चुनावी रणनीति के लिए पार्टियों से कितने रुपये लेते थे पीके? प्रशांत किशोर की फीस उड़ा देगी होश!

प्रशांत किशोर चुनावी फीस News

चुनावी रणनीति के लिए पार्टियों से कितने रुपये लेते थे पीके? प्रशांत किशोर की फीस उड़ा देगी होश!
News About प्रशांत किशोरपीके चुनावी सलाह फीसप्रशांत किशोर रणनीति
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

Prashant Kishor election Advice fees: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने अपनी मोटी फीस का खुलासा करते हुए बता दिया कि उनके पास अपने अभियान के लिए पैसा कहां से आया है। पीके ने बताया कि वो राजनीतिक दलों से चुनावी रणनीति बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा फीस लेते थे। उन्होंने ये बात बिहार के बेलागंज में एक चुनावी रैली में...

पटना: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी चुनावी फीस का खुलासा किया है, जिससे सब हैरान हैं। पीके ने बताया कि राजनीतिक दलों को चुनावी रणनीति बनाने के लिए वो करोड़ों रुपये लेते थे। उन्होंने ये खुलासा बिहार के बेलागंज में एक चुनावी रैली के दौरान किया। पीके ने बताया कि उनकी फीस 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती थी। पीके ने कहा कि लोग अक्सर उनसे उनके अभियानों के लिए पैसों के स्रोत के बारे में पूछते हैं। इसीलिए उन्होंने अपनी फीस का खुलासा करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'मुझसे अक्सर मेरे अभियानों के लिए धन के स्रोत के बारे में सवाल किए जाते हैं। लेकिन उन्हें क्या पता नहीं है मेरी चुनावी फीस क्या थी।' पीके ने आगे बताया कि वो 100 करोड़ रुपये से अधिक की फीस लेते थे।10 राज्यों में मेरी रणनीतियों से सरकार चल रही: प्रशांत किशोरप्रशांत किशोर ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में दस सरकारें उनकी रणनीतियों पर चल रही हैं। ऐसे में उनके पास अपने जन सुराज अभियान के लिए पैसे की कमी कैसे हो सकती है? उन्होंने कहा, 'विभिन्न राज्यों में दस सरकारें मेरी रणनीतियों पर चल रही हैं, तो क्या आपको लगता है कि मेरे पास अपने अभियान के लिए टेंट और छतरियां लगाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होंगे? क्या आपको लगता है कि मैं इतना कमजोर हूं? बिहार में किसी ने भी मेरी तरह की फीस के बारे में नहीं सुना है।'इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पीके ने बताया कि अगर वो किसी को सिर्फ एक चुनाव के लिए सलाह देते हैं, तो उनकी फीस 100 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा होती है। 2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर ने लॉन्च की जन सुराज पार्टीपीके ने 2 अक्टूबर को पटना में अपनी पार्टी जन सुराज पार्टी लॉन्च की थी। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पीके का कहना है कि जन सुराज पार्टी का मकसद बिहार की राजनीति को बदलना है। पीके ने अपनी पार्टी में महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कही है और 40 महिला उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कही है। प्रशांत किशोर ने बिहार के बुजुर्ग नेता को बताया पलटू राम, जानिए कौन हैं वोउपचुनाव लड़ रही है प्रशांत किशोर की पार्टीबिहार में इस समय बेलागंज, रामगढ़, इमामगंज और तरारी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ये सीटें इस साल की शुरुआत में खाली हुई थीं, जब इन सीटों से जीतकर सांसद बने विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इन सभी सीटों पर प्रशांत किशोर की पार्टी भी उपचुनाव लड़ रही है।.

पटना: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी चुनावी फीस का खुलासा किया है, जिससे सब हैरान हैं। पीके ने बताया कि राजनीतिक दलों को चुनावी रणनीति बनाने के लिए वो करोड़ों रुपये लेते थे। उन्होंने ये खुलासा बिहार के बेलागंज में एक चुनावी रैली के दौरान किया। पीके ने बताया कि उनकी फीस 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती थी। पीके ने कहा कि लोग अक्सर उनसे उनके अभियानों के लिए पैसों के स्रोत के बारे में पूछते हैं। इसीलिए उन्होंने अपनी फीस का खुलासा करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'मुझसे अक्सर मेरे अभियानों के लिए धन के स्रोत के बारे में सवाल किए जाते हैं। लेकिन उन्हें क्या पता नहीं है मेरी चुनावी फीस क्या थी।' पीके ने आगे बताया कि वो 100 करोड़ रुपये से अधिक की फीस लेते थे।10 राज्यों में मेरी रणनीतियों से सरकार चल रही: प्रशांत किशोरप्रशांत किशोर ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में दस सरकारें उनकी रणनीतियों पर चल रही हैं। ऐसे में उनके पास अपने जन सुराज अभियान के लिए पैसे की कमी कैसे हो सकती है? उन्होंने कहा, 'विभिन्न राज्यों में दस सरकारें मेरी रणनीतियों पर चल रही हैं, तो क्या आपको लगता है कि मेरे पास अपने अभियान के लिए टेंट और छतरियां लगाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होंगे? क्या आपको लगता है कि मैं इतना कमजोर हूं? बिहार में किसी ने भी मेरी तरह की फीस के बारे में नहीं सुना है।'इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पीके ने बताया कि अगर वो किसी को सिर्फ एक चुनाव के लिए सलाह देते हैं, तो उनकी फीस 100 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा होती है। 2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर ने लॉन्च की जन सुराज पार्टीपीके ने 2 अक्टूबर को पटना में अपनी पार्टी जन सुराज पार्टी लॉन्च की थी। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पीके का कहना है कि जन सुराज पार्टी का मकसद बिहार की राजनीति को बदलना है। पीके ने अपनी पार्टी में महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कही है और 40 महिला उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कही है। प्रशांत किशोर ने बिहार के बुजुर्ग नेता को बताया पलटू राम, जानिए कौन हैं वोउपचुनाव लड़ रही है प्रशांत किशोर की पार्टीबिहार में इस समय बेलागंज, रामगढ़, इमामगंज और तरारी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ये सीटें इस साल की शुरुआत में खाली हुई थीं, जब इन सीटों से जीतकर सांसद बने विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इन सभी सीटों पर प्रशांत किशोर की पार्टी भी उपचुनाव लड़ रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

