यूपी के इस जिले में 32 KM लंबे मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 78.28 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

Banda Road Widening News

यूपी के इस जिले में 32 KM लंबे मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 78.28 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
Baberu Sumerpur Link RoadPaprenda Sikluha RoadUttar Pradesh Infrastructure
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 53%

बांदा जिले में पपरेंदा से सिकलुहा बार्डर तक 32 किमी संपर्क मार्ग का 78.28 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, बांदा। जिले में पपरेंदा से सिकलुहा बार्डर तक करीब 32 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य 78 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पहले सात मीटर चौड़ी रही इस सड़क को अब 10 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। यह मार्ग बांदा शहर , तिंदवारी, बबेरू और हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक राहगीरों का आवागमन इसी सड़क से होता है। लंबे समय से सड़क की चौड़ाई कम होने और कई स्थानों पर गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के समय स्थिति और खराब हो जाती थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस सड़क परियोजना को शासन से 29 मार्च 2025 को स्वीकृति मिली थी। इसके बाद जून 2025 से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। तेजी से हो रहा चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य निर्माण एजेंसी मेसर्स अनमोल कंस्ट्रक्शन द्वारा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक करीब 45 प्रतिशत कार्य पूरा भी हो चुका है। यह सड़क क्षेत्र के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसी मार्ग के माध्यम से हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर तक सीधा संपर्क स्थापित होता है। हमीरपुर की ओर से आने वाले लोग भी पपरेंदा होते हुए बांदा शहर मुख्यालय, तिंदवारी और बबेरू तक आसानी से पहुंच सकेंगे। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025–26 में 22 करोड़ 89 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है, जिससे निर्माण कार्य को गति मिली है। विभाग के अनुसार परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि निर्धारित समय से पहले ही सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, चौड़ी और बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी, जिससे आवागमन के साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन काफी आसान हो जाएगा। अभी तक संकरी सड़क के कारण अक्सर जाम लग जाता था और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। जितेंद्र सिंह, पैलानी सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। बड़े वाहन आसानी से निकल सकेंगे और आसपास के गांवों के लोगों को बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्र की तस्वीर भी बदलेगी। राजा सिंह, पिपराहीसड़क का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा हो सके। उम्मीद है कि इस सड़क का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। रूपेश सोनकर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, द्वितीययह क्षेत्र की बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। इसी कारण निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जा रहा है। उधर हमीरपुर की ओर से भी लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। महेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग.

