आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को सबसे ज्यादा 24.28 करोड़ रुपये मिले हैं। आईसीसी ने 20 टीमों को 103.5 करोड़ रुपये दिए हैं।
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मैच के बाद किसी टीम को प्राइज मनी नहीं मिली थी। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद आईसीसी ने बताया है कि प्राइज मनी के रूप में किस टीम को कितने पैसे मिले। 20 टीमों के बीच आईसीसी ने 11.
25 मिलियन डॉलर यानी करीब 103.5 करोड़ रुपये बाटें हैं। भारत के हिस्सा सबसे ज्यादा पैसेभारतीय टीम टी20 विश्व कप की चैंपियन रही और इसी वजह से टीम के हिस्से सबसे ज्यादा पैसे आए हैं। टीम इंडिया को 2,639,423 डॉलर मिले हैं। यह करीब 24.28 करोड़ रुपये होते हैं। उपविजेता न्यूजीलैंड को 1,422,692 डॉलर यानी करीब 13.09 करोड़ रुपये मिले हैं। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में 255 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को सिर्फ 159 पर रोककर 96 रनों की जीत हासिल की थी। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने वाली साउथ अफ्रीका को 1,005,577 डॉलर यानी करीब 9.25 करोड़ रुपये मिले हैं। साउथ अफ्रीका टीम ने सेमीफाइनल से पहले खेले अपनी सभी 7 मैच जीते थे। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में हारने वाली इंग्लिश टीम को 974,423 डॉलर यानी 8.96 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा। सुपर-8 से बाहर होनी वाली पाकिस्तानी टीम को 4.81 करोड़ रुपये मिले हैं। टी20 विश्व कप में किस टीम को कितनी प्राइज मनी मिली टीम प्राइज मनी प्राइज मनी भारत $2,639,423 ₹24.28 करोड़ न्यूजीलैंड $1,422,692 ₹13.09 करोड़ दक्षिण अफ्रीका $1,005,577 ₹9.25 करोड़ इंग्लैंड $974,423 ₹8.96 करोड़ वेस्टइंडीज $538,269 ₹4.95 करोड़ पाकिस्तान $522,692 ₹4.81 करोड़ जिम्बाब्वे $491,538 ₹4.52 करोड़ श्रीलंका $475,962 ₹4.38 करोड़ अफगानिस्तान $309,808 ₹2.85 करोड़ ऑस्ट्रेलिया $309,808 ₹2.85 करोड़ अमेरिका $309,808 ₹2.85 करोड़ स्कॉटलैंड $278,654 ₹2.56 करोड़ आयरलैंड $271,731 ₹2.50 करोड़ इटली $256,154 ₹2.36 करोड़ नीदरलैंड्स $256,154 ₹2.36 करोड़ यूएई $256,154 ₹2.36 करोड़ नेपाल $256,154 ₹2.36 करोड़ कनाडा $225,000 ₹2.07 करोड़ नामीबिया $225,000 ₹2.07 करोड़ ओमान $225,000 ₹2.07 करोड़
T20 World Cup 2026 Prize Money Icc Announced Prize Money टी20 विश्व कप 2026 प्राइज मनी टी20 विश्व कप 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टीम इंडिया को मिले 275000000 करोड़, पाकिस्तान पर भी हुई पैसों की बारिश, टॉप-8 टीमों को मिली इतनी प्राइज मनीT20 World Cup 2026 Prize Money: आइए जानते हैं कि टी-20 विश्व कप 2026 की चैंपियन रही टीम इंडिया के साथ-साथ बाकी की टीमों को कितने-कितने करोड़ रुपये मिले... फोटो | खेल
Read more »
ये प्लेयर रहा T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर! टीम इंडिया के लिए साबित हुआ 'ट्रंप कॉर्ड'T20 World Cup 2026: टीम इंडिया T20 विश्व 2026 कप चैंपियन बनी तो इसमें ऑलराउंडर शिवम दुबे की भूमिका भी अहम रही. वो भी इस टूर्नामेंट में मैच विनर बनके उभरे. खेल समाचार
Read more »
BCCI ने किया भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये का ऐलान, विश्व विजेताओं में कैसे बंटेगी प्राइज मनी?BCCI Prize Money For T20 World Cup 2026 Winner: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के लिए टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। यह राशि 2024 की जीत से अधिक है। यह इनाम खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया...
Read more »
टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में अर्शदीप पर जुर्माना: न्यूजीलैंड के मिचेल की ओर गेंद फेंकी; मैच फीस का 15% कटा, डिम...T20 World Cup 2026 Final: Arshdeep Singh penalised for Level 1 breach. Match fees cut 15%, 1 demerit point added.
Read more »
टी–20 वर्ल्डकप के बाद ICC की पहली रैंकिंग: अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 बैटर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण पह...ICC T20 World Cup Ranking Update After T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। ईशान किशन 871 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 317 रन बनाए। ईशान ने दो स्थान की छलांग लगाई।
Read more »
T20 World Cup 2026: ICC ने किया प्राइस मनी का एलान, विनर इंडिया से लेकर ओमान तक हर टीम हुई मालामालटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के बाद अब आईसीसी ने प्राइस मनी का एलान कर दिया है। भारत से लेकर ओमान तक सभी 20 टीमें मालामाल हुई हैं।
Read more »
