बिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है. इस दौरान डीजीएम की ओर से की गई एक अजीब हरकत ने जांच टीम को भी हैरान कर दिया.
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के डीजीएम पंकज कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है.
पंकज कुमार पर करीब एक करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. और पढ़ेंछापेमारी के दौरान पटना के कदमकुंआ स्थित DGM के आवास पर एक बेहद चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला. जैसे ही SVU की टीम घर के अंदर दाखिल हुई, डीजीएम पंकज कुमार घबरा गए और अपनी काली कमाई को छिपाने के लिए पैसे कचरे के डिब्बे में फेंकने लगे. हालांकि, सतर्क विजिलेंस टीम ने तुरंत उन पैसों को जब्त कर लिया. फिलहाल बरामद रुपयों की गिनती जारी है.इन ठिकानों पर हुई छापेमारीविजिलेंस की टीम ने पंकज कुमार के चार ठिकानों को निशाने पर लिया है. इसमें PMCH यानी उनका विभागीय कार्यालय, कदमकुंआ पटना स्थित उनका निजी आवास और अन्य दो ठिकाने शामिल हैं. जिनसे जुड़ी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. पटना में DGM पंकज कुमार के घर SVU की रेड.दस्तावेजों और बैंक खातों की जांचSVU के डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ठोस इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है. छापेमारी के दौरान कई बैंक अकाउंट, निवेश के कागजात और बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, जिनकी बारीकी से जांच चल रही है. Advertisement DSP पटना चंद्रभूषण ने बताया, "आय से अधिक संपत्ति के मामले में मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी जारी है और बरामदगी का पूरा ब्योरा जांच पूरी होने के बाद साझा किया जाएगा."---- समाप्त ----
BMSICL DGM Corruption Case Bihar PMCH Patna Raid News Disproportionate Assets Case Bihar SVU DSP Chandrabhushan Statement DGM SVU एसवीयू रेड पटना डीजीएम पंकज कुमार बीएमएसआईसीएल डीजीएम भ्रष्टाचार मामला बिहार पीएमसीएच पटना रेड समाचार आय से अधिक संपत्ति मामला बिहार एसवीयू डीएसपी चंद्रभूषण का बयान डीजीएम एसवीयू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेटा तुम इसे 2038 में ही खोलना... खुदकुशी से पहले 4 साल के बच्चे के लिए अतुल छोड़ गए बंद लिफाफे में गिफ्ट34 साल के अतुल सुभाष बेंगलुरु सिटी में एक प्राइवेट फर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में DGM के पद पर कार्यरत थे.
Read more »
Jabalpur News: सोलर पैनल कंपनी का लाइसेंस रिन्यू करने के लिए DGM ने मांगी रिश्वत, कड़क नोट गिनते लोकायुक्त ने दबोचाLokayukta Action in Jabalpur: जबलपुर जिले में स्थित बिजली कंपनी के मुख्यालय शक्ति भवन में शुक्रवार के दिन लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की। यहां सोलर एनर्जी विभाग के डीजीएम को 30000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने निजी सचिव के जरिए रिश्वत ले रहा...
Read more »
गजब कारनामा!, जबलपुर में DGM साहब ने रिश्वत के लिए रखा ठेकेदार, QR कोड से होता था लेन-देनmp news-मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की सोलर शाखा में पदस्थ उप महाप्रबंधक और उनके सहयोगी को लोकायुक्त की टीम ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. डीजीएम ने रिश्वत लेने के लिए एक ठेकेदार को रख रखा था.
Read more »
Jharkhand News: हजारीबाग में NTPC के DGM की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशतहजारीबाग से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक NTPC के DGM की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है.राज्य। झारखंड
Read more »
Jharkhand NTPC DGM Killed: Hazaribagh में NTPC DGM की हत्या के बाद प्रदर्शन, Workers ने काम किया बंदJharkhand NTPC DGM Killed: Hazaribagh में NTPC के DGM कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या | BREAKING NEWSJharkhand Latest News: एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव की शनिवार सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे ऑफिस जाने के लिए घर से रवाना हुए थे। इससे पहले भी आउटसोर्सिंग कंपनी के जीएम की हत्या लेवी के लिए की जा चुकी है। कुमार...
Read more »
झारखंड: हजारीबाग में NTPC के DGM की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, ऑफिस जाते समय किया हमलाJharkhand DGM Murder: Hazaribagh में NTPC के DGM कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या
Read more »
