नीरज चोपड़ा ने कहा, पाकिस्तान के अरशद नदीम भी पोडियम पर होते तो अच्छा होता
दरअसल अरशद नदीम फ़ाइनल में पहुँचने के बावजूद पाँचवें नंबर पर रहे और पदक से चूक गए. इसके बावजूद उनकी काफ़ी सराहना हुई और उनके संघर्ष की कहानी को भी ख़ूब सुर्ख़ियाँ मिलीं. नीरज चोपड़ा और अशरफ़ नदीम के बीच गर्मजोशी कई वर्षों से चर्चा में रही है.
जैसे ही नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो के फ़ाइनल में पहुँचे, दोनों खिलाड़ी चर्चा का विषय बन गए. क्वालिफ़ाइंग राउंड में नीरज चोपड़ा अपने ग्रुप में शीर्ष पर थे, तो अरशद नदीम अपने ग्रुप में टॉप पर. लेकिन फ़ाइनल में अरशद बेहतर नहीं कर पाए और 84.62 मीटर थ्रो करके पाँचवें स्थान पर आए.इसके बावजूद पाकिस्तान ने अरशद नदीम को हाथों-हाथ लिया और उन्हें काफ़ी सराहना मिली. अरशद के अलावा पाकिस्तान ने नीरज चोपड़ा पर भी जम कर प्यार बरसाया. फ़ाइनल से पहले अरशद के साथ-साथ नीरज चोपड़ा को भी शुभकामनाएँ दी गईं और जीत के बाद भी नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान से बधाई संदेश मिलते रहे. जीत के बाद भारत लौटने और पुरस्कारों की बारिश के बीच नीरज चोपड़ा अपने मन की कसक बताना न भूले. इंटरव्यू के दौरान थके हारे नज़र आ रहे नीरज चोपड़ा की बातचीत से लगा कि वे चाहते थे कि अरशद नदीम उनके साथ पोडियम पर दिखें और कोई न कोई पदक जीतें.भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता पर नीरज चोपड़ा ने कहा, "क्रिकेट में चल जाता है. सात-आठ देश होते हैं. लेकिन ओलंपिक में ये सब करना ठीक नहीं." इंटरव्यू के दौरान नीरज ने ये भी बताया कि गोल्ड मेडल जीतने के एक दिन बाद समापन समारोह से पहले वे डायनिंग हॉल में अरशद नदीम से मिले थे. दोनों ख़ूब गर्मजोशी से मिले. नीरज चोपड़ा के मुताबिक़ अरशद नदीम ने एक बड़ी मुस्कान के साथ उन्हें बधाई दी. लेकिन नीरज चोपड़ा ने उनसे क्या कहा, इस पर नीरज बताते हैं, "मैंने कहा कि आप अपने राष्ट्रीय पोशाक में तगड़े दिख रहे हैं. मैंने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं."जब नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम फ़ाइनल में पहुँचे थे, तो इन दोनों की एक तस्वीर ख़ूब वायरल हुई थी. वो तस्वीर थी 2018 के एशियाई खेलों की. इस तस्वीर में दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मजोशी दिख रही है. उस समय भी इस तस्वीर ने ख़ूब सुर्ख़ियाँ बटोरी थी. 2018 एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था, जबकि अरशद नदीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था.भारत के लिए टोक्यो में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं. इसलिए भारत ने उनसे पदक की उम्मीद लगा रखी थी. हरियाणा के पानीपत ज़िले में जन्में 23 साल के नीरज चोपड़ा, अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद किसी विश्व स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट है. उन्होंने पोलैंड में साल 2016 में हुई आईएसएसएफ़ U-20 विश्व चैम्पियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की.साल 2016 में ही उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में 82.23 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता. इसके बाद साल 2017 में उन्होंने 85.23 मीटर तक जैवलिन थ्रो कर एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता. इसी साल जून में नीरज ने पुर्तगाल के लिस्बन शहर में हुए मीटिंग सिडडे डी लिस्बोआ टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. नीरज चोपड़ा इसी साल मार्च में पटियाला में हुई इंडियन ग्राँ प्री में 88.07 मीटर तक थ्रो कर चुके हैं, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.अरशद नदीम को शुरू से ही खेलों में रुचि थी. उन्होंने बचपन से ही कई खेलों में हाथ आज़माया. इनमें थे- क्रिकेट, फ़ुटबॉल और बैडमिंटन.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तकिए के बगल में मेडल रखकर नीरज चोपड़ा ने ली नींद87.58 मीटर जैवलिन फेंकने के साथ ही नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। नीरज ने अपने प्रतिद्वंदी जकुब वादलेच और विटदेस्लाव वेसेली को पीछे छोड़ यह ख़िताब अपने नाम किया।
Read more »
गोल्ड विजेता को प्रेम चोपड़ा की बधाई, 'अब दुनिया बोलेगी- नीरज नाम है मेरा..नीरज चोपड़ा'अभिनेता प्रेम चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अलग ही अंदाज़ में ओलंपिक गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा को बधाई देते नजर आए हैं। चोपड़ा ने अपने फेमस डायलॉग, ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’ के अंदाज़ में नीरज को बधाई दी है।
Read more »
मराठाओं से है नीरज चोपड़ा का नाता, योद्धा बनकर भाले से जीती दुनियाTokyo Olympics 2020 में देश को एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की जमकर तारीफ हो रही है। वीर शिवाजी राणा को भाला फेंकने के लिए जाना जाता था। नीरज भी मराठाओं से ताल्लुक रखते हैं।
Read more »
नीरज चोपड़ा ने कहा- 'अगला लक्ष्य 90 मीटर' ; 7 अगस्त जेवलिन थ्रो डे घोषित - BBC Hindiओलंपिक में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक स्वर्ण पदक जीत इतिहास रचनेवाले नीरज चोपड़ा ने बताया है कि अब वो आगे कौन सी मंज़िलों पर ध्यान लगाना चाहते हैं.
Read more »
नीरज चोपड़ा पर बने फिल्म तो ऐसी हो सकती है कहानी, वायरल हुई 'स्क्रिप्ट'टोक्यो ओलंपिक्स 2020(Tokyo olympics 2020) में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) स्टार बन चुके हैं और उनकी बायोपिक को लेकर चर्चाएं भी शुरु हो चुकी हैं. हालांकि फेसबुक पर एक शख्स ने कई कदम आगे बढ़ते हुए इस बायोपिक की पूरी कहानी को ही शेयर कर डाला है और फैंस के बीच ये 'पटकथा' काफी वायरल हो रही है.
Read more »
