आगामी आम चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले तमिलनाडु की राजनीति में जारी है उठापटक
लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. राष्ट्रीय पार्टियां हर राज्य में अपने नफे-नुकसान का आकलन करते हुए गठबंधन भी कर रही हैं. कांग्रेस की तरह भारतीय जनता पार्टी भी राज्यों के क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की कोशिश में लगी हुई है.
इसी क्रम में तमिलनाडु में बीजेपी ने राज्य की सत्तारुढ़ एआईएडीएमके के साथ पिछले महीने ही गठबंधन कर लिया था, लेकिन इस गठबंधन में 2 क्षेत्रीय दलों के बीच करार को लेकर मामला फंसा हुआ है और आज इसके सुलझने के आसार हैं. आम चुनाव के लिए होने वाले तारीखों के ऐलान से पहले तमिलनाडु की राजनीति में लगातार उठापटक की स्थिति बनी हुई है. राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कड़गम और डीएमडीके के बीच गठबंधन को लेकर समझौता हो चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि डीएमडीके नेतृत्व जल्द ही इस पर अपना फैसला कर लेगा. लेकिन अभी इस पर सहमति नहीं बनी है.इस बीच, आज चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली होने वाली है. देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम ने गठबंधन को लेकर अभी किसी भी तरह का कोई ऐलान नहीं किया है. हालांकि इसके संबंध में डीएमडीके के मुखिया विजयकांत ने कल बैठक की थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी. इस बीच स्थानीय क्षेत्रीय अखबारों में एनडीए गठबंधन को लेकर आज छपे विज्ञापन में विजयकांत की फोटो नहीं दिखी. कहा जा रहा है कि उनकी फोटो को अंत में आनन-फानन में हटाया गया. इससे पहले बुधवार की सुबह डीएमडीके के मुखिया विजयकांत ने ऐलान किया था कि एआईएडीएमके के साथ गठबंधन का ऐलान दोपहर तक हो जाएगा. विजयकांत ने अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ पार्टी की बैठक में हिस्सा लिया था. कहा जा रहा है कि इन दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मामला फंसा हुआ है.डीएमडीके गठबंधन के तहत एआईएडीएमके से 7 लोकसभा सीट मांग रही है, जबकि एआईएडीएमके उसे महज 4 सीट देने को राजी है. साथ ही एआईएडीएमके चाहती है कि डीएमडीके विधानसभा की 21 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में एआईडीएमके का समर्थन करे. लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पिछले महीने ही तमिलनाडु में सत्तारुढ़ एआईएडीएमके के साथ गठबंधन कर लिया. इस समझौते के तहत बीजेपी राज्य की 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो वहीं पट्टाली मक्कल कत्ची के खाते में 7 सीटें गईं. तमिलनाडु और पुडुचेरी में लोकसभा की कुल 40 सीटें आती है. गठबंधन के लिहाज से बीजेपी और पीएमके के हिस्से में आईं 12 सीटों के बाद शेष बची सीटों पर एआईएडीएमके और डीएमडीके चुनाव लड़ेंगे. हालांकि गठबंधन के दौरान एआईएडीएमके कितनी सीटों पर लड़ेगी यह अभी तय नहीं हो सका था और यहीं पेंच अब तक फंसा हुआ है. गठबंधन के तहत बीजेपी ने ऐलान किया है कि पार्टी राज्य विधानसभा के लिए 21 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सत्तारुढ़ एआईडीएमके का समर्थन करेगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
मसूद अजहर एयरस्ट्राइक में मारा गया या यह इमरान खान की कोई नई चाल है?भारत के कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद फैलाने वाले जैश ए मोहम्मद के आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर पर कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की इमरान सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच उसकी मौत की अपुष्ट खबरें आ रही है जिसकी किसी भी एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। सवाल यह उठता है कि यह खबर कैसे फैली या क्या जानबूझकर फैलाई गई? क्या सच में ही वह बीमार है या कि यह पाकिस्तान की उसे बचाने की कोई नई चाल है। उल्लेखनीय है कि उसने ओसाम बिन लादेन के बारे में भी ऐसी ही खबरें उड़ाई गई थी कि वह बीमार है।
Read more »
चोट आतंकवादियों को लगी है, चीख कांग्रेस की निकल रही है: मुख्तार अब्बास नकवीकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन सभी नेताओं पर हमला किया है जो बालाकोट एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
दुनिया को दिखाने के लिए आतंकियों को पहले भी हिरासत में लेता रहा है पाकिस्तानपाकिस्तान सरकार ने देश में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 44 लोगों को हिरासत में ले लिया है. इस्लामाबाद इससे पहले भी दुनिया को दिखाने के लिए इस तरह की कार्रवाई करता रहा है.
Read more »
वर्तमान सांसदों, 2009 में जीते उम्मीदवारों को टिकट दे सकती है कांग्रेस, जानिए क्या है प्लानLok Sabha Polls 2019: कांग्रेस उन प्रत्याशियों को फिर से मैदान में उतार सकती है जो 2014 के चुनाव में नजदीकी अंतर से हारे थे। जिन्होंने पार्टी द्वारा शक्ति एप के जरिए कराए गए सर्वे और ओपिनियन पोल्स में बढ़त बनाई है, उन्हें टिकट वितरण में तरजीह दी जा सकती है।
Read more »
