Win Suryakumar Yadav On Gambhir's Speech India T20 World Cup 2026 Champions Gambhir's Post-Match Speech India T20WC T20 World Cup India Vs New Zealand Final Gautam Gambhir Smiling T20 World Cup Team India T20 World Cup Victory
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कीर्ति आजाद के बाद अब संजय मांजरेकर का विवादित बयान, टीम इंडिया की 2026 विश्व कप जीत का किया 'अपमान'Sanjay Manjrekar statement T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर किया है. मांजरेकर ने टी20 विश्व कप 2026 की तुलना 1983 और 2011 वनडे से करते हुए इसे कमतर बताया है.
Read more »
टी–20 वर्ल्डकप के बाद ICC की पहली रैंकिंग: अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 बैटर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण पह...ICC T20 World Cup Ranking Update After T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। ईशान किशन 871 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 317 रन बनाए। ईशान ने दो स्थान की छलांग लगाई।
Read more »
T20 World Cup 2026: ICC ने किया प्राइस मनी का एलान, विनर इंडिया से लेकर ओमान तक हर टीम हुई मालामालटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के बाद अब आईसीसी ने प्राइस मनी का एलान कर दिया है। भारत से लेकर ओमान तक सभी 20 टीमें मालामाल हुई हैं।
Read more »
T20 World Cup 2026 Prize Money: भारत को 24 तो कंगाल पाकिस्तान को 5 करोड़ से भी कम, आईसीसी ने किस टीम को कितनी प्राइज मनी दीआईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को सबसे ज्यादा 24.28 करोड़ रुपये मिले हैं। आईसीसी ने 20 टीमों को 103.5 करोड़ रुपये दिए हैं।
Read more »
T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर के साथ-साथ भारत को चैंपियन बनाने में जुटे थे ये 4 दिग्गज, देश इनका रहेगा आभारीटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तान वाली टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी।
Read more »
T20 World Cup 2026: 'वो गुस्से में था... मैंने माफी मांगी', वर्ल्ड चैंपियन कप्तान Suryakumar Yadav का बड़ा खुलासासूर्यकुमार यादव ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में अक्षर पटेल को ड्रॉप करना उनकी गलती थी, जिसके लिए उन्होंने अक्षर से माफी भी मांगी। भारत को उस मैच में हार मिली थी।
Read more »
