चुनाव प्रचार में सैनिकों की फोटो के इस्तेमाल पर EC सख्त, सभी दलों को दी हिदायत

United States News News

चुनाव प्रचार में सैनिकों की फोटो के इस्तेमाल पर EC सख्त, सभी दलों को दी हिदायत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 63%

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को हिदायत देते हुए कहा है कि सेना के जवानों की फोटो का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए न किया जाए (Ramkinkarsingh)

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को हिदायत देते हुए कहा है कि सेना के जवानों की फोटो का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए न किया जाए. आयोग की ओर जारी बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय की ओर से यह संज्ञान में लाया गया था कि कुछ राजनीतिक दल सुरक्षाबल के जवानों की फोटो का इस्तेमाल चुनाव प्रचार और अपने राजनीतिक प्रोपेगेंडा के लिए कर रहे हैं.

रक्षा मंत्रालय ने चुनाव आयोग को 2013 में एक पत्रा लिखा था जिसमें कहा गया है कि राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से सेना के जवानों की फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है और इस पर आयोग दलों को दिशा-निर्देश दे. मंत्रालय के इसी पत्र का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों को जवानों की फोटो इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए हैं. आयोग की ओर से कहा गया है कि ऐसा करने वाले नेताओं और दलों के खिलाफ कोई कार्रवाई आचार संहिता लागू होने के बाद ही की जा सकती है.दरअसल साउथ दिल्ली के किशनगढ़ बस स्टैंड के करीब एक पोल पर राजनीतिक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्टर पर अभिनंदन का कैरीकेचर बनाया हुआ है जिस पर साउथ एमसीडी की पूर्व मेयर सरिता गुप्ता के साथ वसन्त कुंज के निगम पार्षद का भी फोटो लगा है. माना जा रहा है कि सविता ने ही ये पोस्टर लगाए हैं. हालंकि उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया और कहा है कि ऐसे पोस्टर कहा लगे हैं उन्हें खुद नहीं पता. इसी को लेकर योगेन्द्र यादव ने ट्वीट करते हुए इलेक्शन कमीशन को टैग किया और पूछा है कि इस पोस्टर विज्ञापन पर, क्या कार्रवाई होगी. इसपर चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद ऐसे विज्ञापनों पर डालेंगे निगाह.Using photograph of a serving soldier in political posters?— Yogendra Yadav March 9, 2019पोस्टर विज्ञापन को लेकर बीजेपी विपक्षी पार्टी के निशाने पर आ गया है और लगातार ट्विटर पर बीजेपी को घेरा जा रहा है. इससे पहले विपक्ष ने पार्टी पर पुलवामा हमले के राजनीतिकरण का भी आरोप लगाया था. आलोचकों का कहना है कि बीजेपी एयर स्ट्राइक के नाम पर वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है. ट्विटर पर कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक करार देते हुए ट्वीट किया. इससे पहले तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने वायुसेना के पायलट को सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार से नवाजे जाने की बात कही थी. उन्होने कहा था कि अभिनंदन वर्तमान ने प्रतिकूल हालात में गजब का धैर्य और अदभूत रण कौशल का परिचय दिया है. उन्हें सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार से नवाजा जाना उचित होगा. बता दें कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान तमिलनाडु के रहने वाले हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : गठबंधन के बाद भी सपा-बसपा के कांग्रेस से हाथ मिलाने की संभावनालोकसभा चुनाव 2019 : गठबंधन के बाद भी सपा-बसपा के कांग्रेस से हाथ मिलाने की संभावनागठबंधन के बाद भी सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ अमेठी व रायबरेली में कोई प्रत्याशी न खड़ा करने का फैसला किया है। अब इसमें एक और फेरबदल की संभावना है।
Read more »

तमिलनाडुः AIADMK और DMDK में सीटों को लेकर फंसा पेंच, मोदी की रैली आजतमिलनाडुः AIADMK और DMDK में सीटों को लेकर फंसा पेंच, मोदी की रैली आजतमिलनाडु की राजनीति में लगातार उठापठक की स्थिति बनी हुई है. राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और डीएमडीके के बीच गठबंधन को लेकर समझौता हो चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि डीएमडीके नेतृत्व जल्द ही इस पर अपना फैसला कर लेगा. लेकिन अभी इस पर सहमति नहीं बनी है.
Read more »

संसदीय समिति के सामने पेश हुए FB के अधिकारी, चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप रोकने की हिदायतसंसदीय समिति के सामने पेश हुए FB के अधिकारी, चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप रोकने की हिदायतहाल के दिनों विभिन्न सोशल मीडिया मंच के गलत इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े  हुए हैं, ऐसे में सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने फेसबुक के अधिकारियों से मुलाकात की भारतीय परिपेक्ष्य में इसके गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की.
Read more »

लोकसभा चुनाव की तारीखों की जल्द घोषणा करेगा चुनाव आयोग, तैयारी लगभग पूरीलोकसभा चुनाव की तारीखों की जल्द घोषणा करेगा चुनाव आयोग, तैयारी लगभग पूरीचुनाव आयोग 17वीं लोकसभा के चुनाव कराने के लिए साजो-सामान की तैयारियां पूरी करने के अंतिम चरण में है. आयोग चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह की शुरुआत में कर सकता है.
Read more »

लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की उल्टी गिनती शुरू- Amarujalaलोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की उल्टी गिनती शुरू- Amarujalaलोकसभा चुनावों की तारीखों को लेकर लग रही घोषणाओं पर किसी भी समय विराम लग सकता है। आयोग इस बार अप्रैल से मई तक सात से आठ
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:03:36