नीरज चोपड़ा के सम्मान में फैसला: देश में हर साल 7 अगस्त को जेवलिन थ्रो डे मनाया जाएगा, युवाओं को खेल से जोड़ने की कोशिश NeerajChopra Tokyo2020 JavelinThrowDay Olympics2021
Gold Dedicated Tokyo Olympics Neeraj Chopra Dedicated His Gold To Nation Said He Continues To Hold His Medal Since Winning Itto The Nationदेश में हर साल 7 अगस्त को जेवलिन थ्रो डे मनाया जाएगा, युवाओं को खेल से जोड़ने की कोशिशएथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्य़क्रम के दौरान नीरज चोपड़ा और देश की पूर्व लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की योजना समिति ने फैसला किया है कि देश में हर साल 7 अगस्त को जेवलिन थ्रो डे मनाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए ऐसा किया जाएगा। पिछले 7 अगस्त को ही नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के योजना आयोग के अध्यक्ष ललित भनोट ने यह जानकारी दी। वे टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने वाले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट्स के सम्मान समारोह के दौरान बोल रहे थे।नीरज चोपड़ा ने इस मौके पर कहा कि इंडियन आर्मी और एथलेटिक्स फेडरेशन ने उनका बहुत साथ दिया। कोरोना की चुनौती के दौरान मेडिकल स्टाफ ने बहुत ज्यादा मेहनत की। डाइट से लेकर हर पहलू का ख्याल रखा गगया। उसी का नतीजा है कि परफॉर्मेंस अच्छा हुआ है। नीरज ने कहा-प्रधानमंत्री ने गेम होने के बाद हमसे बात की। यह बहुत अच्छा लगा। खुशी हुई कि देश के प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से बात की। अच्छे परफॉर्मेंस के पीछे जो बड़ा कारण यह था कि हर खिलाड़ी इस बार सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आया था। सबके अंदर मेडल जीतने की बात थी। इसलिए सबने पूरा जोर लगाया। हम फिजिकली और मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग थे। मुझे लगता है कि आने वाले ओलिंपिक में हमरा प्रदर्शन और अच्छा रहेगा। नीरज ने अपनी कामयाबी में सभी कोच की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि अभी वे डॉ.
क्लाउड बार्टोनिट्ज के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे थे। ओलिंपिक में इसका उन्हें बहुत फायदा मिला। उनसे पहले जो कोच उनके साथ रहे नीरज ने उनका भी शुक्रिया कहा।नीरज ने कहा कि वे जल्दी ही 90 मीटर थ्रो का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक में यह नहीं हो पाया। हालांकि, इसे ज्यादा जरूरी था कि हमें एथलेटिक्स में मेडल मिले और ऐसा ही हुआ। खास बात यह रही कि हमें यह मेडल गोल्ड के रूप में मिला। इस बात की मुझे बहुत खुशी है।नीरज टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले और इकलौते खिलाड़ी बने थे। वे किसी भी ओलिंपिक के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं। टोक्यो में जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज ने 87.58 मीटर के थ्रो साथ भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाल दिया। नीरज ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर, दूसरे में 87.58 और तीसरे प्रयास में 76.79 मीटर जैवलिन फेंका। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 7 मेडल जीते। यह किसी एक ओलंपिक खेल में सबसे अधिक मेडल लाने का भारत का नया रिकॉर्ड है।नीरज ओलिंपिक के किसी इंडिवुजुअल इवेंट में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बने हैं। अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 के 10 मीटर राइफल शूटिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ने इसी साल मार्च में इंडियन ग्रॉ प्री-3 में 88.07 मीटर जैवलिन थ्रो के साथ अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।नीरज चोपड़ा ने पिछले 13 साल से जारी ओलिंपिक में भारत के गोल्ड के सूखे को समाप्त किया। 2008 में बिंद्रा को गोल्ड के बाद से यह भारत का इन खेल महाकुंभ में सोने का पहला तमगा है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबईकरों को बड़ी राहत: 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में सफर कर सकेंगे आम लोग, वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने वालों को ही इजाजतमुंबई में कई दिनों के इंतजार के बाद आम लोग लोकल ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को बताया कि 15 अगस्त से लोकल ट्रेन में आम लोग सफर कर सकेंगे। हालांकि, कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। साथ ही कहा कि हम लोकल ट्रेनों को 24 घंटे चलाना चाहते हैं। इन्हें बंद करना उपाय नहीं है। | coronavirus outbreak india cases new corona strain vaccination live updates 08 august 2021
Read more »
पाकिस्तान के क्वेटा में लग्जरी होटल के पास विस्फोट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 8 घायलपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को एक लग्जरी होटल के पास वाहन को निशाना बनाकर शक्तिशाली विस्फोट किया गया। इसमें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। शुरुआती जांच से पता चला है कि बम मोटरसाइकिल लगे थे।
Read more »
मुंबई में कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों को शर्तों के साथ 15 अगस्त से लोकल ट्रेन में चलने की इजाजतमुंबई में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को लोकल ट्रेनों में चलने की इजाजत दे दी गई है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार रात को राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबई के लोग 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे.
Read more »
पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, 10 आरोपियों को किया गया गिरफ्तारयह घटना बांग्लादेश के खुलना जिले के रूपशा उपजिला के शियाली गाँव की है। शियाली गांव में चार मंदिरों की कई मूर्तियां तोड़ी गईं। साथ ही छह दुकानों और हिंदू लोगों के कुछ घरों में जमकर तोड़फोड़ हुई।
Read more »
Tokyo Olympics: ओलंपिक के स्वर्ण से मेरठ में भी जेवलिन थ्रो के खिलाड़ियों को मिली संजीवनीमेरठ में जेवलिन थ्रो के कई खिलाड़ी हैं। जो इसमें बेहतर करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। मेरठ और आसपास में 20 साल से कम आयु वर्ग में भी बहुत से खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। 20 साल से अधिक आयु वर्ग में भी मजबूत दावेदारी है।
Read more »
Independence Day 2021: 15 अगस्त को लॉन्च होंगे ये Made in India इलेक्ट्रिक स्कूटर, कारOla अपने पहले और इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) को देश में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा, इसी दिन Simple Energy भी मार्केट में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने जा रही है।
Read more »