News About प्रशांत किशोर पीके चुनावी सलाह फीस प्रशांत किशोर रणनीति जन सुराज Prashant Kishor Election Fees Pk Election Advice Fees Prashant Kishor Strategy Jan Suraaj Bihar Politics

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नीतीश की पार्टी को महज इतनी सीटें! विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का दावा, जानेंनीतीश की पार्टी को महज इतनी सीटें! विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का दावा, जानेंPrashant Kishore Latest News: बिहार के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपनी पार्टी जन सुराज की घोषणा के बाद लगातार सियासी दावे कर रहे हैं। प्रशांत किशोर की ओर से बाकी राजनीतिक पार्टियों का भविष्य बताया जा रहा है। पीके बता रहे हैं कि जेडीयू और बाकी पार्टियों को कितनी सीटें मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक जानकार ऐसा नहीं मानते...
Read more »

प्रशांत किशोर 'फैक्टर' NDA और महागठबंधन पर पड़ रहा भारी! बिहार उपचुनाव की बदली सियासी तस्वीर, जानेंप्रशांत किशोर 'फैक्टर' NDA और महागठबंधन पर पड़ रहा भारी! बिहार उपचुनाव की बदली सियासी तस्वीर, जानेंPrashant Kishor Latest News: बिहार विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज जोर- शोर से लगी हुई है। बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए पीके ने अपनी कमर कस ली है। प्रशांत किशोर के मुताबिक ये चुनाव उनके लिए बहुत बड़ा सियासी टेस्ट है। इसी के आधार पर जन सुराज की आगे की रणनीति तय होगी। आइए जानते हैं, चारों...
Read more »

Bihar Politics: 'लालू- नीतीश के 'जात' और मोदी वाले 'भात' में फंसना नहीं, प्रशांत किशोर ने उपचुनाव में दबा दी विरोधियों की कमजोर नसBihar Politics: 'लालू- नीतीश के 'जात' और मोदी वाले 'भात' में फंसना नहीं, प्रशांत किशोर ने उपचुनाव में दबा दी विरोधियों की कमजोर नसPrashant Kishor News: जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर अब विरोधियों पर हमलावर हो गए हैं। प्रशांत किशोर ने उपचुनाव में अपना अभियान तेज कर दिया है। जन सुराज के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पीके लगातार सभाएं कर रहे हैं। पीके लोगों को समझा रहे हैं कि इस बार जात और भात पर वोट नहीं देना है। रामगढ़ की चुनावी सभा में उन्होंने क्या कहा आइए जानते...
Read more »

Prashant Kishor: एक चुनाव के लिए 1000000000 रुपये, प्रशांत किशोर ने खोला राजनीतिक फीस का राजPrashant Kishor: एक चुनाव के लिए 1000000000 रुपये, प्रशांत किशोर ने खोला राजनीतिक फीस का राजBihar Politics: प्रशांत किशोर ने बताया कि वे राजनीतिक पार्टी को सलाह देने के लिए कम से कम 100 करोड़ रुपये लेते हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका पैसा बीजेपी से नहीं आता। उन्होंने जन सुराज पार्टी के खर्चे के लिए अपने फीस का जिक्र किया। प्रशांत अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे...
Read more »

प्रशांत किशोर की एक राजनीति सलाह की कीमत 100 करोड़, चुनावी रैली में बड़ा खुलासाप्रशांत किशोर की एक राजनीति सलाह की कीमत 100 करोड़, चुनावी रैली में बड़ा खुलासाPrashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने चुनावी रैली के दौरान बताया कि वह किसी भी पार्टी को एक सलाह देने के बदले 100 करोड़ रुपये फीस लेते हैं.
Read more »

चौंका देगी प्रशांत किशोर की चुनावी फीस, बताया रणनीति बनाने के लिए पार्टियों से कितने लेते थे पैसेचौंका देगी प्रशांत किशोर की चुनावी फीस, बताया रणनीति बनाने के लिए पार्टियों से कितने लेते थे पैसेPrashant Kishor election fees चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीते दिनों अपनी चुनावी फीस के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह राजनीतिक दलों या नेताओं को चुनावी रणनीति सेवाएं प्रदान करने के लिए करोड़ों में फीस लेते थे। पीके ने कहा कि अक्सर उनसे उनके अभियानों के लिए धन के स्रोत के बारे में सवाल किए जाते हैं तो आज इसका खुलासा कर देता...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:40:07