जागरण संवाददाता, बांदा। जिले में पपरेंदा से सिकलुहा बार्डर तक करीब 32 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य 78 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पहले सात मीटर चौड़ी रही इस सड़क को अब 10 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। यह मार्ग बांदा शहर , तिंदवारी, बबेरू और हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक राहगीरों का आवागमन इसी सड़क से होता है। लंबे समय से सड़क की चौड़ाई कम होने और कई स्थानों पर गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के समय स्थिति और खराब हो जाती थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस सड़क परियोजना को शासन से 29 मार्च 2025 को स्वीकृति मिली थी। इसके बाद जून 2025 से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। तेजी से हो रहा चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य निर्माण एजेंसी मेसर्स अनमोल कंस्ट्रक्शन द्वारा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक करीब 45 प्रतिशत कार्य पूरा भी हो चुका है। यह सड़क क्षेत्र के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसी मार्ग के माध्यम से हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर तक सीधा संपर्क स्थापित होता है। हमीरपुर की ओर से आने वाले लोग भी पपरेंदा होते हुए बांदा शहर मुख्यालय, तिंदवारी और बबेरू तक आसानी से पहुंच सकेंगे। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025–26 में 22 करोड़ 89 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है, जिससे निर्माण कार्य को गति मिली है। विभाग के अनुसार परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि निर्धारित समय से पहले ही सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, चौड़ी और बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी, जिससे आवागमन के साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन काफी आसान हो जाएगा। अभी तक संकरी सड़क के कारण अक्सर जाम लग जाता था और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। जितेंद्र सिंह, पैलानी सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। बड़े वाहन आसानी से निकल सकेंगे और आसपास के गांवों के लोगों को बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्र की तस्वीर भी बदलेगी। राजा सिंह, पिपराहीसड़क का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा हो सके। उम्मीद है कि इस सड़क का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। रूपेश सोनकर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, द्वितीययह क्षेत्र की बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। इसी कारण निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जा रहा है। उधर हमीरपुर की ओर से भी लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। महेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Baberu Sumerpur Link Road Paprenda Sikluha Road Uttar Pradesh Infrastructure Road Construction Banda Hamirpur Connectivity Tindwari Road Project Anmol Construction PWD Uttar Pradesh Banda Development Banda News Banda Latest News Banda News In Hindi Banda Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्यार के लिए 1900 KM का सफर, मुंबई से मुजफ्फरपुर पहुंची प्रेमिका, मंदिर में रचाई शादीप्यार के लिए 1900 KM का सफर, मुंबई से मुजफ्फरपुर पहुंची प्रेमिका, मंदिर में रचाई शादीमुजफ्फरपुर में एक युवती अपने प्यार को पाने के लिए करीब 2000 किमी दूर मुंबई से पहुंच गई. गाजीपुर की रहने वाली आकांक्षा का अपने सहकर्मी राजीव कुमार से प्रेम संबंध था. परिवार के विरोध के बाद वह ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली.
Read more »

हादसों के 60 फीसदी लोग 18 साल से 32 साल की उम्र के हैं...राजसभा में उठा मुद्दाहादसों के 60 फीसदी लोग 18 साल से 32 साल की उम्र के हैं...राजसभा में उठा मुद्दाराज्यसभा के शून्यकाल में बीजेपी सांसदों ने सड़क सुरक्षा, जाली नोट, दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने सहित देश के प्रमुख मुद्दों को सभा में सरकार के सामने रखा।
Read more »

झारखंड के सरकारी विभागों में 32 प्रतिशत पद खाली, मंत्री बोले- हेमंत सरकार में हुई 30 हजार नियुक्तियांझारखंड के सरकारी विभागों में 32 प्रतिशत पद खाली, मंत्री बोले- हेमंत सरकार में हुई 30 हजार नियुक्तियांvacant posts in government departments-झारखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली है, जिसके कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। विधानसभा में इस मामले में कार्रवाई की अपील की गई। वहीं अफीम की अवैध खेती को लेकर भी चिंता जताई गई।
Read more »

नोएडा में कंस्ट्रक्शन साइट्स पर नियम तोड़ने पर ₹32 करोड़ जुर्माना, वसूली का रिकॉर्ड गायब; RTI जवाब ने खड़े किए सवालनोएडा में कंस्ट्रक्शन साइट्स पर नियम तोड़ने पर ₹32 करोड़ जुर्माना, वसूली का रिकॉर्ड गायब; RTI जवाब ने खड़े किए सवालनोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच, एक RTI से खुलासा हुआ है कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2017 से 2026 तक निर्माण परियोजनाओं पर ₹32 करोड़ से अधिक का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया है।
Read more »

32 km माइलेज, 360° कैमरा और 6 एयरबैग! ये हैं 7 लाख से सस्ती सबसे बेस्ट हैचबैक32 km माइलेज, 360° कैमरा और 6 एयरबैग! ये हैं 7 लाख से सस्ती सबसे बेस्ट हैचबैकअगर आपका बजट ₹7 लाख तक है और आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. Maruti Swift, Tata Tiago, WagonR से लेकर Baleno और Citroen C3 तक ये कारें माइलेज, सेफ्टी और फीचर्स के मामले में जबरदस्त हैं. जानिए कौन-सी कार आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती है.
Read more »

Supreme Court: 32 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्सSupreme Court: 32 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्सSupreme Court: 32 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:57:58