चुप क्यों हैं पीएम? - पेगासस मामले में रक्षा मंत्रालय की सफ़ाई पर चिदंबरम ने पूछा
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “रक्षा मंत्रालय ने एनएसओ समूह और इसराइल के साथ किसी भी सौदे से खु़द को 'दोषमुक्त' किया है.अगर रक्षा मंत्रालय सही है तो एक मंत्रालय/विभाग को हटा देते हैं. बाकी आधा दर्जन सामान्य संदिग्धों के बारे में क्या?’’इससे पहले सोमवार को भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि जासूसी सॉफ़्टवेयर पेगासस बनाने वाले इसराइल के एनएसओ ग्रुप के साथ उसने किसी तरह का लेनदेन नहीं किया है.
पेगासस एक स्पाइवेयर है जिसके ज़रिए भारत में सरकार की ओर से कथित तौर पर मंत्रियों, राजनेताओं, न्यायाधीशों, पत्रकारों और अन्य लोगों की कथित जासूसी किए जाने के आरोप के सामने आने के बाद हंगामा जारी है. सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले में कई याचिकाएँ दायर की गई हैं. पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इस मामले की जाँच के लिए एक आयोग गठित किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सोमवार को राज्यसभा में एक सवाल के जबाव में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा, ''रक्षा मंत्रालय ने एनएसओ ग्रुप टेक्नॉलॉजीस के साथ किसी तरह का लेनदेन नहीं किया है.''
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पेगासस मामले में थरूर का दावा: कांग्रेस सांसद बोले- IT कमेटी की मीटिंग में BJP सांसदों ने रुकावट डाली, लगता है अफसरों को गवाही के लिए न आने के निर्देश मिलेकांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को पेगासस जासूसी मामले में कुछ खुलासे किए हैं। थरूर संसद की IT कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। उनका कहना है कि कमेटी में शामिल BJP सांसदों ने 28 जुलाई को बुलाई गई मीटिंग में रुकावट डाली, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि इस मुद्दे पर चर्चा हो। | Shashi Tharoor Pegasus Issue News | Congress MP and Chairman parliamentary IT Panal Shashi Tharoor ON Pegasus Snooping issue
Read more »
चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 66 मामले, दिल्ली में तीसरी बार कोई मौत नहींराष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आए लेकिन संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
Read more »
कोविड-19: देश में संक्रमण के 35,499 नए मामले सामने आए, 447 लोगों की मौतभारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,19,69,954 हो गए हैं और जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,28,309 हो गया है. विश्व में संक्रमण के मामले 20.26 करोड़ से ज़्यादा हो चुके हैं, जबकि 42.93 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
Read more »
पेगासस पर विरोध, पर OBC से जुड़े बिल का समर्थन करेगा विपक्षपेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था। लेकिन, अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है। सत्र का 13 अगस्त को समापन होना है।
Read more »
पेगासस पर संसद में सरकार का जवाब: डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा- स्पायवेयर बनाने वाली इजराइली फर्म से कोई लेनदेन नहीं हुआ, डील पर विपक्ष पूछ रहा था सवालकेंद्र सरकार ने साफ किया है कि उसका इजराइली फर्म NSO ग्रुप के साथ कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने सोमवार को यह जवाब राज्यसभा में दिया है। यह पहला मौका है जब सरकार की ओर से इस मुद्दे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। पेगासस स्पायवेयर से कई नेताओं, मंत्रियों, पत्रकारों, जजों और कारोबारियों की कथित जासूसी के दावों के बाद देश में विवाद खड़ा हो गया था। | Pegasus Spyware Controversy; Defence Ministry Clarify That It Has No Dealings With NSO Group केंद्र सरकार ने साफ किया है कि उसका इजराइली फर्म NSO ग्रुप के साथ कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है। रक्षा मंत्रालय की ओर से सोमवार को यह दावा किया गया।
Read more »
पेगासस पर LS में विपक्ष का हंगामा: चिदंबरम ने पूछा- PM मोदी चुप क्यों हैं?बिरला ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि वह विभिन्न विषयों पर चर्चा कराने को तैयार हैं।
Read more »
