वार्डन पर हमला, चाबी छीनी और गेट खोलकर भागीं… मुरैना के सुधार गृह से महिला और दो नाबालिग फरार

Morena Reform Home Escape Case News

वार्डन पर हमला, चाबी छीनी और गेट खोलकर भागीं… मुरैना के सुधार गृह से महिला और दो नाबालिग फरार
Woman And Minors Escape MpShakti Sadan Morena IncidentMp Crime News Morena
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

मुरैना में स्थित शक्ति सदन सुधार गृह से एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों के फरार होने का मामला सामने आया है. तीनों ने देर रात वार्डन पर हमला कर उससे गेट की चाबियां छीन लीं. इसके बाद मुख्य दरवाजा खोलकर मौके से भाग निकलीं. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

मध्य प्रदेश के मुरैना में स्थित बाल सुधार गृह से महिला और दो नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं. तीनों ने पहले वार्डन पर हमला किया, फिर उससे चाबियां छीन लीं और गेट खोलकर रात के अंधेरे में भाग निकलीं. घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

और पढ़ेंएजेंसी के अनुसार, यह घटना मुरैना के बरौखर इलाके में स्थित शक्ति सदन सुधार गृह की है, जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किया जाता है. मंगलवार रात करीब 11 बजे के आसपास यह घटना हुई.सुधार गृह की वार्डन रामस्नेही सोलंकी रोज की तरह रात में मुख्य गेट बंद करके अपने कमरे में सोने चली गई थीं. सब कुछ सामान्य था और परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ था.इसी दौरान सुधार गृह में रह रही एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों ने भागने की योजना बना ली. देर रात तीनों वार्डन के कमरे तक पहुंच गईं और अचानक उन पर हमला कर दिया.यह भी पढ़ें: जम्मू के बाल सुधार गृह से भागे दोनों पाकिस्तानी कैदी गिरफ्तार, अंबाला से पकड़े गए अचानक हुए इस हमले से वार्डन घबरा गईं. इसी दौरान तीनों ने उनसे गेट की चाबियां छीन लीं. चाबियां हाथ लगते ही उन्होंने मुख्य गेट खोला और मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गईं. Advertisement जब वार्डन को होश आया और स्थिति का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस और संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस के अनुसार, फरार हुई महिला कैलारस क्षेत्र के सेमई पंचायत के सिरोधा गांव की रहने वाली है. उसे 23 फरवरी को सुधार गृह में लाया गया था. वहीं दो नाबालिग लड़कियां जिले के पोरसा और सबलगढ़ इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं. उन्हें हाल ही में 9 मार्च को सुधार गृह में रखा गया था.यह भी पढ़ें: साजिश, सुरक्षाकर्मियों पर हमला और छीनी चाबियां ...नागपुर बाल सुधार गृह से ऐसे भाग निकले 6 किशोर कैदीघटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीनों की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किस दिशा में भागी हैं.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार हुई महिला और दोनों नाबालिग लड़कियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. वहीं प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Woman And Minors Escape Mp Shakti Sadan Morena Incident Mp Crime News Morena Remand Home Escape India Warden Attacked Morena Reform Home Madhya Pradesh Latest Crime News Morena Police Search Operation Women And Child Development Department Mp Minors Escape From Shelter Home India

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 21:06:46